Question
आमाशय पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। 

Answer

आमाशय: यह आहारनाल का एक भाग है। यह मोटी भित्ति वाली एक थैलीनुमा संरचना है। यह चपटा एवं U आकृति का होता है तथा आहारनाल का सबसे चौड़ा भाग है । यह एक ओर ग्रसिका (ग्रास नली) से खाद्य प्राप्त करता है तथा दूसरी ओर क्षुद्रांत्र में खुलता है। इसका आंतरिक अस्तर (सतह) श्लेष्मल, हाइड्रोक्लोरिक अम्ल तथा पाचक रस स्रावित करता है। श्लेष्मल आमाशय के आंतरिक अस्तर (सतह) को सुरक्षा प्रदान करता है। हाइड्रोक्लोरिक अम्ल भोजन के साथ यहाँ पहुँचे जीवाणुओं को नष्ट करता है तथा माध्यम को अम्लीय बनाता है, जिससे पाचक रसों को क्रिया करने में सहायता मिलती है। पाचक रस (जठर रस) प्रोटीन को सरल पदार्थों में विघटित कर देता है। 

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

प्रयोगशाला तापमापी का उपयोग करते समय हमें कौन-कौनसी सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए?
पादपों में पदार्थों का परिवहन क्यों आवश्यक है? यह किस प्रकार से होता है?
उत्तल लेंस को परिभाषित कीजिए। मेज पर एक जलती हुई मोमबत्ती को लेंस से लगभग 5 cm., 10 cm., 20 cm., 30 cm., 40 cm. और 50 cm. की दूरी पर रखिए। लेंस के दूसरी ओर रखे पर्दे पर बने प्रतिबिंबों को सारणीबद्ध कीजिए। 
वाहित मल में कौन - कौनसी अशुद्धियाँ पाईं जाती हैं? इन अशुद्धियों को उदाहरण सहित समझाइए। 
ऊन के जलने की गंध कृत्रिम रेशम के जलने जैसी होती है अथवा शुद्ध रेशम जैसी? क्या आप इसका कारण बता सकते हैं? रेशम की विभिन्न किस्मों के विषय में भी लिखिए।
पोषक से क्या अभिप्राय है? पादपों में पोषण विधियों को समझाइये। 
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए। (क) भारत में समय अनुरक्षण सेवा किसके द्वारा प्रदान की जाती है। (ख) संसार की सबसे यथार्थ घड़ी किसके द्वारा विकसित की गई है? (ग) ग्राफ बनाने के लिए पैमाने का चयन करते समय कौन - कौनसी बातों का ध्यान रखना चाहिए?
मानव में पाचन की प्रक्रिया का वर्णन कीजिए।
समझाइए कि मृदा के कणों के आमाप का उसके गुणों पर प्रभाव पड़ता है
विद्युत धारा के चुम्बकीय प्रभाव को एक क्रियाकलाप द्वारा समझाइए।