Question
अपने प्रधानाध्यापक को शुल्क-मुक्ति हेतु प्रार्थनापत्र लिखिए। 

Answer

सेवा में,
श्रीमान् प्रधानाध्यापक जी,
राजकीय माध्यमिक विद्यालय,
भरतपुर।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं एक गरीब परिवार का बालक हूँ। मेरे पिताजी की आय दो हजार रुपये मासिक है। वे एक व्यापारी की दुकान पर साधारण नौकर हैं। इतने रुपये मासिक वेतन से परिवार का पालन-पोषण बड़ी कठिनाई से कर पाते हैं। ऐसी दशा में वे मेरी स्कूल की फीस देने में असमर्थ हैं।
अतः प्रार्थना है कि मेरी स्कूल की फीस माफ करने की कृपा करें। साथ ही 'निर्धन विद्यार्थी कोष' से पुस्तकें दिलवाने की कृपा भी करें।

दिनांक : 8-7-20xx

आपका आज्ञाकारी शिष्य,
सुशील कुमार शर्मा ।
कक्षा-6 (अ)

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

अपने मोहल्ले में चोरी की बढ़ती घटनाओं को रोकने के संबंध में थानाध्यक्ष को पत्र लिखिए।
विद्यालय में पीने के पानी की व्यवस्था न होने की शिकायत करते हुए अपने प्रधानाध्यापकजी को एक शिकायती पत्र लिखें।
मित्र को अपने बड़े भाई के विवाह में सम्मिलित होने के लिए पत्र लिखिए।
मैच खेलने की आज्ञा लेते हुए प्रधानाध्यापक को एक प्रार्थना-पत्र लिखें। 
विद्यालय के प्रधानाचार्य को शुल्क माफ़ कराने के लिए प्रार्थना-पत्र लिखिए।
विद्यालय छोड़ने का प्रमाण-पत्र प्रदान करने के लिए प्रधानाचार्य को प्रार्थना पत्र लिखिए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य को अवकाश के लिए प्रार्थना-पत्र लिखिए।
अपने मित्र को अपने जन्म दिन पर आमंत्रित करते हुए पत्र लिखिए।
अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य को अपना सेक्शन बदलवाने के लिए प्रार्थना-पत्र लिखिए।
पुस्तक विक्रेता से पुस्तकें मँगवाने के लिए पत्र लिखिए।