Question
अपने परिवार से संबंधित कोई संस्मरण लिखिए:

Answer

मनुष्य के जीवन से उसके कई संस्मरण जुड़े होते हैं। गतवर्ष मैं अपने परिवार के साथ अहमदाबाद गया था। वहाँ जाकर मुझे हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का साबरमती आश्रम देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनके स्वतंत्रता संग्राम योगदान के कई चित्र तथा उनकी लिखी किताबें और वहाँ का विस्तृत पुस्तकालय देखकर मानो मैं कहीं खो गया। घर के सभी लोग मुझे पूरे आश्रम में ढूँढ रहे थे। मैं मानो गांधी जी द्वारा लिखित उन किताबों में कहीं खो गया था। काफ़ी देर बाद पिताजी ने वहाँ आकर मुझे आवाज़ दी। मैंने देखा काफ़ी समय बीत चुका था। मैं करीब २ घंटे उस पुस्तकालय में मानो खो गया था। साबरमती आश्रम की यह भेंट मुझे भुलाए नहीं भूलती। यह मेरे जीवन का सबसे सुंदर संस्मरण है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free