तो भी रानी मार-काटकर चलती बनी सैन्य के पार,
किंत सामने नाला आया, था यह संकट विषम अपार,
घोड़ा अड़ा, नया घोड़ा था इतने में आ गए सवार,
रानी एक, शत्रु बहुतेरे, होने लगे वार पर वार,
घायल होकर गिरी सिंहनी
उसे वीर-गति पानी थी।
बुंदेले हरबोलों के मुँह
हमने सुनी कहानी थी।
खूब लड़ी मर्दानी वह तो
झाँसीवाली रानी थी।
QUESTION:
Q.1. रानी के सामने कौन-सा विषम संकट आ गया?
(A) रानी के रास्ते में नदी आ गई
(B) रानी के रास्ते में नाला पड़ा
(C) रानी के सामने दुर्गम पहाड़ आ गया
(D) इनमें से कोई नहीं ।
Q.2. घोड़ा क्यों अड़ गया?
(A) घोड़ा प्यासा था। (B) घोड़ा भूखा था। (C) घोड़ा थक गया था। (D) घोड़ा नया था।