Question
‘बातै हाथी पाइए, बातै हाथी पाँव’ विषय पर अनुच्छेद लिखिए।

Answer

बात से हम सब कुछ हासिल कर सकते हैं। ‘बातै हाथी पाइए’ का अर्थ है – बात से हाथी प्राप्त करना। यदि आप को बोलने की कला आती है, तो आपकी हर बात पूरी हो सकती हैं। बड़ी-से-बड़ी इच्छाएँ आपकी पूरी हो सकती हैं। इसके विपरीत यदि बात करने नहीं आता है, तो कहीं भी आप समस्या उपस्थित कर सकते हैं। जो कार्य आसानी से संपन्न हो सकता है।
वह काम बिगड़ भी सकता है। यही नहीं यदि आपने किसी को कटु वाणी बोल दी, तो वह आग बबूला भी हो सकता है। संभवतः वह आपको मार-मार कर हाथी पाँव जैसा भी बना सकता है। अत: बात करते समय हमेशा सतर्क रहना चाहिए। सोच-समझकर बात करनी चाहिए। आपकी बात का सुनने वाले पर क्या प्रभाव पड़ेगा? यह विचार करके ही बोलना चाहिए।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free