Question
डॉ. कलाम ने इस ई-मेल से हमें क्या सीख दी है?

Answer

डॉ. कलाम कहते हैं कि हम सरकार चुनने के लिए मतदान करके निश्चिंत न हो जाएँ। हम ऐसा न सोचें कि अब हमारी सारी जिम्मेदारियाँ चुनी हुई सरकार उठाएगी और हमारे सारे काम सरकार करेगी। हमें रद्दी कागज भी कूड़ेदान में डालने की तकलीफ नहीं उठानी है। सामाजिक समस्याओं के बारे में भी हम अपना स्वार्थ ही देखते हैं। बाहर से दहेज का विरोध कर चुपके से दहेज ले लेना बहुत ही गलत बात है। इस प्रकार इस ई-मेल से डॉ. कलाम ने हमें एक सच्चे नागरिक के रूप में अपनी जिम्मेदारियाँ निभाने की सीख दी है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

दुकानदार की कथनी करनी की पोल कैसे खुली? 
स्वयंसेवक ने रानडेजी से क्या कहा?
भावेशभाई वकील हैं। वह अपनी पत्नी लीना और पुत्र व्रज के साथ सुरत में रहते हैं। छोटा परिवार, सुख का आधार होता है। उनका जीवन भी खुशहाल था। एक बार दीपावली की छुट्टियों में वे तीनों अंबाजी गए। चार दिन बाद वापस आकर देखा तो चौक गए। उन्होंने देखा कि घर के बाहर जो बगीचा है, उसके पेड़-पौधों के कई फूल पत्ते झड़ गए हैं। घर के अंदर जाकर देखा तो पूरा कमरा धूल से खराब हो गया था। दीवार पर की लीना और व्रज की तसवीरें भी नीचे गिर गई थीं और टूट गई थीं।
प्रश्न: नन्हें मुन्ने बच्चो! ऐसा क्यों हुआ होगा? वे समझ नहीं पाए। आप बड़े अक्लमंद हैं, आप ही उन्हें बताइए।
फूल सबको अच्छे क्यों लगते हैं?
परेशभाई किसान हैं। उनकी पत्नी हीरलबहन नर्स है। एक दिन सुबह-सुबह हीरलबहन ने पानी के नल के नीचे जल्दबाजी में एक मटका रखा। बाद में नल चालू किया और रसोईघर में चाय बनाने चली गई। चाय बनाने के बाद जब वापस आकर देखा तो मटका खाली था। उसमें पानी नहीं था। हीरलबहन अपने आप पर हंसने लगी।
प्रश्न: मेरे समझदार दोस्त, अब आप ही बताइए कि ऐसा क्यों हुआ होगा?
डॉ. भाभा की मृत्यु के बाद डॉ. विक्रम साराभाई को कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई?
शिवाजी मालवजी को अपनी सेना में क्यों भर्ती करना चाहते थे?
अपनी हत्या के बारे में शिवाजी ने कौन-कौन-सी शंकाएँ व्यक्त की?
दूसरे देशों में और अपने देश में हम जो व्यवहार करते हैं, उसमें क्या अंतर है?
आप टी.वी. पर शिक्षा-संबंधी कौन-कौन-से कार्यक्रम देखते हैं?