जन्मदिन के अवसर पर उपस्थित रहने के लिए मित्र को पत्र लिखिए।
✓
Answer
$81$, गुरुनगर सोसायटी,लिंबायत, सूरत-$394210$
$9$ अगस्त, $2015$
प्रिय मित्र सोहम,
सप्रेम स्मरण।
तुम्हें यह जानकर खुशी होगी कि अगले रविवार को मेरा जन्मदिन है। इस बार तो छुट्टी के दिन ही मेरा जन्मदिन है, इसीलिए मैं अपने सभी मित्रों को बुलाना चाहता हूँ और उन सबको आज निमंत्रण भेज रहा हूँ।
तुम जानते ही हो कि सालगिरह का दिन कितने आनंद का दिन होता है। उस दिन हमारे कई रिश्तेदार भी यहाँ आयेंगे। प्रशांत, साजिद, उदय, सानिया आदि सब अवश्य आएँगे। मैं चाहता हूँ कि तुम भी उस दिन यहाँ जरूर आओ । यदि
तुम नहीं आओगे तो हम सबको बुरा लगेगा। हम तो उस दिन सारा समय आनंद में बिताना चाहते हैं । दिनभर भोजन, जलसा, खेल आदि होगा और रात को सिनेमा देखने भी जाएँगे। मुझे आशा है कि इस अवसर पर तुम जरूर आओगे और मेरे
उत्साह और आनंद को बढ़ाओगे।
तुम्हारे माता-पिता को सादर चरण - स्पर्श। छोटे भाई कमल और बहन हेतल को प्यार। तुम्हारे आगमन की प्रतीक्षा करूँगा।
तुम्हारा मित्र,
विक्रम
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.