Maharashtra BoardEnglish MediumSTD 7Hindiबेटी युग2 Marks
Question
‘लड़का-लड़की एक समान’ विषय पर आठ से दस वाक्य लिखिए।
✓
Answer
लड़का-लड़की आज के आधुनिक युग में एक समान हैं। जो कार्य एक लड़का करता है; उसे लड़की भी कर सकती है। आजकल लड़कियाँ सभी क्षेत्रों में लड़कों की बराबरी कर रही हैं। शिक्षा का क्षेत्र हो या उद्योग, राजनीति हो या प्रशासनिक कार्य लड़कियों ने दिखा दिया है कि वह लड़कों से कम नहीं हैं। आज लड़कियाँ पायलट बन कर हवाई जहाज उड़ा रही हैं। कल्पना चावला जैसी लड़कियाँ अंतरिक्ष की सैर कर रही हैं। यही नहीं वह राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री बनकर देश का नेतृत्व कर रही हैं। आज की लड़की सबला बन गई है। आवश्यकता है कि उन्हें शिक्षा के द्वारा और सशक्त बनाया जाए।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.