Question
महंगाई – एक विकट समस्या

Answer

महंगाई का अर्थ है $-$ जीवन आवश्यक वस्तुओं के मूल्य में लगातार वृद्धि | रोटी ,कपड़ा, मकान ,शिक्षा और मनोरंजन $-$ यह आज के मनुष्य की मूलभूत आवश्यकताएं हैं | यदि आम आदमी को अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति सरलता से होती हो तो महंगाई का प्रश्न ही नहीं खड़ा होता | लेकिन ऐसा नहीं होता विभिन्न कारणों से बाजार में चीजों के दाम बढ़ते ही चाहते हैं | जब यह मूल्य वृद्धि आम आदमी की पहुंच से बाहर हो जाती है | तब उस स्थिति में महंगाई का नाम दे दिया जाता है | दुर्भाग्य से पिछले कई दशकों से महंगाई ने लोगों का जीना हराम कर रखा है | महंगाई बढ़ने के अनेक कारण है | सूखा, बाढ़, हिमपात आदि प्राकृतिक कारणों से फसलों को होने वाली हानि खाद्य पदार्थों की कमी पैदा करती है | इस कमी के कारण बाजार में अनाज, फलों और सब्जियों के दाम बढ़ जाते हैं | उत्पादन में खर्च बढ़ने पर उत्पादित वस्तुओं के मूल्य में वृद्धि हो जाती है | कोयला ,पेट्रोल ,केरोसिन , डीजल आदि इन दोनों की मूल्यवृद्धि से भी महंगाई बढ़ती है | युद्ध ,हड़ताल ,दंगे आदि के कारण बाजार में वस्तुओं की पूर्ति पर विपरीत असर होती है | और मूल्य सूचकांक ऊपर चला जाता है | महंगाई बढ़ने का प्रमुख कारण जनसंख्या में तीव्र बुद्धि है |जनसंख्या वृद्धि के अनुपात में जरूरी वस्तुओं का उत्पादन होना महंगाई को प्रोत्साहित करता है कालाबाजारी ,तस्करी ,आदि के कारण भी मूल्यों में वृद्धि हो जाती है |
महंगाई अनेक दुष्परिणामों को जन्म देती है | जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ने से सामान्य जनता का जीवन निर्वाह कठिन हो जाता है | मध्यम वर्ग की समस्याएं भयानक रूप ले लेती है |छाती फाड़ कर काम करने पर भी गरीबों को पेट भर भोजन नहीं मिल पाता | सामान्य परिवारों के बच्चों को पोषक आहार न मिलने से उनका उचित विकास नहीं हो पाता | गरीब परिवार के लड़के लड़कियों को अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ देनी पड़ती है |कन्याओं के हाथ समय पर पीले नहीं हो पाते | मध्यम वर्ग के लोग कर्ज के भार से दब जाते हैं | चोरी, रिश्वतखोरी ,डकैती, तस्करी, गुंडागर्दी, आदि सामाजिक बुराइयों के पीछे महंगाई का ही विशेष हाथ होता है |
महंगाई पर नियंत्रण पाने के प्रयत्न कारगर नहीं हो पाते | सरकारी प्रयास भी हाथी के दांत ही साबित होते हैं | फिर भी यदि सरकार व्यापारी ,कालाबाजारी से बचें और लोग सादगी तथा संयम का जीवन अपनाएं तो मूल्य वृद्धि रोकी जा सकती है |

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

ग्रीष्म का मध्याह
प्रदूषण-एक विकट समस्या
महिला सम्मान
$[$मुद्दे : भारत में महिलाओं के उत्थान और पतन का इतिहास $-$ भारत में नारीत्व के बारे में जागरूता $-$ पश्चिमी करण के नाम पर फैली बुराई $-$ भारत की महिलाएं नारायणी बन जाती हैं!$]$
टेलीविज़न $($दूरदर्शन$)$ के लाभ विज्ञान
$[$विषय: $1.$ बीसवीं सदी की सबसे लोकप्रिय वैज्ञानिक उपलब्धि: टेलीविज़न $2.$ टेलीविज़न का प्रत्यक्ष$-$अप्रत्यक्ष प्रभाव $3.$ टीवी का लाभ $4.$ टेलीविजन: आशीर्वाद या अभिशाप $5.$ निष्कर्ष$]$
जनता: लोकतंत्र का असली बल
$[$मुद्दा: $1.$ लोकतंत्र की अवधारणा का अर्थ है $2.$ लोकतंत्र की असली ताकत $-$ लोगों को जनता! $3.$ लोकतंत्र में सार्वजनिक जिम्मेदारी $4.$ लोकतंत्र में जागरूक नागरिकों की अपरिहार्यता $5.$ लोकतंत्र की सफलता के चार आधार $6.$ निष्कर्ष$]$
उत्तरायण त्योहार
$[$मुद्दे: $1.$ भौगोलिक कारण $2.$ जीत की दावत $3.$ पतंगों से दोस्ती $4.$ सुरक्षा चेतावनी $5.$ दुखद दुर्घटनाएं $6.$ एक अनोखा पर्व चैरिटी$]$
संतुष्ट पुरुष हमेशा खुश रहते हैं |
$[$विषय : $1.$ परिचय $2.$ इस कहावत का शब्दार्थ और अर्थ $3.$ संतोष: आत्मा का गुण। $4.$ असंतुष्ट मानव का जीवन $5.$ निष्कर्ष$]$
टेलीविज़न की उपलब्धियों में: आशीर्वाद या अभिशाप?
$[$विषय: $1.$ बीसवीं सदी की सबसे लोकप्रिय वैज्ञानिक उपलब्धि: टेलीविज़न $2.$ टेलीविज़न का प्रत्यक्ष$-$अप्रत्यक्ष प्रभाव $3.$ टीवी का लाभ $4.$ टेलीविजन: आशीर्वाद या अभिशाप $5.$ निष्कर्ष$]$
हमारी तारीफ
$[$समस्याएँ: $1.$ ’कला’ अस्पष्ट प्रयोग $2.$ नीतिवचन चापलूसी के बारे में इस्तेमाल किया। $3.$ चापलूसी $4.$ की असहायता। प्रशंसा करने के कारण $5.$ मानव स्वभाव के साथ सद्भाव $6.$ निष्कर्ष$]$
पुस्तकालय