Question
मुद्रा बाजार के वाणिज्यिक पत्र का वर्णन कीजिए।

Answer

वाणिज्यिक पत्र-वाणिज्यिक पत्र एक अल्पकालिक, आरक्षित वचनपत्र होता है जो बेचान के द्वारा अन्तरणीय (हस्तान्तरणीय) एवं परक्राम्य (बेचनीय) होता है तथा परिपक्व अवधि के बाद एक सुनिश्चित (स्थिर) अन्तरण या सुपुर्दगी होती है। यह विशाल एवं उधार पात्रता कम्पनियों द्वारा अल्पकालिक बाजार दर से कम दर पर पूँजी उगाहने के लिए जारी किया जाता है। इन पत्रों की परिपक्वता अवधि प्रायः 15 दिन से लेकर एक वर्ष तक होती है। वृहत् स्तरीय कम्पनियों के लिए वाणिज्यिक पत्रों का प्रचालन बैंक से उधार लेने की अपेक्षा एक विकल्प है जिन्हें सामान्यतः वित्तीय रूप से सुदृढ़ माना जाता है। इन्हें बट्टे के साथ बेचा एवं सममूल्य पर मोचित किया जाता है। इस प्रकार के पत्रों को जारी करने का वास्तविक उद्देश्य अल्पकालिक मौसमी एवं कार्यशील पूँजी की जरूरतों के लिए पूँजी उपलब्ध कराना होता है। उदाहरण के लिए, कम्पनियाँ इस प्रपत्र को सेतु वित्तीयन (ब्रिजो फाइनेंस) जैसे उद्देश्य के लिए उपयोग करती हैं।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

नियोजन की चार विशेषताएँ समझाइये।
नेता और प्रबन्धक के बीच अन्तर स्पष्ट कीजिए।
नियोजन किस प्रकार नियन्त्रण को सम्भव बनाता है?
"प्रशिक्षण कर्मचारियों के विकास की प्रक्रिया है।" समझाइये।
नियन्त्रण हेतु वास्तविक निष्पादन के मूल्यांकन को समझाइये।
भर्ती के आन्तरिक एवं बाह्य स्रोतों की तुलना कीजिये।
उपभोक्ताओं के निम्न अधिकार समझाइए
(i) सूचना का अधिकार
(ii) चयन का अधिकार।
एक प्रबन्धक के रूप में आप एक व्यवसाय में प्रशिक्षण, विकास एवं शिक्षा की आवश्यकता क्यों महसूस करेंगे? समझाइये।
अधिकार अन्तरण से आप क्या समझते
सकारात्मक तथा नकारात्मक अभिप्रेरणा पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।