Question
'पारिश्रमिक' पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

Answer

पारिश्रमिक' से अभिप्राय कर्मचारियों को उनके संगठन के लिए योगदान के बदले प्राप्ति से है। सामान्यतः कर्मचारी अपनी सेवाएँ वेतन, सुविधाएँ एवं प्रलोभन के बदले प्रदान करते हैं। वेतन (भुगतान) से अभिप्राय मूल मजदूरी एवं वेतन-भत्ते से है जो कर्मचारी को अवधि के आधार पर मिलते हैं। प्रलोभन में बोनस, कमीशन एवं लाभ में हिस्सेदारी की योजनाएँ सम्मिलित हैं। इन्हें इस प्रकार निर्धारित करने का प्रयास किया जाता है कि कर्मचारी अधिक उत्पादन के लिए प्रोत्साहित हो सकें। कुछ सुविधाएँ जैसे बीमा, चिकित्सा, मनोरंजन अवकाश आदि परोक्ष रूप से पारिश्रमिक में आते हैं। इस प्रकार 'पारिश्रमिक' एक व्यापक शब्द है जिसमें कर्मचारियों को सेवाओं के बदले में नियोक्ता द्वारा दिया जाने वाला भुगतान (वेतन), प्रलोभन एवं सुविधाएँ सम्मिलित हैं। इनके अतिरिक्त प्रबन्धकों को संस्था में कुछ कानूनी औपचारिकताएँ भी पूरी करनी होती हैं जो कर्मचारियों को भौतिक एवं वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती हैं। ये सब पारिश्रमिक में सम्मिलित हैं।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

स्टॉक एक्सचेंज विनियोजकों को सुरक्षा प्रदान करते हैं। स्पष्ट कीजिये।
'पूँजी बाजार' पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
प्रबन्ध एक सामूहिक क्रिया है। स्पष्ट कीजिए।
अनौपचारिक संगठन के प्रमुख लक्षणों की विवेचना कीजिये।
प्रशिक्षण व विकास में कोई दो अन्तर बताइये।
वाणिज्यिक बिल क्या है?
प्रबंधन किन-किन कारणों से महत्त्वपूर्ण हो गया है ? संक्षेप में समझाइये।
मुद्रा बाजार से क्या अभिप्राय है? मुद्रा बाजार में प्रयुक्त किन्हीं दो प्रपत्रों को समझाइये।
कर्मचारियों को अभिप्रेरित करते समय किन-किन बातों को ध्यान में रखा जाना चाहिए?
नियुक्तिकरण प्रक्रिया के विभिन्न चरणों को स्पष्ट कीजिये।