Question
पाठशाला पहुँचने पर लेखक को किन परेशानियों का सामना करना पड़ा?

Answer

पाठशा 
ठशाला पहँच कर जब लेखक कक्षा में गया तो गली के दो लडकों को छोडकर कोई भी उसकी पहचान का नहीं था। लेखक को उन्हीं के साथ बैठना पड़ा। लेखक उन्हें कम अक्ल का समझता था। इससे उसका मन खट्टा हो गया लेकिन क्या करता? वह एक बैंच के कोने में बैठा रहा। लेखक को बैठा देखकर के कक्षा के शरारती लड़के ने उसकी खिल्ली उड़ाई और उसका गमछा छीन कर मास्टर की मेज पर रख दिया। छुट्टी के बीच उनकी धोती की दो बार लॉग खींचने की भी कोशिश की गयी।
 घर लौटते समय लेखक चिन्तित था कि कक्षा में लड़के उसकी खिल्ली उड़ाते हैं, उसका गमछा तथा धोती खींचते हैं। इससे तो अच्छा पाठशाला न जाकर खेती करना ही है। लेकिन उसका मन नहीं माना और वह दूसरे दिन फिर पाठशाला चला गया। अन्त में मंत्री नामक कक्षा-अध्यापक के आतंक के कारण शरारती लड़कों से उसका पिंड छूट गया। 

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

मुअनजो-दड़ो' के प्रसिद्ध पुराने बौद्ध-स्तूप की विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
सिंधु घाटी की सभ्यता मूलतः खेतिहर और पशपालक सभ्यता थी। 'अतीत के दबे पाँव' पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
महादेवी वर्मा का लेखिका परिचय दीजिए।
फीचर को मुख्यतः कितनी श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है ? समझाइए ।
हिटलर और सैनिकों की बातचीत के रेडियो प्रसारण से जर्मनी के सैनिकों के बारे में क्या अनुमान होता था?
"कई बार कोई रहस्यमयी ताकत हम दोनों को पीछे की तरफ़ खींचती है।" ऐन फ्रैंक ने इस कथन से किस प्रसंग का उल्लेख किया है?
धर्मवीर भारती का लेखक परिचय दीजिए।
जूझ' आत्मकथात्मक अंश के उद्देश्य पर प्रकाश डालिए। ### लेखक ने 'जूझ' आत्मकथात्मक अंश के माध्यम से क्या संदेश दिया है? लिखिए।
'शहर में बढ़ता प्रदूषण' विषय पर एक आलेख लिखिए।
सिल्वर वैडिंग' कहानी में मानवीय मूल्यों के घिसने तथा सामाजिक विकास में बाधा डालने वाले तत्त्वों की व्यंजना हुई है।" इस कथन को स्पष्ट कीजिए।