Question
प्रबन्ध के सामाजिक उद्देश्यों को संक्षेप में समझाइये।

Answer

प्रबन्ध के सामाजिक उद्देश्य-प्रबन्ध के सामाजिक उद्देश्यों का तात्पर्य है ऐसे कार्य करना जिससे समाज को ज्यादा से ज्यादा लाभ हो। संगठन चाहे वह व्यावसायिक हो या गैर-व्यावसायिक, वह समाज का ही अंग होता है। अतः उसे समाज के विभिन्न वर्गों के प्रति अपने सामाजिक दायित्वों को पूरा करना होता है। स्वामियों के प्रति प्रबन्धकों का यह दायित्व है कि वे ऐसे प्रयत्न करें कि जिससे स्वामियों को उनके विनियोग पर पर्याप्त प्रतिफल मिल सके, समाज में रोजगार से वंचित लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हों. कर्मचारियों के प्रति यह दायित्व है कि उनकी न्यायोचित जरूरतों एवं मांगों को समय पर पूरा करे, उनके बच्चों को विद्यालय, शिशु गृह जैसी सुविधाएँ प्राप्त हों, ग्राहकों के प्रति यह दायित्व है कि उन्हें अच्छी किस्म की वस्तुएँ उचित स्थान एवं समय पर, पर्याप्त मात्रा में उचित मूल्य पर उपलब्ध करायी जायें। सरकार के प्रति प्रबन्धकों का यह दायित्व है कि वे सरकारी नियमों का पालन करें तथा करों का समय पर भुगतान करें।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

औपचारिक संगठन एवं अनौपचारिक संगठन में अन्तर्भेद कीजिए।
प्रबन्ध के निम्न सिद्धान्तों को समझाइये-
(i) अनुशासन एवं
(ii) समन्वय, न कि मतभेद।
टेलर के वैज्ञानिक प्रबन्ध की किन्हीं दो तकनीकों को समझाइये।
उत्पाद मिश्र क्या है ? उत्पाद मिश्र की विशेषताओं को संक्षेप में स्पष्ट करें।
कोई दो कारण देते हुए समझाइये कि प्रबन्ध के सिद्धान्तों की समुचित समझदारी क्यों आवश्यक है?
अधिकार निर्गम से क्या तात्पर्य है?
पैकेजिंग के चार प्रमुख लाभ बताइये।
प्रबन्ध के 'सामाजिक उद्देश्य' को स्पष्ट कीजिये।
नियोजन में निर्णयन सम्मिलित है। समीक्षा कीजिए।
नियुक्ति प्रक्रिया के विभिन्न चरणों को एक चित्र की सहायता से बतलाइये।