Question
प्रवास की अनुमति पाने के लिए पिताजी को पत्र लिखिए ।

Answer

रूम नं. $11,$ विद्यार्थी भवन,
सेक्टर $23,$ गांधीनगर
दिनांक : $20-9-2013$
पूज्य पिताजी,
सादर प्रणाम कल ही आपका पत्र मिला। पढ़कर बहुत खुशी हुई। मैं यहाँ कुशल हूँ। आप मेरी जरा भी चिंता न करें ।थोड़े दिनों के बाद मेरी परीक्षा होनेवाली है। मैं परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए मन लगाकर पढ़ रहा हूँ। परीक्षा के बाद मेरी पाठशाला में दीपावली की छुट्टियाँ हैं।
दीपावली की छुट्टियों मेरी पाठशाला में से आबू का प्रवास जानेवाला है। मेरे सभी दोस्त इस प्रवास में जानेवाले हैं। मैं भी उस प्रवास में जाना चाहता हूँ । प्रवास के लिए लक्झरी बस की व्यवस्था की गई है। इस प्रवास में प्रत्येक विद्यार्थी के लिए $400$ रुपये शुल्क रखा गया है। पाँच दिन का प्रवास है। प्रवास में आबू, अंबाजी, उदयपुर, जयपुर, आदि स्थल देखने का मौका मिलेगा। पत्र द्वारा इस प्रवास के लिए, मुझे अनुमति देने की कृपा करें। प्रवास के लिए $500$ रुपये मनीऑर्डर से भेज दें।
मेरी माताजी को मेरा हार्दिक प्रणाम सोनल और मोन्टू को प्यार।
आपका आज्ञाकारी पुत्र,
ब्रिजेश

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

जन्मदिन पर दावत में आने के लिए मित्र को निमंत्रण$-$पत्र लिखिए।
अपने मित्र को अपने 'एक दिवसीय प्रवास' का वर्णन पत्र में लिखकर भेजिए ।
आपने टेलिविज़न पर हास्य का एक सुन्दर कार्यक्रम देखा है। उसका वर्णन करते हुए अपने मित्र को पत्र लिखिए
वृक्षारोपण का महत्त्व समझाते हुए मित्र को पत्र लिखिए ।
$302$, रंगीला पोल, शाहपुर, अहमदाबाद से रमेश देसाई माननीय मुख्याध्यापक, नूतन विद्यालय, अहमदाबाद के नाम विद्यालय के पुस्तक अधिकोष $($बुक बैंक$)$ से कक्षा नौवीं की पाठ्यपुस्तकें प्राप्त करने के लिए प्रार्थनापत्र लिखता है ।
हंसमुख जोशी, $27$, नीलकुंज, गांधी रोड, राजकोट से श्री वर्ग$-$शिक्षक, नूतन हाई स्कूल राजकोट को पाँच दिनों की छुट्टी मंजूर कराने के लिए प्रार्थनापत्र लिखता है ।
जीवन में सफाई का महत्त्व समझाते हुए अपने मित्र को पत्र लिखिए।
$19$, सरस्वती सदन, गोमतीपुर, अहमदाबाद से देवेन्द्र अपने मित्र दिनकर को उसके जन्मदिन के अवसर पर बधाई-पत्र लिखता है ।
अपने स्कूल में मनाए गए बाल-दिन का वर्णन करते हुए अपने मित्र को पत्र लिखिए ।
अपनी पढ़ाई के बारे में जानकारी देते हुए अपने पिताजी को पत्र लिखिए।