पर्यावरण प्रदूषण की समस्या - वर्तमान में जनसंख्या की अत्यधिक वृद्धि, बड़े उद्योगों की स्थापना तथा नगरों-कस्बों के विस्तार के कारण हरे-भरे वन एवं चरागाह उजड़ रहे हैं। यातायात के लिए सड़कें बनाई जा रही हैं। उद्योगों का गन्दा पदार्थ और पेट्रोल-डीजन का धुआँ सब ओर फैल रहा है। इस कारण नदी-तालाब, हवा, मिट्टी आदि में प्रदूषण बढ़ने से पर्यावरण की समस्या बढ़ रही है।
पर्यावरण स्वच्छता की जरूरत- पर्यावरण प्रदूषण के कारण अनेक तरह के असाध्य रोग फैल रहे हैं। हरे-भरे वनों एवं वृक्षों को काट देने से मौसम पर असर पड़ रहा है और अब संसार का तापमान लगातार बढ़ने लगा है। इन सब कुप्रभावों से बचने के लिए पर्यावरण की स्वच्छता की जरूरत है।
पर्यावरण स्वच्छता के उपाय-पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने के लिए वनों की कटाई रोकी जाए, जगह-जगह वृक्षों को रोपा जाए और हरियाली बढ़ाई जाए। कारखानों एवं गन्दे नालों से निकलने वाले दूषित पानी को स्वच्छ करने के उपाय किये जाएँ। जलाशयों एवं नदियों को स्वच्छ रखा जावे और जनसंख्या वृद्धि पर रोक लगाकर पर्यावरण की स्वच्छता के लिए जन-जागरण किया जाए। उपसंहार-मानव-सभ्यता की भलाई के लिए पर्यावरण स्वच्छता जरूरी है। हम सब को पर्यावरण की रक्षा के लिए हर सम्भव प्रयास करना चाहिए।
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.