Question
सिद्ध कीजिए कि $\left|\begin{array}{ccc} a^{2} & b c & a c+c^{2} \\ a^{2}+a b & b^{2} & a c \\ a b & b^{2}+b c & c^{2} \end{array}\right|$ = $4a^2b^2c^2$

Answer

बायाँ पक्ष = $\left|\begin{array}{ccc} a^{2} & b c & a c+c^{2} \\ a^{2}+a b & b^{2} & a c \\ a b & b^{2}+b c & c^{2} \end{array}\right|$
= abc $ \left|\begin{array}{ccc} a & c & a+c \\ a+b & b & a \\ b & b+c & c \end{array}\right|$ ($C_1$ से $a_1$ $C_2$ से $b$ तथा $C_3$ से $c$ उभयनिष्ठ लेने पर)
= abc $\left|\begin{array}{ccc} 0 & c & a+c \\ 2 b & b & a \\ 2 b & b+c & c \end{array}\right| $ ($C_1$ $\rightarrow$ $C_1$ +$C_2$ -$C_3$से)
= abc $\left|\begin{array}{ccc} 0 & c & a+c \\ 0 & -c & a-c \\ 2 b & b+c & c \end{array}\right|$ ($R_2$ $\rightarrow$ $R_2$- $R_3$ से)
$C_1$ के अवयवों के संगत विस्तार करने पर, बायाँ पक्ष = $(abc) [(2b) {c(a - c) + c(a + c)}]$
$= 2(ab^2 c)(2ac) = 4a^2 b^2c^2$= दायाँ पक्ष

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

सदिश $\vec{{PQ}}$, के अनुदिश मात्रक सदिश ज्ञात कीजिए जहाँ बिंदु P और Q क्रमशः (1, 2, 3) और (4, 5, 6) हैं।
वक्र y = cos (x + y), -2$ \pi \leq$ x $\leq$ 2$ \pi$, की उन सभी स्पर्श रेखाओं के समीकरण ज्ञात कीजिए जो रेखा x + 2y = 0 के समांतर हैं।
एक थैले में 4 लाल और 4 काली गेंदें हैं और एक अन्य थैले में 2 लाल और 6 काली गेंदे हैं। दोनों थैलों में से एक को यादृच्छया चुना जाता है और उसमें एक गेंद निकाली जाती है जोकि लाल है। इस बात की क्या प्रायिकता है कि गेंद पहले थैले से निकाली गई है?
फलन का समाकलन ज्ञात कीजिए: $\sqrt{1+\frac{x^{2}}{9}}$
आव्यूह के व्युत्क्रम, यदि उनका अस्तित्व है, तो प्रारंभिक रूपांतरण के प्रयोग से ज्ञात कीजिए।
$\left[\begin{array}{rr} 2 & 1 \\ 4& 2\end{array}\right]$
अवकल समीकरण के लिए दिए हुए प्रतिबंध को संतुष्ट करने वाला विशिष्ट हल ज्ञात कीजिए:
$\frac{d y}{d x}$ + 2y tan x = sin x, y = 0 जब x = $\frac{\pi}{3}$
फलन का समाकलन ज्ञात कीजिए: $\frac{1}{\sqrt{7-6 x-x^{2}}} $
यदि बिंदुओं A, B, C, और D के निर्देशांक क्रमशः (1, 2, 3), (4, 5, 7), (-4, 3, -6) और (2, 9, 2) हैं तो AB और CD रेखाओं के बीच का कोण ज्ञात कीजिए।
एक डॉक्टर को एक रोगी को देखने आना है। पहले के अनुभवों से यह ज्ञात है कि उसके ट्रेन, बस, स्कूटर या किसी अन्य वाहन से आने की प्रायिकताएँ क्रमशः $\frac{3}{10}$, $\frac{1}{5}$, $\frac{1}{10}$ या $\frac{2}{5}$ है यदि वह ट्रेन, बस या स्कूटर से आता है तो उसके देर से आने की प्रायिकताएँ क्रमशः $\frac{1}{4}$,$ \frac{1}{3}$, या $\frac{1}{12} $ है, परंतु किसी अन्य वाहन से आने पर उसे देर नहीं होती है। यदि वह देर से आया, तो उसके ट्रेन से आने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।
एक 5 m लंबी सीढ़ी दीवार के सहारे झुकी है। सीढ़ी का नीचे का सिरा, जमीन के अनुदिश, दीवार से दूर $2 cm / s$ की दर से खींचा जाता है। दीवार पर इसकी ऊँचाई किस दर से घट रही है जबकि सीढ़ी के नीचे का सिरा दीवार से 4 m दूर है?