Question
संगठन को परिभाषित कीजिए।

Answer

संगठन का अर्थ
(1) संगठन-एक ढाँचे के रूप में इस अर्थ में संगठन दो या दो से अधिक व्यक्तियों का एक ऐसा समूह है जो समान उद्देश्यों की पूर्ति हेतु मिल-जुलकर निर्धारित नियमों के अधीन कार्य करते हैं। यह क्षैतिज एवं लम्बवत् सम्बन्धों का एक ऐसा ढाँचा है जिसमें संस्था में कार्यरत विभिन्न व्यक्तियों के अधिकार दायित्व व आपसी सम्बन्ध सुनिश्चित किये जाते हैं।
(2) प्रक्रिया के रूप में संगठन-प्रक्रिया के रूप में संगठन एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें कार्यों का निर्धारण एवं समूहीकरण, उनका व्यक्तियों में विभाजन तथा व्यक्तियों के मध्य अधिकार व दायित्व सम्बन्धों का निर्माण किया जाता है।
निष्कर्ष-संगठन एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके अन्तर्गत उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए आवश्यक कार्यों का विभाजन, उनका विभिन्न व्यक्तियों को सौंपना तथा संस्था के सभी अंगों को एक सूत्र में बाँधने के लिए विशिष्ट विभागों में सामञ्जस्य स्थापित करना सम्मिलित होता है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free