Question
सूर्य से हम तक ऊष्मा कैसे पहुँचती है?

Answer

सूर्य से हम तक ऊष्मा चालन अथवा संवहन द्वारा नहीं पहुंच सकती क्योंकि इन दोनों प्रक्रमों में ऊष्मा स्थानान्तरण के लिए माध्यम आवश्यक है। चूंकि पृथ्वी तथा सूर्य के बीच के अधिकांश स्थान में कोई माध्यम, जैसे वायु नहीं है अतः सूर्य से हम तक ऊष्मा एक अन्य प्रक्रम द्वारा आती है जिसे विकिरण कहते हैं। विकिरण द्वारा ऊष्मा के स्थानान्तरण में किसी माध्यम जैसे वायु अथवा जल की आवश्यकता नहीं होती। माध्यम विद्यमान हो या न हो, विकिरण द्वारा ऊष्मा का स्थानान्तरण हो सकता है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

अग्न्याशय ग्रंथि के विषय में लिखिए। 
एक मेज पर एक जलती हुई मोमबत्ती को एक उत्तल लेंस से लगभग 50cm. की दूरी पर रखिए। लेंस के दूसरी ओर रखे कागज के पर्दे पर मोमबत्ती का प्रतिबिम्ब प्राप्त कीजिए। (1) पर्दै पर किस प्रकार का प्रतिबिम्ब प्राप्त होता है? वास्तविक या आभासी? (ii) क्या मोमबत्ती की किसी स्थिति के लिए सीधा तथा आवर्धित प्रतिबिम्ब प्राप्त किया जा सकता है? (iii) क्या आवर्धित प्रतिबिम्ब को पर्दे पर प्राप्त कर सकते हैं? (iv) आवर्धित प्रतिबिम्ब वास्तविक होता है या आभासी?
ग्रीष्मकाल में दिन के समय किसी खेत अथवा खुले मैदान से गुजरते वक्त हमें जमीन के ऊपर की वायु कंपदीप्त प्रतीत क्यों होती है?
पादप अपने परिवेश से कच्ची सामग्री किस प्रकार प्राप्त करते हैं? खाद्य फैक्ट्रियों तक उनका स्थानांतरण किस प्रकार होता है? 
मृदा का महत्त्व बतलाइये।
स्पष्ट कीजिए कि अत्यधिक वर्षा के उपरान्त भी वन में कहीं भी जल का जमाव क्यों नहीं हो पाता? 
हम साँस क्यों लेते हैं?
विद्युत फ्यूज बनाने के लिए किस प्रकार के तारों का उपयोग किया जाता है? 
कुछ पादप (पौधे) ऐसे भी होते हैं, जिनमें क्लोरोफिल नहीं पाया जाता। वे अपना भोजन संश्लेषित नहीं कर सकते, फिर वे जीवित कैसे रहते हैं, तथा वे पोषक किस प्रकार प्राप्त करते हैं? 
ओजोन की परत को सुरक्षात्मक आवरण क्यों कहा गया है?