Question types

आविन्यों question types

63 questions across 3 question groups — pick any mix to generate a हिन्दी paper with step-by-step answer keys.

63
Questions
3
Question groups
5
Question types
Sample Questions

आविन्यों questions

One sample from each question group in this chapter. Select any group above to see the full set with answer keys.

अशोक वाजपेयी के माता-पिता का नाम क्या था ?
  • A
    सुमित्रा देवी और पूर्णानंद वाजपेयी
  • B
    आसरा देवी और शिव वाजपेयी
  • C
    कमला देवी और प्रफुल्ल वाजपेयी
  • निर्मला देवी और परमानंद वाजपेयी

Answer: D.

View full solution
आविन्यों में साथ रहकर लगभग तीस संयुक्त कविताएँ लिखी थीं:
  • A
    निन्शे क्रो, दोनॉल और शॉ ने
  • B
    पिकासे, मेरी और त्रियाल ने
  • C
    आप्टे बूनों, सिम्पों और नियांसे ने
  • आन्द्रे ब्रेताँ, रेने शॉ और पाल एलुआर ने

Answer: D.

View full solution
आविन्यों फ्रांस का एक प्रमुख कलाकेन्द्र रहा है। पिकासो क्री विख्यात कृति का शीर्षक है ‘ल मादामोजेल द आविन्यों’। कभी अति यथार्थवादी कवित्रयी आन्द्रे ब्रेताँ, रेने शॉ और पाल ‘एलुआर ने मिलकर लगभग तीस संयुक्त कविताएँ आविन्यों में साथ रहकर लिखी थीं। ला शत्रूज के निदेशक ने जब इस पुस्तक की सामग्री देखी थी तो उन्हें इतनी अल्पावधि में इतने काम पर अचरज हुआ था। अचरज मुझे भी कम नहीं है। वे सुन्दर, निविड़, सघन, सुनसान दिन और रातें थी: भय, पवित्रता और आसक्ति से भरी हुई। यह पुस्तक उन सबकी स्मृति का दस्तावेज है। आविन्यों को, उसी के एक मठ में रहकर लिखी गई, कविप्रणति भी। हर जगह हम कुछ पाते, बहुत सा गंवाते हैं। ला शत्रूज में जो पाया उसके लिए गहरी कृतज्ञता मन में है और जो गवाया उसकी गहरी पीड़ा भी।
(i) आविन्यों फ्रांस में क्यों प्रसिद्ध है?
(ii) पिकासो की ‘ल मादामोजेल द आविन्यों’ कृति का क्या महत्त्व है?
(iii) आन्द्रे ब्रेताँ, रेने शॉ और पाल ‘एलुआर’ ने आविन्यों में क्या काम किया?
(iv) लेखक ने ला शत्रूज में बिताए दिनों का कैसा वर्णन किया है?
(v) आविन्यों में बिताए समय से लेखक को क्या लाभ हुआ?
View full solution
फ्रेंच सरकार के सौजन्य से ला शत्रूज में रहकर अपना कुछ काम करने का एक न्यौता मुझे पिछली गर्मियों में मिला था। तब नहीं जा पाया था। यों अवधि तो एक महीने की थी पर इतना समय निकालना कठिन था। सो कुछ उन्नीस दिन वहाँ रहा, 24 अक्टूबर से 10 नवम्बर 1994 की दोपहर तक। अपने साथ हिन्दी का टाइपराइटर, तीन-चार पुस्तकें और कुछ संगीत के टेप्स भर ले गया था। सिर्फ अपने में रहने और लिखने के अलावा प्रायः कुछ और करने की कोई विवशता न होने का जीवन में यह पहला ही अवसर था। इतने निपट एकान्त में रहने का भी कोई अनुभव नहीं था। कुलं उन्नीस दिनों में पैंतीस कविताएँ और सत्ताईस गद्य रचनाएँ लिखी गई।
(i) लेखक को किसके द्वारा और किसलिए पिछली गर्मियों में निमन्त्रण मिला था।
(ii) लेखक के जीवन में कैसा अवसर पहले-पहल मिला था ?
(iii) किस तरह का अनुभव लेखक को नहीं था और उन्होंने उन्नीस दिनों में कितने कविताएँ और गद्य की रचना की।
(iv) लेखक ला शत्रूज में कब और कितने दिन रहे थे?
(v) लेखक ने वहां अपने साथ क्या-क्या सामान लिया था और उन्होंने वहां क्या किया?
View full solution
लगभग दस-बरस पहले पहली बार आविन्यों गया था। दक्षिण फ्रांस में रोन नदी के किनारे बसा एक पुराना शहर है जहाँ कभी कुछ समय के लिए पोप की राजधानी थी और अब गर्मियों में फ्रांस और यूरोप का एक अत्यन्त प्रसिद्ध और लोकप्रिय रंग-समारोह हर बरस होता है। उस बरस वहाँ भारत केन्द्र में था। पीटर ब्रुक का विवादास्पद ‘महाभारत’ पहले पहल प्रस्तुत किया जानेवाला था और उन्होंने मुझे निमंत्रण भेजा था। पत्थरों की एक खदान में, आविन्यों से कुछ मिलीमीटर दूर, वह भव्य प्रस्तुति हुई थी; सच्चे अर्थों में महाकाव्यात्मक। कुछ दिनों और ठहरा रहा था-कुमार गन्धर्व आए थे और उन्होंने एक आर्कबिशप के पुराने आवास के बड़े से आँगन में गया था। एक बन्दिश भी याद है : द्रुमद्रुम लता-लता। इस समारोह के दौरान वहाँ के अनेक चर्च और पुराने स्थान रंगस्थलियों में बदल जाते हैं।
(i) पाठ तथा लेखक का नाम लिखिए।
(ii) आविन्यों क्या है और यह किस देश में है ?
(iii) आविन्यों आने का निमन्त्रण लेखक को किसने भेजा था और वहाँ पहले-पहल किसकी प्रस्तुति थी?
(iv) लेखक ने किनके आने की बात कही है और वह कहाँ गया था?
(v) लेखक को कौन-सा बन्दिश याद है तथा उनके अनुसार समारोह की क्या विशेषता होती है?
View full solution

Generate a आविन्यों paper free

Pick question groups from the list above, set marks and difficulty, and export a branded PDF with step-by-step answer keys. First 3 chapters free — no signup.

Download App