Questions

पध्य पाठ प्रश्नो (2M)

🎯

Test yourself on this topic

4 questions · timed · auto-graded

Question 12 Marks
ऊधौ, तुम हौ अति बड़भागी कह कर गोपियों ने उद्धव के स्वभाव पर क्या-क्या व्यंग्य किए हैं?
Answer
प्रस्तुत पंक्ति के माध्यम से गोपियों ने उद्धव पर व्यंग्य करते हुए कहा कि कृष्ण के निकट रहकर भी कृष्ण-प्रेम से अछूता रहना, इसका तात्पर्य है कि तुमसे ज्यादा मूर्ख कोई नहीं होगा। ओर इसके उदाहरण के लिए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कमल के पत्ते पर पानी की बूद नहीं ठहर पाती है, उसी प्रकार कृष्ण के पास रहकर भी तुम उनके प्रेम में नहीं पड़े, यह तुम्हारा दुर्भाग्य है।
View full question & answer
Question 22 Marks
संगतकार की हिचकती आवाज उसकी विफलता क्यों नहीं है?
Answer
संगतकार जानबूझ कर अपनी आवाज़ को मुख्य गायक की आवाज़ से धीमा रखता है क्योंकि वह चाहता हे कि श्रोतागणों के बीच मुख्य गायक के संगीत उसके गायन का सिक्का जमा रहे उसका स्वयं पृष्ठभूमि में रहना और मुख्य गायक को मुख्य कलाकार बने रहने देना उसकी मनुष्यता का परिचायक है विफलता का नहीं।
View full question & answer
Question 32 Marks
कवि ने फसत को हजार-हजार खेतों की मिटी का गुण-धर्म कहा है- मिट्टी के गुण-धर्म को पोषित करने में हमारी क्या भूमिका हो सकती है?
Answer
मिट्टी के गुण-धर्म को पोषित करने में हम अपनी भूमिका इस तरह प्रस्तुत कर सकते हैं कि
i. ऐसे कारक जो मिट्टी पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं उनके बारे में पता लगाएँ और उन पर प्रतिबन्ध लगाएँ।
ii. अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें क्योंकि वृक्ष मृदा को उपजाऊ बनाए रखने में बहुत महत्वपूर्ण हैं।
iii. प्रदूषण के कारणों का पता लगाएँ एवं उसे रोकने में अपना सहयोग दें।
iv. प्लास्टिक की थेलियों का कम से कम इस्तेमाल करें तथा पानी का सही उपयोग करें।
View full question & answer
Question 42 Marks
उड़ने को नभ में तुम पर-पर कर देते हो -अट नहीं रही है कविता के संदर्भ में आशय स्पष्ट कीजिए।
Answer
उड़ने को नभ में तुम पर-पर कर देते हो से कवि का आशय है कि फागुन के महीने में प्रकृति की सुदरंता में ऐसा निखार आ जाता है कि मन प्रसन्नता से भर उठता है। वह उत्लास में भरकर कल्पना रूपी आकाश में उड़ने लग जाता है। इस प्रकार फागुन प्राकृतिक सौंदर्य का सृजन कर आनंद लोक में विचरण करने का माध्यम उपलब्ध करा देता है।
View full question & answer
पध्य पाठ प्रश्नो (2M) - Hindi - A STD 10 Questions - Vidyadip