Questions

पत्र लेखन(5M)

🎯

Test yourself on this topic

3 questions · timed · auto-graded

Question 15 Marks
सर्वोदय कन्या विद्यालय नई सीमा पुरी में टी. जी.टी. (विज्ञान) का पद रिक्त है। विज्ञापन के अनुसार अपनी योग्यता का विवरण प्रस्तुत करते हुए शिक्षा निदेशक को स्ववृत सहित आवेदन प्रस्तुत करें।
Answer
सेवा में,
शिक्षा निदेशक,
शिक्षा निदेशालय
पुराना सचिवालय,
दिल्ली।
विषय:- टी.जी.टी. (विज्ञान) पद के लिए आवेदन।
महोदया,
आज दिनांक 20 मई 2016 को दिल्ली से प्रकाशित 'हिन्दुस्तान के प्रातः संस्करण में प्रकाशित विज्ञापन के संदर्भ में में टी.जी.टी. (विज्ञान) पद के लिए अपना आवेदन प्रस्तुत कर रही हूँ। मेरा स्ववृत्त इस आवेदन के साथ संलग्न है।
निवेदक/आवेदक
मीना शर्मा
20, दिलशाद गार्डन
दिल्ली
20 मई, 2016

$\quad \quad \quad \quad \quad \quad \quad \quad \quad \quad \quad$ स्ववृत्त

नाम - रीना शर्मा
पिता का नाम - सुनील कुमार शर्मा
माता का नाम - सुनीता शर्मा
जन्मतिथि - 21 जनवरी 1991
वर्तमान पता - 20 , दिलशाद गार्डन, दिल्ली
स्थाई पता - 20, दिलशाद गार्डन, दिल्ली
दूरभाष - 011-2257
मोबाइल नें. - 98683535
ई-मेल - meenasharma@gmail com
यैक्षणिक योग्यताएँ-
क्र.सं.कक्षावर्षविद्यालय/बोर्डविषयउत्तीर्णा प्रतिशत
1.दसवीं2006राजकीय विद्यालय सी.बी.एस.ईअंग्रेजी, हिन्दी, विज्ञान, गणित, सा.विज्ञान93%
2.बारहवी2008सी.बी.एस.ईअंग्रेजी, भौतिकी, रसायन, जीव-विज्ञान, गणित90%
3.बी.एस.सी.2011हंसराज कालेज दिल्ली विश्वविद्यालयरसायन विज्ञान85%
4.बी.एड2012दिल्ली विश्वविद्यालयविज्ञान86%
5.एम.एस.सी.2015दिल्ली विश्वविद्यालयरसायन विज्ञान85%
अन्य योग्यताऐं-
i. कम्प्यूटर का अच्छा ज्ञान
ii. जर्मन भाषा का ज्ञान
उपलक्धियाँ-
i. विज्ञान प्रदर्शनी (राज्य स्तरीय) 2007 प्रथम पुरस्कार।
ii. विज्ञान कांग्रेस 2008 द्वितीय पुरस्कार।
iii. विद्यालय स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता प्रथम।
पुरस्कार कार्येत्तर गतिविधियाँ और अभिरुचियाँ-
i. योगाभ्यास, बेडमिंटन एवं संगीत का नियमित अभ्यास।
ii. चित्रकला का शोक।
iii. इंटरनेट सर्फिंग।
यदि टी. जी.टी 'विज्ञान' पद के लिए आप मेरी नियुक्ति करते है तो में आपको विश्वास दिलाती हूँ कि पूर्णनिष्ठा ओर कठिन परिश्रम से अपने पद का निर्वाह करुँगी।
View full question & answer
Question 25 Marks
बनावट-श्रृंगार में समय व्यतीत न करने की हिदायत देते हुए छोटी बहन को पत्र लिखिए।
Answer
45 / 5, स्वरूप नगर
दिल्ली
दिनांक : 05 मार्च, 2019
प्रिय संजना
शुभाशीष,
तुम छात्रावास में रहती हो वहाँ कई प्रकार की छात्राएँ रहती हैं। अक्सर लड़कियाँ अपने बनाव श्रृगांर में समय व्यतीत किया करती हैं, क्योंकि प्रत्येक लड़की यही चाहती है कि वह अधिक से अधिक आकर्षक दिखाई दे, यह स्वाभाविक है पर सारा ध्यान इसी ओर केन्द्रित करना उचित नहीं है। स्वस्थ शरीर स्वयं ही आकर्षण का केन्द्र होता है। अतः तुम अपने को पूर्ण स्वस्थ दिखाने का प्रयास करो। यही तुम्हारा श्रृगारं होगा। शृंगार में समय मत बर्बाद करो। अपना अधिक समय पढ़ने-लिखने में लगाना ही तुम्हारे लिए उचित होगा। आशा है तुम मेरी बात पर गोर फरमाओगी।
तुम्हारी अपनी ही,
चंचल
View full question & answer
Question 35 Marks
आप मानव कुमार/मानसी कुमारी हैं। आपने अपने घर में नूतन टेलीकॉम का वाई-फाई लगवाया है। आए दिन वह खराब होता है। उस कंपनी के ग्राहक सेवा से भी आपको मदद नहीं मिल रही हे ओर आप रोज़ परेशान हो रहे रही हैं। स्थानीय अख़बार के संपादक को लगभग 100 शब्दों में पत्र लिख कर अपनी समस्या पर कंपनी का ध्यान आकर्षित कीजिए।
Answer
संपादक महोदय,
नवभारत टाइम्स,
बहादुरशाह ज़फर मार्ग, नई दिल्ली।
27 नवम्बर, 20xx
मान्यवर संपादक जी,
प्रणाम। में मानव कुमार मानसी कुमारी, आपके स्थानीय अख़बार के नियमित पाठक हूँ। मेंने नूतन टेलीकॉम से वाई-फाई सेवा लेकर यह देखा कि दिन-रात किसी खराबी के कारण सेवा बंद हो जाती है। मैंने कई बार उनकी ग्राहक सेवा से संपर्क किया, परंतु कोई उत्तर नहीं मिला। यह सिर्फ मेंरे बल्कि अन्य ग्राहकों की भी समस्या हे। में उम्मीद करता करती हूँ कि आप इस मुद्दे पर ध्यान आकर्षित करेंगे और हम ग्राहकों को सही सेवा प्रदान करने के लिए उन्हें प्रोस्साहित करेंगे।
धन्यवाद,
मानव कुमार/मानसी कुमारी
View full question & answer
पत्र लेखन(5M) - Hindi - A STD 10 Questions - Vidyadip