Question types

गद्य – 17 कारतूस question types

49 questions across 3 question groups — pick any mix to generate a Hindi - B paper with step-by-step answer keys.

49
Questions
3
Question groups
5
Question types
Sample Questions

गद्य – 17 कारतूस questions

One sample from each question group in this chapter. Select any group above to see the full set with answer keys.

सवार - आपने इस मुकाम पर क्यों खेमा डाला है?
कर्नल - कंपनी का हुक्म है कि वज़ीर अली को गिरफ्तार किया जाए।
सवार - लेकिन इतना लावलश्कर क्या मायने?
कर्नल - गिरफ़्तारी में मदद देने के लिए।
सवार - वज़ीर अली की गिरफ़्तारी बहुत मुश्किल है साहब।
कर्नल - क्यों?
सवार - वो एक जाँबाज़ सिपाही है।
कर्नल - मैंने भी यह सुन रखा है। आप क्या चाहते हैं?
सवार - चंद कारतूस ।
कर्नल - किसलिए?
सवार - वज़ीर अली को गिरफ़्तार करने के लिए।
कर्नल - ये लो दस कारतूस
सवार - (मुसकराते हुए) शुक्रिया।
कर्नल - आपका नाम?
सवार - वजीर अली। आपने मुझे कारतूस दिए इसलिए आपकी जान बख्शी करता हूँ। (ये कहकर बाहर चला जाता है, टापों का शोर सुनाई देता है। कर्नल एक सन्नाटे में है। हक्का-बक्का खड़ा है कि लेफ्टीनेंट अंदर आता है)
लेफ्टीनेंट - कौन था?
कर्नल - (दबी ज़बान से अपने आप से कहता है) एक जाँबाज़ सिपाही।

(क) सवार ने खेमे में आकर कर्नल से क्या पूछा?
(i) सवार ने खेमे में आकर इस स्थान पर खेमा लगाने का कारण पूछा।
(ii) सवार ने खेमे में आकर उसकी पदवी पूछी।
(iii) सवार ने खेमे में आकर कर्नल का हाल-चाल पूछा।
(iv) सवार ने खेमे में आकर उसकी सेना की जानकारी पूछी।

(ख) सवार ने पूछा आपने इस मुकाम पर क्यों खेमा डाला है इतने लावलश्कर की क्या ज़रूरत है'- उचित-विराम चिह्न होंगे-
(i) सवार ने पूछा, आपने इस मुकाम पर क्यों खेमा डाला है। इतने लावलश्कर की क्या ज़रूरत है?
(ii) सवार ने पूछा "आपने इस मुकाम पर क्यों खेमा डाला है। इतने लावलश्कर की क्या ज़रूरत है"?
(iii) सवार ने पूछा, "आपने इस मुकाम पर क्यों खेमा डाला है, इतने लावलश्कर की क्या ज़रूरत है"?
(iv) सवार ने पूछा, "आपने इस मुकाम पर क्यों खेमा डाला है इतने लावलश्कर की क्या ज़रूरत है"?

(ग) वज़ीर अली को गिरफ़्तार किया जाय।'-वाक्य में रेखांकित पदों में कारक है-
(i) कर्ता कारक
(ii) कर्म कारक
(iii) करण कारक
(iv) संबध कारक

(घ) 'वज़ीर अली एक जाँबाज़ सिपाही था।'- यह किस घटना से सिद्ध होता है?
(i) जब वज़ीर अली ने कर्नल से, उससे ही युद्ध करने के लिए कारतूस लिए।
(ii) जब वज़ीर अली ने कर्नल से वहाँ खेमा लगाने का कारण पूछा।
(iii) जब वज़ीर अली ने कर्नल से खेमे में एकांत चाहा।
(iv) जब वज़ीर अली के जाने के बाद कर्नल बताता है कि सवार कोई और नहीं, वज़ीर अली ही था।

(ङ) प्रस्तुत एकांकी के इस अंश की भाषा है-
(i) खड़ी बोली
(ii) ग्रामीण भाषा
(iii) संस्कृत के शब्दों का प्रयोग
(iv) उर्दू मिश्रित हिंदी
View full solution
लेफ्टीनेंट - मगर वज़ीर अली की स्कीम क्या है?
कर्नल - स्कीम ये है कि किसी तरह नेपाल पहुँच जाए। अफ़गानी हमले का इंतेज़ार करे, अपनी ताकत बढ़ाए, सआदत अली को उसके पद से हटाकर खुद अवध पर कब्ज़ा करे और अंग्रेज़ों को हिंदुस्तान से निकाल दे।
लेफ्टीनेंट - नेपाल पहुँचना तो कोई ऐसा मुश्किल नहीं, मुमकिन है कि पहुँच गया हो।
कर्नल - हमारी फ़ौजें और नवाब सआदत अली खाँ के सिपाही बड़ी सख्ती से उसका पीछा कर रहे हैं। हमें अच्छी तरह मालूम है कि वो इन्हीं जंगलों में है। (एक सिपाही तेज़ी से दाखिल होता है)
कर्नल - (उठकर) क्या बात है?
गोरा - दूर से गर्द उठती दिखाई दे रही है।
कर्नल - सिपाहियों से कह दो कि तैयार रहें। (सिपाही सलाम करके चला जाता है)
लेफ्टीनेंट - (जो खिड़की से बाहर देखने में मसरूफ़ था) गर्द तो ऐसी उड़ रही है जैसे कि पूरा एक काफ़िला चला आ रहा हो मगर मुझे तो एक ही सवार नज़र आता है।

(क) 'कारतूस' एकांकी के लेखक कौन हैं?
(i) उपेंद्र नाथ अश्क
(ii) हबीब तनवीर
(iii) हबीब हाथरसी
(iv) जगदीश चंद्र माथुर

(ख) लेफ्टीनेंट कर्नल से किसके बारे में क्या पूछता है?
(i) वज़ीर अली की आगे की योजनाओं के बारे में।
(ii) बनारस के वकील के बारे में।
(iii) शमसुद्दौला के बारे में।
(iv) सआदत अली के बारे में।

(ग) वज़ीर अली को नेपाल में पहुँचने में क्या दिक्कतें थीं?
(i) नेपाल के रास्ते में बहुत ऊबड़-खाबड़ पहाड़ियाँ थीं।
(ii) वज़ीर अली के पास उत्तम घुड़सवार नहीं थे।
(iii) अंग्रेज़ी फ़ौज और सआदत अली के सिपाही बुरी तरह से वज़ीर अली के पीछे पड़े थे।
(iv) ब्रिटिश सरकार ने उसे कई बार पकड़ कर पीटा था।

(घ) कर्नल सिपाहियों से तैयार रहने का आदेश क्यों देता है?
(i) कर्नल को हर समय युद्ध का खतरा रहता था।
(ii) कर्नल को आदेश मिला था कि वह सिपाहियों को युद्ध के लिए तैयार रखे।
(iii) दूर से उठती धूल, वज़ीर अली के काफिले के साथ आने का संकेत दे रही थी।
(iv) कर्नल वज़ीर अली से डर रहा था।

(ङ) कर्नल को वजीर अली की स्थिति के बारे में क्या पता था?
(i) वज़ीर अली आस-पास के जंगलों में छिपा हुआ है।
(ii) वज़ीर अली नेपाल जाना चाहता है।
(iii) वज़ीर अली नेपाल के राजा के साथ मिल गया है।
(iv) कर्नल को पता था कि वज़ीर अली अंग्रेज सरकार के साथ नहीं है।
View full solution
कर्नल - (खिड़की के पास जाकर) हाँ एक ही सवार है। सरपट घोड़ा दौड़ाए चला आ रहा है।
लेफ्टीनेंट - और सीधा हमारी तरफ आता मालूम होता है (कर्नल ताली बजाकर सिपाही को बुलाता है)
कर्नल (सिपाही से) सिपाहियों से कहो, इस सवार पर नज़र रखें कि ये किस तरफ़ जा रहा है। (सिपाही सलाम करके चला जाता है)
लेफ्टीनेंट - शुब्हे की तो कोई गुंजाइश ही नहीं तेज़ी से इसी तरफ़ आ रहा है (टापों की आवाज़ बहुत करीब आकर रुक जाती है)
सवार - (बाहर से) मुझे कर्नल से मिलना है।
गोरा - (चिल्लाकर) बहुत खूब ।
सवार - (बाहर से) सी।
गौरा - (अंदर आकर) हुजूर सवार आपसे मिलना चाहता है।
कर्नल - भेज दो।
लेफ्टीनेंट - वज़ीर अली का कोई आदमी होगा हमसे मिलकर उसे गिरफ़्तार करवाना चाहता होगा।
कर्नल - खामोश रहो (सवार सिपाही के साथ अंदर आता है)
सवार - (आते ही पुकार उठता है) तन्हाई! तन्हाई!
कर्नल - साहब यहाँ कोई गैर आदमी नहीं है आप राज़ेदिल कह दें।
सवार - दीवार हमगोश दारद, तन्हाई।
(कर्नल, लेफ्टीनेंट और सिपाही को इशारा करता है। दोनों बाहर चले जाते हैं। जब कर्नल और सवार खेमे में तन्हा रह जाते हैं तो ज़रा वक़्फ़े के बाद चारों तरफ़ देखकर सवार कहता है)

(क) कर्नल लेफ्टीनेंट को क्या बताता है?
(i) एक सवार सरपट घोड़ा दौड़ाकर खेमे की तरफ़ आता मालूम होता है।
(ii) दो सवार घोड़ों पर सवार उनकी तरफ़ आते प्रतीत होते हैं।
(iii) एक सवार घोड़ा दौड़ाता हुआ जंगल की तरफ़ जाता दिखाई देता है।
(iv) एक घुड़सवार के पीछे चंद और घुड़सवार आते प्रतीत होते हैं।

(ख) गौरा कर्नल को आकर सवार के बारे में क्या बताता है?
(i) सवार भूखा-प्यासा नज़र आ रहा है।
(ii) सवार उससे मिलना चाहता है।
(iii) सवार अकेला नहीं, उसके साथ अन्य साथी भी हैं।
(iv) सवार थका हुआ है और कुछ देर उनके शिविर में विश्राम करना चाहता है।

(ग) लेफ्टीनेंट कर्नल को सवार के बारे में क्या अंदेशा बताता है?

(i) सवार वज़ीर अली का ईमानदार सैनिक होगा।
(ii) सवार शरण माँगने आया होगा।
(iii) सवार कोई राह भटका व्यक्ति होगा, जो उनसे आगे का मार्ग पूछने आया होगा।
(iv) सवार वज़ीर अली का विश्वासघाती होगा और उनसे मिलकर उसे गिरफ़्तार करवाना चाहता होगा।

(घ) सवार ने खेमे में घुसकर कर्नल से 'दीवार हमगोश दारद' कहा। इसका क्या अर्थ है?
(i) दीवारें मज़बूत हैं।
(ii) दीवार की दूसरी तरफ़ वह अपना घोड़ा खड़ा करके आया है।
(iii) दीवारों के भी कान होते हैं।
(iv) दीवारें मज़बूत नहीं हैं।

(ङ) दीवारों के भी कान होते हैं'- इस कथन द्वारा सवार क्या चाहता था?
(i) वह नहीं चाहता था कि उसकी और कर्नल की बातचीत को कोई और सुने।
(ii) वह सभी के सामने अपनी असलियत प्रकट नहीं करना चाहता था।
(iii) वह केवल कर्नल से बातचीत करके अपनी बात मनवाना चाहता था।
View full solution
लेफ्टीनेंट - सुना है वज़ीर अली जाती तौर से भी बहुत बहादुर आदमी है।
कर्नल - बहादुर न होता तो यूँ कंपनी के वकील को कत्ल कर देता?
लेफ्टीनेंट - ये कत्ल का क्या किस्सा हुआ था कर्नल?
कर्नल - किस्सा क्या हुआ था उसको उसके पद से हटाने के बाद हमने वज़ीर अली को बनारस पहुँचा दिया और तीन लाख रुपया सालाना वजीफ़ा मुकर्रर कर दिया। कुछ महीने बाद गवर्नर जनरल ने उसे कलकत्ता (कोलकाता) तलब किया। वज़ीर अली कंपनी के वकील के पास गया जो बनारस में रहता था और उससे शिकायत की कि गवर्नर जनरल उसे कलकत्ता में क्यूँ तलब करता है। वकील ने शिकायत की परवाह नहीं की उलटा उसे बुरा-भला सुना दिया। वज़ीर अली के तो दिल में यूँ भी अंग्रेजों के खिलाफ़ नफरत कूट-कूटकर भरी है उसने खंजर से वकील का काम तमाम कर दिया।
लेफ्टीनेंट और भाग गया?
कर्नल - अपने जानिसारों समेत आज़मगढ़ की तरफ़ भाग गया। आज़मगढ़ के हुक्मरां ने उन लोगों को अपनी हिफ़ाज़त में घागरा तक पहुँचा दिया। अब ये कारवाँ इन जंगलों में कई साल से भटक रहा है।

(क) वज़ीर अली को पद से हटाने के लिए अंग्रेज़ी सरकार ने क्या किया?
(i) अंग्रेज़ी सरकार ने वज़ीर अली को बंगाल भेजकर पाँच लाख सालाना वजीफ़ा तय कर दिया।
(ii) अंग्रेज़ी सरकार ने वज़ीर अली को अवध भेजकर तीन लाख सालाना वजीफ़ा तय कर दिया।
(iii) अंग्रेज़ी सरकार ने वज़ीर अली को बनारस भेजकर तीन लाख सालाना वजीफ़ा तय कर दिया।
(iv) अंग्रेज़ी सरकार ने वज़ीर अली को पद से हटाकर कैद कर लिया।

(ख) वज़ीर अली को किसने कलकत्ता बुलाया था?
(1) कर्नल ने
(ii) गर्वनर जनरल ने
(iii) कंपनी के वकील ने
(iv) लेफ्टीनेंट ने

(ग) प्रस्तुत गद्यांश की भाषा की विशेषता है-
(i) संस्कृतनिष्ठ हिंदी
(ii) देशज शब्दों का प्रयोग
(iii) अंग्रेज़ी शब्दों का प्रयोग
(iv) उर्दू मिश्रित हिंदी

(घ) वज़ीर अली ने वकील का खून कर दिया, क्योंकि-
(i) वह खूंखार किस्म का व्यक्ति था।
(ii) उसकी वकील से दुश्मनी थी।
(iii) वकील ने उसके ऊपर मुकदमा कर दिया था।
(iv) वकील ने उसे बुरा-भला कहा था।

(ङ) वज़ीर अली के भागने पर उसे सुरक्षित स्थान तक पहुँचने में किसने मदद की?
(i) आजमगढ़ के शासक ने
(ii) अजमेर के शासक ने
(iii) बंगाल के शासक ने
(iv) बनारस के शासक ने
View full solution
लेफ्टीनेंट - सुना है ये वज़ीर अली अफ़गानिस्तान के बादशाह शाहे-ज़मा को हिंदुस्तान पर हमला करने की दावत (आमंत्रण) दे रहा है।
कर्नल - अफ़गानिस्तान को हमले की दावत सबसे पहले असल में टीपू सुल्तान ने दी फिर वज़ीर अली ने भी उसे दिल्ली बुलाया और फिर शमसुद्दौला ने भी।
लेफ्टीनेंट - कौन शमसुद्दौला?
कर्नल - नवाब बंगाल का निस्बती (रिश्ते) भाई। बहुत ही खतरनाक आदमी है।
लेफ्टीनेंट - इसका तो मतलब ये हुआ कि कंपनी के खिलाफ़ सारे हिंदुस्तान में एक लहर दौड़ गई है।
कर्नल - जी हाँ, और अगर ये कामयाब हो गई तो बक्सर और प्लासी के कारनामे घरे रह जाएँगे और कंपनी जो कुछ लॉर्ड क्लाइव के हाथों हासिल कर चुकी है, लॉर्ड वेल्जली के हाथों सब खो बैठेगी।
लेफ्टीनेंट - वज़ीर अली की आज़ादी बहुत खतरनाक है। हमें किसी न किसी तरह इस शख्स को गिरफ़्तार कर ही लेना चाहिए।
कर्नल - पूरी एक फ़ौज लिए उसका पीछा कर रहा हूँ और बरसों से वो हमारी आँखों में धूल झोंक रहा है और इन्हीं जंगलों में फिर रहा है और हाथ नहीं आता। उसके साथ चंद जाँबाज़ हैं। मुट्ठी भर आदमी मगर ये दमखम है।

(क) शमसुद्दौला कौन था?
(i) बंगाल के नवाब का रिश्ते का भाई
(ii) कर्नाटक के राजा का भाई
(iii) सआदत अली का चाचा
(iv) आसिफ़उद्दौला का बेटा

(ख) हिंदुस्तान पर हमला करने के लिए अफ़गानिस्तान के बादशाह शाहे-ज़मा को किस-किसने आमंत्रित किया?
(i) टीपू सुल्तान ने
(ii) वज़ीर अली ने
(iii) शमसुद्दौला ने
(iv) उपर्युक्त तीनों विकल्प सही हैं

(ग) 'कंपनी के खिलाफ़ सारे हिंदुस्तान में एक लहर दौड़ गई है।'- पंक्ति का आशय चुनिए-
(i) सभी हिंदुस्तानी ब्रिटिश हुकूमत के अन्याय के विरोध में आगे आ गए।
(ii) कंपनी के विस्तार के साथ सभी भारतीय नौकरी पाने की कोशिश करने लगे।
(iii) ब्रिटिश सरकार के विरोध में कुछ लोग सामने आने लगे।
(iv) कुछ भारतीय विदेशी सामान के विरोध में आगे आ गए।

(घ) 'आँखों में धूल झोंकना' मुहावरे का सही अर्थ चुनिए-
(i) साथ देना
(ii) हार मानना
(iii) खुशी मनाना
(iv) धोखा देना

(ङ) 'कंपनी जो लॉर्ड क्लाइव के हाथों हासिल कर चुकी है, लार्ड वेल्जली के हाथों खो बैठेगी।'- यह चिंता किसने, किससे व्यक्त की?
(i) कर्नल ने, लेफ्टीनेंट से
(ii) लेफ्टीनेंट ने, कर्नल से
(iii) शमसुद्दौला ने, शाहे-ज़मा से
(iv) वज़ीर अली ने, आसिफ़उद्दौला से
View full solution
कर्नल कालिंज का खेमा जंगल में क्यों पाया गया?
  • A
    लेफ्टिनेंट को गिरफ्तार करने के लिए
  • B
    सआदत अली को गिरफ्तार करने के लिए
  • C
    वजीर अली को गिरफ्तार करने के लिए
  • D
    इनसे कोई नहीं
View full solution
वजीर अली का मकसद क्या था?
  • A
    वह अवध को तबाह करना चाहती थी
  • B
    वह अवध को ब्रिटिशों से मुक्त करना चाहती थी
  • C
    वह अवध को बर्बाद करना चाहती थी
  • D
    इनसे कोई नहीं
View full solution

Generate a गद्य – 17 कारतूस paper free

Pick question groups from the list above, set marks and difficulty, and export a branded PDF with step-by-step answer keys. First 3 chapters free — no signup.

Download App