Question types

लेखन कौशल question types

142 questions across 6 question groups — pick any mix to generate a Hindi - B paper with step-by-step answer keys.

142
Questions
6
Question groups
5
Question types
Sample Questions

लेखन कौशल questions

One sample from each question group in this chapter. Select any group above to see the full set with answer keys.

नीचे दिए गए समाचार को पढ़िए। इसको पढ़कर जो विचार आपके मन में आते हैं, उन्हें किसी समाचार पत्र के संपादक को पत्र के रूप में अपने शब्दों में लिखिए। (Foreign 2015)

ईमानदारी की मिसाल

बीते शुक्रवार को बाईस वर्षीय शेख लतीफ़ अली अपने खाते में मौजूद कुल पाँच सौ में से दो सौ रुपए निकालने स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद के एक ए०टी०एम० पर गया। पैसे निकालने के क्रम में मशीन के किनारे का एक दरवाजा खुल गया और उसमें से सारे नोट बाहर गिर गए। वहाँ न कोई सुरक्षा गार्ड तैनात था न ही सी०सी०टी०वी० कैमरा लगा था। यानी चुपचाप सुरक्षित तरीके से ढेर सारी रकम ले जाने के लिए लतीफ़ के सामने पूरा मौका था, लेकिन उसके भीतर पल भर के लिए भी ऐसा खयाल नहीं आया और उसने बाहर खड़े अपने साथियों से सुरक्षा गार्ड को खोजने के लिए कहा। गार्ड के न मिलने पर पुलिस को फ़ोन करके सारी स्थिति बताई।

View full solution
अपने क्षेत्र के विधायक को पत्र लिखकर अपने गाँव में एक बालिका विद्यालय की स्थापना के लिए अनुरोध कीजिए। (All India 2014)
View full solution
आप शौर्य शर्मा/ शारवी शर्मा हैं। नवभारत टाइम्स के संपादक को पत्र लिखिए जिसमें सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के सुझाव हों।
View full solution
आप विद्यालय के हिंदी संघ के सचिव रजत चट्टोपाध्याय और श्वेता चट्टोपाध्याय हैं। अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य को पत्र लिखिए जिसमें पुस्तकालय में हिंदी की अच्छी पुस्तकें व पत्रिकाएँ मँगवाने के लिए निवेदन किया गया हो।
View full solution
नए विद्यालय में दाखिला दिलाने के बाद आपकी माता जी आपके विद्यालय के छात्रावास में मिलने वाले भोजन और अन्य बातों को लेकर चिंतित रहती हैं। उनकी चिंता दूर करते हुए एक पत्र द्वारा स्थिति को बताइए।
View full solution
संस्कृति क्लब की ओर से “एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए तथा सहभागिता के लिए प्रेरित करते हुए अध्यक्ष की ओर से सूचना लिखिए।
View full solution
विद्यालय द्वारा चिकित्सा जाँच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य संगठन के सचिव होने के नाते कक्षा छठी से बारहवीं तक के सभी विद्यार्थियों को कार्यक्रम के विवरण सहित इसकी सूचना प्रदान कीजिए।
View full solution
आप कला एवं सांस्कृतिक परिषद् के सचिव मुनीश मौर्य हैं। आपके विद्यालय में एक चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जानी है, जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा। इससंबंध में सूचना आलेख तैयार कीजिए।
View full solution
आप लिटिल ऐंजिल्स स्कूल, मेरठ, उत्तर प्रदेश के विद्यार्थी गौरव हैं। खेल के कालांश में खेलते समय आपका पर्स कहीं गिर गया। इसकी सूचना देते हुए एक आलेख तैयार कीजिए।
View full solution
आपके विद्यालय में परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। इससे विद्यालय के समय में परिवर्तन किया जा रहा है। विद्यालय के हेड ब्वाय/हेड गर्ल की तरफ से एक सूचना आलेख तैयार कीजिए।
View full solution
अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023 के प्रचार-प्रसार के लिए एक आकर्षक विज्ञापन लगभग 40 शब्दों में तैयार कीजिए ।
View full solution
‘विकास’ छाता विक्रेता कंपनी को बिक्री बढ़ाने हेतु विज्ञापन तैयार कीजिए।
View full solution
आपके बैंक खाते में गलती से 5000 रुपए की राशि अधिक आ गई है। इसकी जानकारी बैंक अधिकारी को ईमेल लिखकर दीजिए।
View full solution
आप धनुष सांगवान/धनुश्री सांगवान हैं। आपने ऑनलाइन लैपटॉप खरीदा है परंतु खरीदने के एक महीने के भीतर ही उसमें खराबी आ गई है। इस बात की जानकारी देते हुए तथा उत्पादन (लैपटॉप) को बदलने के आग्रह करते हुए कंपनी के ई-मेल पते पर ई-मेल लिखिए। [शब्द सीमा लगभग 100 शब्द]
View full solution
मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के कारण जिला प्रशासन ने दो दिन के लिए शिक्षण-संस्थाओं को बंद रखने का निर्देश दिया है। स्कूल प्रधानचार्य की ओर से लगभग 100 शब्दों में, अभिभावकों तक इस जानकारी को पहुँचाने के लिए विद्यालय की वेबसाइट पर डालने हेतु एक ई-मेल तैयार कीजिए।
View full solution
आप श्वेता कपूर/शैलेश कपूर हैं। आप वर्तमान परिप्रेक्ष्य में हिंदी की उपयोगिता जानते हैं इसीलिए ग्यारहवीं कक्षा में विज्ञान विषय के साथ भी हिंदी अतिरिक्त विषय के रूप में पढ़ना चाहते हैं। अपने प्रधानाचार्य को विद्यालय के ई-मेल पते पर ई-मेल लिखकर अनुमति प्राप्त कीजिए। (शब्द-सीमा लगभग 100 शब्द)
View full solution
प्रस्थान बिंदु-
मदन और गगन दोनों सहपाठी थे। मदन खेलकूद में तेज़ था और गगन पढ़ाई में अव्वल। खेल के दौरान मदन हमेशा गगन को पछाड़ देता। मदन विद्यालय का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया तथा गगन ने सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का पुरस्कार हासिल किया। जीवन यात्रा में आगे बढ़ते हुए दोनों अपने-अपने क्षेत्र में सफल हुए। गगन जिलाधिकारी होकर उसी जिले में आया, जिसमें मदन खेल प्रशिक्षक था। दोनों एक खेल कार्यक्रम के दौरान मिले और गगन ने मदन को उसकी जीत पर बधाई दी। मदन ने गगन से कहा कि आज तो तुम्हारी ही जीत हुई है।
View full solution
प्रस्थान बिंदु-
सुमित और विनीत दोनों घनिष्ठ मित्र थे, परंतु दोनों का स्वभाव एकदम अलग था। सुमित चंचल स्वभाव का था और विनीत अपने नाम की भाँति सरल, दयालु और गंभीर स्वभाव का था। समय के साथ-साथ सुमित शहर चला गया और विनीत गाँव में रहकर खेती-बाड़ी में रम गया। सुमित के घर आने पर विनीत को वह उदास लगा। सुमित ने एक गाड़ी की इच्छा व्यक्त की। विनीत ने अपना ट्रैक्टर बेचकर सुमित के लिए गाड़ी खरीदकर दे दी। सुमित को विनीत का ट्रैक्टर बिक जाने का दुख था। उसने भी दिन रात मेहनत करके विनीत के लिए नया ट्रैक्टर खरीदकर दे दिया। सुमित और विनीत दोनों की आँखों में आँसू आ गए।
View full solution
प्रस्थान बिंदु-
रामू नाम का एक युवक सेठ लक्ष्मीकांत के यहाँ काम करता है। कठिन परिश्रम के बाद भी उसे भरपेट भोजन नसीब नहीं होता है। आर्थिक तंगी से परेशान रामू एक दिन दुकान पर अकेला बैठा रहता है। एक आदमी आकर उसे दो सौ रुपए देता है। रामू वह पैसा दुकान में जमा करने की बजाय अपने पास रख लेता है, परंतु ग्लानि के कारण वह रातभर सो नहीं पाता। सुबह उठते ही रामू दुकान जाकर चुपचाप वे रुपए दुकान में जमा कर देता है। उसकी अंतरात्मा पर पड़ा हुआ बोझ आखिरकार उतर जाता है।
View full solution
प्रस्थान बिंदु-
नन्हा निहाल अपनी माँ का दुलारा था। उसकी माँ उसे मिट्टी में खेलने से रोकती थी, परंतु निहाल के दादा जी कहते थे कि मिट्टी का भी उस पर बराबर का हक है। भारतीय सेना में मेजर रह चुके निहाल के दादा जी मिट्टी का मोल भली-भाँति जानते थे। आज निहाल भारतीय वायु सेना में चयनित हो गया है। प्रशिक्षण के लिए जाते समय निहाल अपने देश की मिट्टी को अपने माथे से लगाता है, तो उसके दादा जी को अपने दिए गए संस्कारों पर गर्व होता है।
View full solution

Generate a लेखन कौशल paper free

Pick question groups from the list above, set marks and difficulty, and export a branded PDF with step-by-step answer keys. First 3 chapters free — no signup.

Download App