Questions

पत्र लेखन(5M)

🎯

Test yourself on this topic

2 questions · timed · auto-graded

Question 15 Marks
आप साक्षी/अजय हैं। आपके मोहल्ले के कूड़ेदान में गंदगी का ढेर लगा है ओर कई-कई दिन तक कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। इस संबंध में नगर-निगम अधिकारी को लगभग 100 शब्दों में एक शिकायती पत्र लिखिए।
Answer
सेवा में,
नगर-निगम अधिकारी महोदय,
रायपुर (छ. ग.)।
विषय- हमारे मोहल्ले के कूड़ेदान में गंदगी का ढेर लगने व कई-कई दिनों तक कूड़ा नहीं उठाए जाने की शिकायत करने हेतु पत्र।
महाशय,
में अजय, वार्ड क्र. - 7, राजेंद्र नगर, रायपुर (छ.ग.) का निवासी हूँ। में एक ज़िम्मेदार नागरिक का फ़र्ज़ निभाते हुए आपका ध्यान हमारे मोहल्ले के कूड़ेदान में फेलती गंदगी की तरफ़ खींचना चाहता हं। जहां से कई-कई दिनों तक कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। जिसके कारण अब बदबू भी आने लगी है तथा लोगों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। अगर गंदगी की यही स्थिति रही तो बीमारियां पनपने में देर नहीं लगेगी।
अतः आपसे अनुरोध हे कि आप उक्त मामले पर त्वरित ध्यान देने की कृपा करें। ताकि कूड़ेदान में गंदगी का ढेर न जमा हो और लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।
सधन्यवाद!
भवदीय
अजय
वार्ड क्र.- 7, राजेंद्र नगर, रायपुर (छ.ग.)।
5 जून, 2024
View full question & answer
Question 25 Marks
शिक्षा निदेशालय दिल्ली को प्रशिक्षित स्रातक अध्यापकों की आवश्यकता है। इस पद हेतु आवेदन-पत्र लिखिए।
Answer
शिक्षा निदेशक महोदय,
पुराना सचिवालय,
दिल्ली।
02 फरवरी, 2019
विषय- प्रशिक्षित स्रातक अध्यापक (हिंदी) पद हेतु आवेदन-पत्र
महोदय,
नवभारत टाइम्स के 01 फरवरी, 2019 के अंक में प्रकाशित विज्ञापन के प्रत्युत्तर में में एक उम्मीदवार के रूप में अपना आवेदन-पत्र प्रस्तुत कर रहा हूँ। मेरा संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है-
नाम - राहुल कुमार
पिता का नाम - मोहित कुमार
जन्मतिथि - 25 अप्रेल, 1985
शैक्षिक योग्यताएँXरा.व.मा.बा विद्यालय, पालम, नई दिल्लीप्रथम श्रेणी 65%2000
XIIरा.व.मा.बा विद्यालय, पालम, नई दिल्लीप्रथम श्रेणी 70%2002
बी.ए.दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्लीप्रथम श्रेणी 63%2005
एम.ए.दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्लीद्वितीय श्रेणी 58%2007
व्यावसायिक योग्यताबी.एड.चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, हरियाणाप्रथम श्रेणी2009
अनुभव - कमला नेहरू बाल संस्थान सुलतानपुर में हिंदी शिक्षक पद पर 2 साल तक शिक्षण का अनुभव।
आशा है कि मेरी योग्यताओं पर विचार कर सेवा कर अवसर प्रदान करेंगे।
सधन्यवाद।
प्रार्थी
राहुल कुमार,
75-C,
केलाशपुरी, दिल्ली।
View full question & answer
पत्र लेखन(5M) - Hindi - B STD 10 Questions - Vidyadip