Question 13 Marks
टोपी शुक्ला पाठ के आधार पर लिखिए कि इफ़फ़्न के पिता के तबादले के बाद टोपी शुक्ला बूढ़ी नोकरानी सीता के नज़दीक क्यों चला गया।
Answer
View full question & answer→टोपी शुक्ला को सदेव अपने परिवारजनों से प्रताड़ना और उपेक्षा ही मिली। अपने भरेपूरे घर में भी वह अकेला था। परिवार के किसी भी सदस्य को उसकी परवाह नहीं थी। कभी उसकी दादी उस दुत्कारती तो कभी माँ के द्वारा उसे ही गलत समझा जाता। उसके पिता अपने काम में ही लगे रहते और उसका बड़ा भाई उसके साथ हमेशा नोकरों के समान व्यवहार करता। अपने ही घर में उपेक्षित होने पर उसका मन घर की बूढ़ी नोकरानी सीता के प्रति खिंचने लगा क्योंकि सीता की भी घर में कोई परवाह नहीं करता था। उसे भी दुत्कारा जाता। उसके मन में टोपी के प्रति प्रेम और सहानुभूति थी इसलिए टोपी सीता के नज़दीक चला गया।