Question types

मेरी माँ question types

29 questions across 6 question groups — pick any mix to generate a Hindi paper with step-by-step answer keys.

29
Questions
6
Question groups
5
Question types
Sample Questions

मेरी माँ questions

One sample from each question group in this chapter. Select any group above to see the full set with answer keys.

हम लेखन में शब्दों को मिलाकर छोटा बना लेते हैं जिससे समय, स्याही, कागज़ आदि की बचत होती है। संक्षेपीकरण मानव का स्वभाव भी हैं। इस पाठ से ऐसे शब्द खोजकर सूची बनाइए।
View full solution
शब्द अर्थ या संदर्भ
1. देवनागरी A. सिखों के दसवें और अंतिम गुरु थे। उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की।
2. आर्यसमाज B. इटली के गुप्त राष्ट्रवादी दल का सेनापति इटली का मसीहा था जिसने लोगों को एक सूत्र में बाँधा ।
3. मेजिनी C. महर्षि दयानंद द्वारा स्थापित एक संस्था ।
4. गोबिंद सिंह D. भारत की एक भाषा लिपि जिसमें हिंदी, संस्कृत, मराठी आदि भाषाएँ लिखी जाती हैं।
View full solution
बिस्मिल की माता जी जब ब्याह कर आईं तो उनकी ‘आयु काफ़ी कम थी।
(क) फिर भी उन्होंने स्वयं को अपने परिवार के अनुकूल कैसे ढाला?
(ख) उन्होंने अपनी इच्छाशक्ति के बल पर स्वयं को कैसे शिक्षित किया?
View full solution
जीवन भर में कोई कष्ट अनुभव न किया। इस संसार में मेरी किसी भी भोग-विलास तथा ऐश्वर्य की इच्छा नहीं । केवल एक इच्छा है, वह यह कि एक बार श्रद्धापूर्वक तुम्हारे चरणों की सेवा करके अपने जीवन को सफल बना लेता। किंतु यह इच्छा पूर्ण होती नहीं दिखाई देती और तुम्हें मेरी मृत्यु की दुखभरी खबर सुनाई जाएगी। माँ ! मुझे विश्वास है कि तुम यह समझ कर धैर्य धारण करोगी कि तुम्हारा पुत्र माताओं की माता या भारत माता की सेवा में अपने जीवन को बलि देवी की भेंट कर गया और उसने तुम्हारी कोख कलंकित न की अपनी प्रतिज्ञा पर दृढ़ रहा । जब स्वाधीन भारत का इतिहास लिखा जाएगा तो उसके किसी पृष्ठ पर उज्ज्वल अक्षरों में तुम्हारा भी नाम लिखा जाएगा। गुरु गोबिंदसिंह जी की धर्मपत्नी ने जब अपने पुत्रों की मृत्यु की खबर सुनी तो बहुत प्रसन्न हुई थीं और गुरु के नाम पर धर्म – रक्षार्थ अपने पुत्रों के बलिदान पर मिठाई बाँटी थी। जन्मदात्री ! वर दो कि अंतिम समय भी मेरा हृदय किसी प्रकार विचलित न हो।
प्रश्न-
(क) लेखक कौन – सी इच्छा पूर्ण करना चाहता था ?
(ख) लेखक कौन-सी प्रतिज्ञा पर दृढ़ रहे ?
(ग) “मेरा हृदय किसी प्रकार विचलित न हो” वाक्य अर्थ स्पष्ट कीजिए ।
View full solution
जन्मदात्री जननी! इस जीवन में तो तुम्हारा ऋण उतारने का प्रयत्न करने का भी अवसर न मिला। इस जन्म में तो क्या यदि मैं अनेक जन्मों में भी सारे जीवन प्रयत्न करूँ तो भी तुमसे उऋण नहीं हो सकता। जिस प्रेम तथा दृढ़ता के साथ तुमने इस तुच्छ जीवन का सुधार किया है, वह अवर्णनीय है।

प्रश्न 1.लेखक को किसका ऋण उतारने का अवसर नहीं मिला? सही विकल्प चुनिए-
(क) जन समाज का
(ख) परिवार का
(ग) अपनी माँ का
(घ) देश का

प्रश्न 2.उऋण का अर्थ है-
(क) बलिदान देना
(ख) मुक्ति की आकांशा
(ग) सेवा भावना
(घ) ऋण से मुक्त

प्रश्न 3.माता जी के प्रेम और दृढ़ता का उचित उदाहरण चुनिए-
(क) देश सेवा की ओर अग्रसर करना
(ख) बिस्मिल जी को शिक्षित करना
(ग) धार्मिक तथा सामाजिक उन्नति में सहयोग
(घ) उपर्युक्त सारे विकल्प सही है।

प्रश्न 4.अवर्णनीय शब्द का अर्थ है-
(क) उचित वर्णन
(ख) जिसका वर्णन न किया जा सके
(ग) सुंदर वर्णन
(घ) आज्ञाशील

प्रश्न 5.उपर्युक्त गद्यांश के लेखक का सही नाम चुनिए-
(क) श्री चंद्रशेखर आजाद
(ख) श्री रामप्रसाद ‘बिस्मिल’
(ग) श्री रामप्रासाद बिस्मिल
(घ) सरदार भगतसिंह
View full solution
उन्होंने हिंदी पढ़ना आरंभ किया। पढ़ने का शौक उन्हें खुद ही पैदा हुआ था। मुहल्ले की सखी-सहेली जो घर पर आया करती थीं, उन्हीं में जो शिक्षित थीं, माताजी उनसे अक्षर-बोध करतीं। इस प्रकार घर का सब काम कर चुकने के बाद जो कुछ समय मिल जाता, उसमें पढ़ना-लिखना करती । परिश्रम के फल से थोड़े दिनों में ही वह देवनागरी पुस्तकों का अध्ययन करने लगीं। मेरी बहनों को छोटी आयु में माताजी ही शिक्षा दिया करती थीं। जब से मैंने आर्यसमाज में प्रवेश किया, माताजी से खूब वार्तालाप होता । उस समय की अपेक्षा अब उनके विचार भी कुछ उदार हो गए हैं। यदि मुझे ऐसी माता न मिलतीं तो मैं भी अि साधारण मनुष्यों की भाँति संसार-चक्र में फँसकर जीवन निर्वाह करता।
प्रश्न-
(क) गद्यांश के आधार पर किसने पढ़ना आरंभ किया?
(ख) लेखक के मन पर किसका प्रभाव पड़ा? इस प्रभाव का क्या परिणाम हुआ?
(ग) “ऐसी माता न मिलती तो मैं भी अति साधारण मनुष्यों की भाँति संसार-चक्र में फँसकर जीवन निर्वाह करता ” वाक्य का अर्थ स्पष्ट कीजिए ।
View full solution
Q 15MCQ1 Mark
“मुझे विश्वास है कि तुम यह समझकर धैर्य धारण करोगी। ” बिस्मिल जी ने अपनी माता जी से ऐसा क्यों कहा?
  • A
    क्योंकि उनका पुत्र कायरता का जीवन नहीं जीना चाहता था।
  • B
    भारत माता की सेवा करते हुए प्राण न्योछावर कर देना चाहता था।
  • C
    माताओं की माता ‘माँ भारती’ के लिए पुत्र द्वारा सर्वस्व न्योछावर कर देने पर बिस्मिल की माँ को गर्व होगा।
  • उपर्युक्त सारे कथन सही हैं।

Answer: D.

View full solution
Q 16MCQ1 Mark
” धर्म – रक्षार्थ अपने पुत्रों की मृत्यु की खबर सुनी तो प्रसन्न हुई और अपने पुत्रों के बलिदान पर मिठाई बाँटी थी $-$ ” बिस्मिल द्वारा लिखे इस कथन में किनकी बात हो रही है?
  • गुरु गोविंद सिंह जी की धर्मपत्नी जी
  • B
    बिस्मिल जी की माता जी
  • C
    अपनी दादी जी की छोटी बहन की
  • D
    अपनी माता जी की

Answer: A.

View full solution
Q 17MCQ1 Mark
रामप्रसाद ‘बिस्मिल’ ने कौन$-$सा लोकप्रिय तराना लिखा था ?
  • A
    जय हो
  • B
    वंदेमातरम
  • सरफ़रोशी की तमन्ना
  • D
    ऐ मेरे वतन के लोगों

Answer: C.

View full solution
Q 18MCQ1 Mark
दादीजी ने अपनी छोटी बहन को कहाँ बुलाया था ?
  • शाहजहाँपुर
  • B
    दिल्ली
  • C
    लखनऊ
  • D
    गाँव में

Answer: A.

View full solution
Q 19MCQ1 Mark
माताजी ने गृहकार्य की शिक्षा किससे प्राप्त की?
  • A
    दादी जी
  • B
    परिवार से
  • सहेलियों से
  • D
    दादी जी को छोटी बहन से

Answer: C.

View full solution

Generate a मेरी माँ paper free

Pick question groups from the list above, set marks and difficulty, and export a branded PDF with step-by-step answer keys. First 3 chapters free — no signup.

Download App