Question 11 Markहथेली पर दही नहीं जमता-कार्य पूरा करने में समय लगता है। Answerप्रयोग-ऊंची-ऊँची इमारतें इतनी आसानी से नहीं बन जाती हैं; क्योंकि हथेली पर दही नहीं जमता है। View full question & answer→
Question 21 Markसाँच को आँच नहीं-सच्चा आदमी नहीं डरता। Answerप्रयोग-ईमानदार व्यक्ति को पुलिस से जरा भी डर नहीं रहता; क्योंकि साँच को आँच नहीं लगती। View full question & answer→
Question 31 Markशबरी के बेर-प्रेममयी भेंट। Answerप्रयोग-एक सम्पन्न मित्र अपने गरीब मित्र से जो सहायता पाता है, वह शबरी के बेर जैसी होती है। View full question & answer→
Question 41 Markदूर के ढोल सुहावने-दूर से चीज अच्छी लगती है। Answerप्रयोग-व्यापारी लोग जितने चमकीले-भड़कीले विज्ञापन देते हैं, वे उतने अच्छे नहीं होते हैं क्योंकि दूर के ढोल सुहावने लगते हैं। View full question & answer→
Question 51 Markखोदा पहाड़ निकली चुहिया-बहुत परिश्रम लाभ कम। Answerप्रयोग-लता ने रात-दिन लगकर परीक्षा की तैयारी की; किन्तु तृतीय श्रेणी ही प्राप्त कर सकी। यह तो वही बात हुई खोदा पहाड़ निकली चुहिया। View full question & answer→
Question 61 Markकाला अक्षर भैस बराबर-अनपढ़ होना। Answerप्रयोग-सिया की माँ ने कहा कि यह पत्र पढ़ना, मेरे लिए तो काला अक्षर भैंस बराबर है। View full question & answer→
Question 71 Markएक और एक ग्यारह होते हैं-संगठन में बड़ी शक्ति होती है। Answerप्रयोग-स्वतंत्रता आन्दोलन में भारतीयों ने मजबूत ब्रिटिश साम्राज्य को पस्त कर दिया था। सच है कि एक और एक ग्यारह होते हैं। View full question & answer→
Question 81 Markआम के आम गुठलियों के दाम-दोहरा लाभ। Answerप्रयोग-रतनलाल खाती लकड़ियों से फर्नीचर बनाकर बेच देता है और साथ ही बची हुई लकड़ियों को बेचकर आम के आम गुठलियों के दाम कर लेता है।View full question & answer→
Question 91 Markअन्थों में काना राजा-मूर्यों में थोड़ा-सा ज्ञान रखने वाला भी आदर पाता है। Answerप्रयोग-हमारे गाँव में सूरज नेतागीरी करने लगा, तो सारे लोग उसकी प्रशंसा करने लगे। तब वह अन्धों में काना राजा जैसा बन गया। View full question & answer→
Question 101 Markअकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता-कठिन काम को एक आदमी नहीं कर सकता, अकेला व्यक्ति शक्तिहीन होता Answerप्रयोग-देश में गरीबी हटाना अकेले किसी भी नेता के बस की आत नहीं, क्योंकि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता। View full question & answer→
Question 111 Markअपनी-अपनी ढपली, अपना-अपना राग-सबके अलग-अलग विचार। Answerप्रयोग-इन दिनों देश की राजनीतिक पार्टियाँ अपनीअपनी ढपली अपना-अपना राग अलाप रही हैं। View full question & answer→
Question 121 Markअधजल गगरी छलकत जाए-थोड़ा-सा ज्ञान होने पर बहुत अभिमान होना। Answerप्रयोग-देवेश के पास एक लाख रुपये क्या हुए, वह करोड़पति जैसी डींग मारता है। किसी ने ठीक ही कहा है-अधजल गगरी छलकत जाए। View full question & answer→