Questions

2 Marks Question(पद्य)

🎯

Test yourself on this topic

4 questions · timed · auto-graded

Question 12 Marks
व्याख्या कीजिए-
पीपल के पत्ते-से नए-नए हाथ
जूही की डाल-से खुशबुदार हाथ
Answer
कवि ने कहा है कि अगरबत्ती बनाने वालों के हाथ तरह-तरह के होते हैं। किसी के हाथों में उभरी हुई नसें होती हैं। किसी के हाथों के नाखून घिसे होते हैं। कुछ कम उम्र के बच्चे भी ये काम करते हैं जिनके हाथ पीपल के नए पत्ते समान होते हैं। कुछ नवयुवतियाँ भी अपने कोमल हाथों से अगरबत्तियाँ बनाती हैं जिनके हाथ जूही की डाल के समान होते हैं। किसी के हाथ जख्म से फटे होते हैं। कुछ कारीगरों के हाथ गंदे होते हैं।
View full question & answer
Question 22 Marks
पथ पर थम जाने से हम किस लाभ से वंचित रह जाते है? कविता अग्निपथ के आधार पर उत्तर दीजिए।
Answer
यह जीवन पथ अग्निपथ के समान संघर्षों, कष्टों, बाधाओं से भरा हुआ है। प्रतिकूल परिस्थितियों में भी हमें निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए। जो इस पथ की बाधाओं से घबराकर बीच में ही थम जाते हैं वे अपना लक्ष्य (मंजिल) प्राप्त नहीं कर पाते।
View full question & answer
Question 32 Marks
सभी कुछ गीत, अगीत कुछ नहीं होता। कुछ अगीत भी होता है क्या? स्पष्ट कीजिए।
Answer
मनुष्य मन के भावों को प्रकट करने के लिए गीत और अगीत दोनों का प्रयोग करता है। गीत और अगीत में बहुत फर्क होता है। जो मन में गुनगुनाया जाता है वो अगीत होता है। जब इसे स्वर और शब्द मिल जाते हैं तो ये गीत बन जाता है। अगीत को व्यक्त करना मुश्किल होता है। यह मन में उमड़ घुमड़ कर रह जाती है। जबकि गीत सभी को प्रत्यक्ष रूप से सुनाई देता है।
View full question & answer
Question 42 Marks
कवि रैदास ने प्रभु को निडर क्यों कहा है?
Answer
कवि ने प्रभु को निडर कहा है क्योंकि वह दीन, दयालु, गरीब निवाजु है। वे समदर्शी हैं। वे नीची जाति वालों को भी अपनाकर उन्हें समाज में ऊँचा स्थान देते हैं। वह असंभव को भी संभव कर सकते हैं।
View full question & answer
2 Marks Question(पद्य) - HINDI - B (स्पर्श) STD 9 Questions - Vidyadip