Questions

2 गुण के प्रश्न (पध)

🎯

Test yourself on this topic

12 questions · timed · auto-graded

Question 12 Marks
रहीम प्रेम का धागा तोड़ने से क्‍यों मना करते हैं ?
Answer
प्रेम का धागा बहुत नाजुक होता है। उसे खींचने से वह टूट जाता है। धागा एक बार टूट जाने पर फिर वह जुड़ता नहीं। अगर जुड़ता भी है तो उसमें गाँठ पड़ जाती है। उसमें पहले जैसे संबंध की मधुरता नहीं रहती। इसलिए रहीम प्रेम का धागा टूट न जाए, इसका ध्यान रखने के लिए कहते हैं।
View full question & answer
Question 22 Marks
'गरीब की हाय' के लिए कौन$-$सा उदाहरण दिया गया है ?
Answer
' गरीब की हाय” के लिए लुहार की धौंकनी का उदाहरण दिया गया है। धौंकनी मरे हुए जानवर के चमड़े से बनती है। धौंकनी से निकली हुई हवा आग को तेज करती है। उससे लोहा भी भस्म हो जाता है। गरीब की हाय धौंकनी से निकली
हुई हवा की तरह होती है। वह बदुदुआ बनकर हमारा सर्वनाश कर देती है।
View full question & answer
Question 32 Marks
तुलसीदासजी सबसे हिल$-$मिलकर रहने के लिए क्‍यों कहते हैं ?
Answer
हिल$-$मिलकर रहने से आपस में प्रेमभाव बढ़ता है। किसीसे बैर$-$विरोध नहीं होता। सब एक$-$दूसरे को सहयोग देते हैं। तुलसीदासजी इसीलिए नदी और नाव के संयोग की तरह सबसे हिल$-$मिलकर रहने के लिए कहते हैं।
View full question & answer
Question 42 Marks
कबीरजी लालच को क्‍यों बुरी चीज कहते हैं ?
Answer
लालच व्यक्ति की बुद्धि और उसके विवेक को नष्ट कर देता हैं। मक्खी लालच के कारण गुड़ पर बैठती है और उसमें फंस जाती है। फिर वह पछताती है, पर उसमें से निकल नहीं पाती। उसी तरह जो व्यक्ति लालच में पड़ता है, वह अंत में पछताता है। इसलिए कबीरजी लालच को बुरी चीज कहते हैं।
View full question & answer
Question 52 Marks
साधु कैसा होना चाहिए ?
Answer
साधु सूप जैसे स्वभाववाला होना चाहिए। सूप फटकते समय अच्छे अनाज को अपने पास रख लेता है और कचरे को बाहर फेंक देता है। उसी तरह साधु को सारयुक्त वस्तु ग्रहण करनी चाहिए और निस्सार वस्तु छोड़ देनी चाहिए।.
View full question & answer
Question 62 Marks
बड़े लोगों की संकुचित मनःस्थिति व्यक्त करने के लिए खजूर के पेड़ का उदाहरण क्यों दिया गया है ?
Answer
खजूर का पेड़ बड़ा तो होता है, पर उससे पथिक को न छाया मिलती है, न उसके फल मिलते हैं। उसी तरह बड़े लोगों की मनोवृत्ति संकुचित होती है। उनसे दूसरों को कोई लाभ नहीं होता।
View full question & answer
Question 72 Marks
कबीरजी के अनुसार गरीब की हाय से क्या होता है? 
Answer
स्वप्रयत्न
View full question & answer
Question 82 Marks
मक्खी को हाथ मलने और सिर घुमने की नौबत कब आती है ? 
Answer
स्वप्रयत्न
View full question & answer
Question 92 Marks
रहीम के मतानुसार प्रेम के धागे मे गांठ कब पड जाती है ? 
Answer
स्वप्रयत्न
View full question & answer
Question 102 Marks
बड़े लोगों को निरुपयोगी बताने के लिए खजूर के पेड़ का उदाहरण क्यों दिया गया है?
Answer
स्वप्रयत्न
View full question & answer
Question 112 Marks
कबीरजी की दृष्टि से साधु कैसा होना चाहिए?
Answer
स्वप्रयत्न
View full question & answer
Question 122 Marks
रहीमजी सज्जनों के परोपकारी स्वभाव के बारे में क्या कहते हैं?
Answer
स्वप्रयत्न
View full question & answer
2 गुण के प्रश्न (पध) - हिंदी STD 7 Questions - Vidyadip