Question types

गद्याश question types

7 questions across 1 question group — pick any mix to generate a Hindi paper with step-by-step answer keys.

7
Questions
1
Question groups
5
Question types
Sample Questions

गद्याश questions

One sample from each question group in this chapter. Select any group above to see the full set with answer keys.

कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार एक अच्छा जंगल “जैविक भंडार घर” होता है । यह हजारों प्रजातियों के पोधों को उगाकर रखता है, जो बाद में चलकर बहुमूल्य हो जाते है । अगर हम जंगल को एक सीमा से भी ज्यादा छाँटते हैं या खत्म करते हैं, तो वे चीजें भी नष्ट हो जाती है । जिनकी हमें कभी बहुत जरुरत हो सकती है । वह एक संभवित पौधा, खाने की औषधीय वस्तु या कोई उपयोगी चीज बनाने में इस्तेमाल होनेवाली कोई जरुरी वस्तु में से कुछ भी हो सकता है।
$1.$ एक अच्छा जंगल क्‍या कहलाता है $?$
$2.$ जंगल को ज्यादा छाँटने या खत्म करने से क्या नुकसान होता है $?$
$3.$ जैविक भंडार घर में क्‍या उगाकर रखा जाता है $?$
$4.$ इस परिच्छेद को उचित शीर्षक दीजिए ।
View full solution
पराधिनता में सुख नहीं मिलता ।! यह कथन नितांत सत्य है | सोने के पिजरे में बंद पक्षी को यह सुख कहाँ जो उसे स्वच्छंद आकाश में विचरण करने में मिलता है । ऐसी स्थिति मनुष्य की है । गुलामी एक अभिशाप है और स्वतंत्रता एक वरदान है । इसी स्वतंत्रता को पाने के लिए हमारे अनेक वीर शहीद हो गए । स्वतंत्रता पाना इतना आसान नहीं है ।
प्रश्न :
$1.$ पक्षी को सुख कहाँ मिलता है $?$
$2.$ मनुष्य के लिए अभिशाप कया है $?$
$3.$ मनुष्य के लिए स्वतंत्रता क्‍या है $?$
$4.$ इस गद्य को उचित शीर्षक दीजिए :
View full solution
बालक का मन कच्ची मिट्टी के समान होता है । कुम्हार अपने चाक के सहारे कच्ची मिट्टी को उचित रुप देता है| इसी प्रकार शिक्षक शिक्षा के द्वारा बालक के भविष्य का निर्माण करता है । बालक के मन में यह भावना भर देनी चाहिए कि में महान हूँ और अवसर प्राप्त होने पर अपनी शक्तियों को पूरा विकास कर सकता हूँ । हर एक बालक को संकल्प करना चाहिए कि में कड़ी मेहनत करके मेरे जीवन का विकास करेगा ।
प्रश्न : $1.$ बालक का मन किसके समान होता है $?$
$2.$ शिक्षक किसका निर्माण करता है $?$
$3.$ शिक्षक की तुलना किससे की गई है $?$
$4.$ सभी बालकों को क्या संकल्प करना चाहिए$?$
View full solution
विद्वान और मूर्ख व्यक्ति अपना समय भिन्‍न-भिन्‍न रीतियों से व्यतीत करते हैं । विद्वान अपने समय का सदुपयोग करते हैं । वे काव्य-साहित्य विभिन्‍न शास्त्रों का अध्ययन करके ज्ञान प्राप्त करते हैं; परंतु मूर्ख व्यक्ति आलस्य, जुआ, चोरी में अथवा दूसरे व्यर्थ विवाद करने में अपने समय का दुरुपयोग करते है । अतःव्यक्ति को समय का मूल्य पहचानना चाहिए तथा उसका सदैव सदुपयोग करना चाहिए ।
प्रश्न :$1.$ कौन-कौन अपनी जीवन भिन्‍न रीतियों से व्यतीत करते है।
$2.$ विद्वान अपना समय केसे व्यतीत करते है $?$
$3.$ मूर्ख अपना समय कैसे व्यतीत करते हैं $?$
$4.$ इस गद्य को उचीत शीर्षक दीजिए ।
View full solution
प्रातः काल भ्रमण के लिए हर ऋतु तथा मौसम उपयुक्त होता है। प्रातःकाल सर्दियों में भी अवश्य घूमना चाहिए पैदल चलना भी एक तरह का व्यायाम ही है। हमें पुस्तकों में भी ऋषियों द्वारा ब्रहम मुहूर्त में उठने तथा स्नान करने नदी तक जाने का वर्णन मिलता है। प्रातः काल उठने तथा भ्रमण करने से मनुष्य स्वस्थ, बलवान तथा बुद्धिमान बनता है ऋषियों के दीर्घायु होने का रहस्य भी यही था। यह भ्रमण बालक, वृद्ध युवा नारी सबके लिए लाभदायी होता है। सभी का स्वास्थ्य अच्छा बनता है। विद्यार्थीको प्रातः उठकर भ्रमण करके अवश्य पढ़ना चाहिए। इस काल में पढ़ा हुआ आसानी से याद हो जाता है। इस प्रकार कम परिश्रम में ही वह अधिक पढ़ सकते हैं।
प्रश्नः
$(1)$ ऋषि-मुनि स्नान करने के लिए नदी तक पैदल चलकर क्यों जाते थे $?$
$(2)$ सुबह शब्द का पर्यायवाची शब्द परिच्छेद में से खोजकर लिखिए।
$(3)$ अल्पायु शब्द का विलोम शब्द परिच्छेद में से ढूँढ़कर लिखिए।
$(4)$ हमारे अभ्यास के लिए कौन-सा समय अधिक अच्छा हैं $?$
$(5)$ परिच्छेद के लिए उचित शीर्षक लिखिए।
View full solution

Generate a गद्याश paper free

Pick question groups from the list above, set marks and difficulty, and export a branded PDF with step-by-step answer keys. First 3 chapters free — no signup.

Download App