Question 14 Marks
एक दिन बादशाह अकबर ने अपने दरबारियों से पूछा, “बताओ दुनिया में सबसे अधिक शक्तिशाली कौन है?” दरबारियों का जवाब क्या होगा और बीरबल ने क्या कहा होगा? कहानी आगे बढ़ाइए।
Answer
View full question & answer→दुनिया में सबसे अधिक शक्तिशाली कौन है? – अकबर के इस प्रश्न के उत्तर में किसी दरबारी ने हाथी को सबसे अधिक शक्तिशाली बताया तो किसी ने सिंह को। इस तरह दरबारियों ने अपने-अपने ढंग से जवाब दिए। जब इसका उत्तर देने के लिए बीरबल से कहा गया, तब उन्होंने सूरज को सबसे अधिक शक्तिशाली बताया। अकबर ने पूछा, “कैसे?” तब बीरबल ने यह कहानी सुनाई –
एक बार हवा, पानी और सूरज में बहस छिड़ी। तीनों स्वयं को सबसे अधिक शक्तिशाली बता रहे थे। एक देवदूत ने उन तीनों की बातें सुनीं। उसने कहा, “देखो, वह यात्री कोट पहने जा रहा है। जो उसका कोट उतरवा दे, वही सबसे अधिक शक्तिशाली है।” सबसे पहले हवा आगे बढ़ी और तेज चलने लगी। उसने तूफानी रूप ले लिया। यात्री का कोट फड़फड़ाने लगा। उसने हाथ से कसकर कोट को पकड़ रखा। आखिर हवा ने हार मान ली। अब पानी ने अपनी ताकत दिखानी शुरू कर दी। जोर की बारिश होने लगी। यात्री पूरी तरह भीग गया, पर उसने कोट न निकाला। अंत में सूरज की बारी आई। इतनी तेज धूप निकली कि यात्री गर्मी सहन न कर सका। वह पसीना-पसीना हो गया। परेशान होकर उसने कोट उतार दिया। सबने सूरज की शक्ति का लोहा मान लिया। बादशाह ने भी बीरबल की बात का समर्थन किया।