Question
खेल के बाद उम्मीदवारों की क्या हालत थी?

Answer

खेल के बाद उम्मीदवार पसीने से तर हो गए थे। खून की गरमी आँख और चेहरे से झलक रही थी और वे हाँफते – हाँफते बेदम हो गए थे।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

कभी-कभी मेरा दिल इन सब चीज़ों को देखने के लिए मचल उठता है। अगर मुझे इन चीजों को सिर्फ छूने भर से इतनी खुशी मिलती है, तो उनकी सुंदरता देखकर तो मेरा मन मुग्ध ही हो जाएगा परंतु, जिन लोगों की आँखें हैं, सचमुच बहुत कम देखते हैं। इस दुनिया के अलग-अलग सुंदर रंग उनकी संवेदना को नहीं छूते। मनुष्य अपनी क्षमताओं की कभी कदर नहीं करता। वह हमेशा उस चीज़ की आस लगाए रहता है जो उसके पास नहीं है।
QUESTION:
Q.1. लेखिका को किस काम में खुशी मिलती है?
(A) चीज़ों को देखकर (B) प्राकृतिक चीज़ों को छूने में (C) लोगों से बातें करके (D) अन्य कार्यों में
Q.2. आँखों वाले लोग बहुत कम क्यों देखते हैं?
(A) क्योंकि वे देखकर भी नहीं देखते।
(B) उन्हें दिखाई नहीं देता।
(C) वे अपने को सर्वज्ञ समझते हैं।
(D) ये अंतर्यामी नहीं हैं।
हुई वीरता की वैभव के साथ सगाई झाँसी में,
ब्याह हुआ रानी बन आई लक्ष्मीबाई झाँसी में,
राजमहल में बजी बधाई खुशियाँ छाईं झाँसी में,
सुभट बुंदेलों की विरुदावलि-सी वह आई झाँसी में,
चित्रा ने अर्जुन को पाया,
शिव से मिली भवानी थी।
बुंदेले हरबोलों के मुँह
हमने सुनी कहानी थी।
खूब लड़ी मर्दानी वह तो
झाँसीवाली रानी थी॥
QUESTION:
Q.1. लक्ष्मीबाई की सगाई किस राजा से हुई?
(A) दिल्ली के शासक गंगाधर राव से
(B) झाँसी के शासक गंगाधर राव से
(C) लखनऊ के शासक गंगाधर राव से
(D) कश्मीर के शासक गंगाधर राव से
Q.2. झाँसी में खुशियाँ क्यों छा गईं ?
(A) झाँसी के राजा की लक्ष्मीबाई से शादी होने पर
(B) झाँसी के राजा की लक्ष्मीबाई से सगाई होने पर
(C) झाँसी के राजा द्वारा धन संपत्ति बाँटने पर।
(D) झाँसी के राजा द्वारा एक के बाद एक प्रांत विजय करने पर
Q.4. कवयित्री का नाम लिखिए।
Q.5. कौन ब्याह होकर कहाँ आ गई?
गप्प, गप-शप, गप्पबाज़ी-क्या इन शब्दों के अर्थ में अंतर है? तुम्हें क्या लगता है? लिखो।
कानपुर के नाना की मुँहबोली बहन ‘छबीली’ थी,
लक्ष्मीबाई नाम, पिता की वह संतान अकेली थी,
नाना के संग पढ़ती थी वह, नाना के संग खेली थी,
बरछी, ढाल, कृपाण, कटारी उसकी यही सहेली थी,
वीर शिवाजी की गाथाएँ
उसको याद ज़बानी थीं।
बुंदेले हरबोलों के मुँह
हमने सुनी कहानी थी।
खूब लड़ी मर्दानी वह तो
झाँसीवाली रानी थी॥
QUESTION:
Q.1. इस काव्यांश में लक्ष्मीबाई के जीवन के किस काल का चित्रण मिलता है?
(A) बाल्यकाल का (B) युवाकाल का (C) प्रौढ़ अवस्था का (D) इनमें से कोई नहीं
Q.2. यह कविता किस काल के बारे में है?
(A) वर्ष 1885 (B) वर्ष 1857 (C) वर्ष 1757 (D) वर्ष 1947
पर राजप्पा ने नागराजन के अलबम को देखने की इच्छा कभी नहीं प्रकट की, लेकिन जब दूसरे लड़के उसे देख रहे होते तो वह नीची आँखों से देख लेता। सचमुच नागराजन का अलबम बेहद प्यारा था, पर राजप्पा के पास जितने टिकट थे, उतने नागराजन के अलबम में नहीं थे, पर खुद उसका अलबम भी कितना प्यारा था। उसे छू लेना ही कोई बड़ी बात थी। इस तरह का अलबम यहाँ थोड़ी मिलेगा। अलबम के पहले पृष्ठ पर मोती जैसे-अक्षरों में उसके मामा ने लिख भेजा था- -ए. एम. नागराजन ‘इस अलबम को चुराने वाला बेशर्म है। ऊपर लिखे नाम को कभी देखा है? यह अलबम मेरा है। जब तक घास हरी है और कमल लाल, सूरज जब तक पूर्व से उगे और पश्चिम में छिपे, उस अनंत काल तक के लिए यह अलबम मेरा ही रहेगा’।
QUESTION:
Q.1. राजप्पा ने नागराजन के अलबम को देखने की इच्छा क्यों प्रकट नहीं की?
(A) वह नागराजन को पसंद नहीं करता था।
(B) नागराजन एक घमंडी लड़का था।
(C) नागराजन के अलबम के प्रति उसके मन में ईर्ष्या थी।
(D) नागराजन ने राजप्पा को अलबम दिखाने से मना कर दिया था।
Q.2. नागराजन का अलबम कैसा था?
(A) बहुत अच्छा (B) बहुत खराब (C) बहुत टिकटों वाला (D) रद्दी
लेखक की नैरोबी से मॉरिशस तक की यात्रा कैसी रही?
राजप्पा मन-ही-मन कुढ़ रहा था। स्कूल जाना अब खलने लगा था और लड़कों के सामने जाने में शर्म आने लगी। आमतौर पर शनिवार और रविवार को टिकट की खोज में लगा रहता, परंतु अब घर-घुसा हो गया था। दिन में कई बार अलबम को पलटता रहता। रात को लेट जाता। सहसा न जाने क्या सोचकर उठता, ट्रंक खोलकर अलबम निकालता और एक बार पूरा देख जाता। उसे अलबम से चिढ़ होने लगी थी। उसे लगा, अलबम वाकई कूड़ा हो गया है।
QUESTON:
Q.1. राजप्पा के कुढ़ने का क्या कारण था?
Q.2. कौन मन-ही-मन कुढ़ रहा था और क्यों?
राजप्पा मन-ही-मन कुढ़ रहा था। स्कूल जाना अब खलने लगा था और लड़कों के सामने जाने में शर्म आने लगी। आमतौर पर शनिवार और रविवार को टिकट की खोज में लगा रहता, परंतु अब घर-घुसा हो गया था। दिन में कई बार अलबम को पलटता रहता। रात को लेट जाता। साहसा जाने क्या सोचकर उठता, ट्रंक खोलकर अलबम निकालता और एक बार पूरा देख जाता। उसे अलबम से चिढ़ होने लगी थी। उसे लगा, अलबम वाकई कूड़ा हो गया है।
QUESTION:
Q.1. राजप्पा क्यों कुढ़ रहा था?
(A) मित्रों द्वारा उसकी और उसके अलबम की उपेक्षा
(B) अलबम खो जाने के कारण।
(C) नागराजन द्वारा किया गया अपमान
(D) अलबम में अच्छे टिकट का न होना
Q.2. स्कूल जाना किसे खलने लगा?
(A) नागराजन को (B) राजप्पा को (C) अन्य लड़कों को (D) उपर्युक्त सभी को
ध्यानचंद ने कब और कैसे ‘हॉकी’ खेलना शुरू किया?
लक्ष्मण ने शूर्पणखा के नाक-कान काट दिए। क्या ऐसा करना उचित था? अपने उत्तर का कारण बताओ। लक्ष्मण ने शूर्पणखा के नाक-कान काट दिए। क्या ऐसा करना उचित था? अपने उत्तर का कारण बताओ।