Question types

परीक्षा question types

60 questions across 6 question groups — pick any mix to generate a Hindi paper with step-by-step answer keys.

60
Questions
6
Question groups
5
Question types
Sample Questions

परीक्षा questions

One sample from each question group in this chapter. Select any group above to see the full set with answer keys.

जब सरदार सुजानसिंह ने खड़े होकर कहा, “मेरे दीवानी के उम्मीदवार महाशयो ! मैंने आप लोगों को जो कष्ट दिया है, उसके लिए मुझे क्षमा कीजिए। इस पद के लिए ऐसे पुरुष की आवश्यकता थी, जिसके हृदय में दया हो और साथ- साथ आत्मबल । हृदय वह जो उदार हो, आत्मबल वह जो आपत्ति का वीरता के साथ सामना करे और इस रियासत के सौभाग्य से हमें ऐसा पुरुष मिल गया । ऐसे गुणवाले संसार में कम हैं और जो हैं, वे कीर्ति और मान के शिखर पर बैठे हुए हैं, उन तक हमारी पहुँच नहीं । मैं रियासत के पंडित जानकीनाथ – सा को दीवानी पाने पर बधाई देता हूँ।”
प्रश्न-
(क) सुजानसिंह ने उम्मीदवार का नाम बताते हुए क्या कहा?
(ख) दीवान पद के लिए कैसे पुरुष की आवश्यकता थी?
(ग) सुजानसिंह ने उम्मीदवारों से क्या कहा ?

(घ) गुणवान व्यक्ति कहाँ बैठते हैं?
(i) सिंहासन पर
(ii) मंदिरों में
(iii) जंगलों में
(iv) कीर्ति और मान के शिखर पर

(ङ) ‘कीर्ति’ का पर्यायवाची निम्न में से कौन-सा है ?
(i) यश
(ii) अपमान
(iii) सुंदर
(iv) ऊँचाई
View full solution
किसान युवक के सामने हाथ जोड़कर खड़ा हो गया। बोला, "महाराज, आपने आज मुझे उबार लिया, नहीं तो सारी रात मुझे यहाँ बैठना पड़ता । "
युवक ने हँसकर कहा, “अब मुझे कुछ इनाम देते हो?” किसान ने गंभीर भाव से कहा, “नारायण चाहेंगे तो दीवानी आपको ही मिलेगी। "
युवक ने किसान की तरफ़ गौर से देखा। उसके मन में एक संदेह हुआ, क्या यह सुजानसिंह तो नहीं हैं? आवाज़ मिलती है, चेहरा-मोहरा भी वही। किसान ने भी उसकी ओर तीव्र दृष्टि से देखा । शायद उसके दिल के संदेह को भाँप गया। मुस्कराकर बोला, “गहरे पानी में पैठने से ही मोती मिलता है। ”
प्रश्न-
(क) युवक को किसान पर संदेह क्यों हुआ ?
(ख) युवक के इनाम माँगने पर किसान ने क्या कहा?
(ग) किसान ने युवक का धन्यवाद करते हुए क्या कहा?

(घ) ‘गहरे पानी में पैठने से मोती मिलता है’-का आशय है-
(i) समुद्र की गहराई में मोती मिलता है।
(ii) गहरे पानी में जाना चाहिए।
(iii) मेहनत से सफलता मिलती है।
(iv) पानी का मोती कीमती होता है।

(ङ) युवक को किसान की आवाज किसकी तरह लगी?
(i) मित्र की तरह
(ii) सुजानसिंह की तरह
(iii) राजा की तरह
(iv) अपने पिता की तरह
View full solution
रियासत देवगढ़ में यह खेल बिल्कुल निराली बात थी। पढ़े-लिखे भलेमानुस लोग शतरंज और ताश जैसे गंभीर खेल खेलते थे। दौड़-कूद के खेल बच्चों के खेल समझे जाते थे।
खेल बड़े उत्साह से जारी था। धावे के लोग जब गेंद को लेकर तेज़ी से उड़ते तो ऐसा जान पड़ता था कि कोई लहर बढ़ती चली आती है। लेकिन दूसरी ओर के खिलाड़ी इस बढ़ती हुई लहर को इस तरह रोक लेते थे कि मानो लोहे की दीवार है।संध्या तक यही धूमधाम रही। लोग पसीने से तर हो गए। खून की गरमी आँख और चेहरे से झलक रही थी। हाँफते – हाँफते बेदम हो गए, लेकिन हार-जीत का निर्णय न हो सका।
प्रश्न-
(क) खेल में हार-जीत का निर्णय क्यों नहीं हो सका?
(ख) दूसरी टीम गेंद को किस प्रकार रोकती थी ?
(ग) पढ़े-लिखे लोग प्राय: कैसे खेल खेलते थे?

(घ) गेंद को लेकर तेजी से भागते लोग किसकी तरह दिखते थे?
(i) लहर
(ii) भीड़
(iii) दीवार
(iv) हवा

(ङ) हाँफते – हाँफते बेदम होने का अर्थ है-
(i) हार जाना
(ii) बुरी तरह थकना
(iii) मर जाना
(iv) गिरना
View full solution
इस विज्ञापन ने सारे मुल्क में तहलका मचा दिया । ऐसा ऊँचा पद और किसी प्रकार की कैद नहीं? केवल नसीब का खेल है। सैकड़ों आदमी अपना-अपना भाग्य परखने के लिए चल खड़े हुए। देवगढ़ में नए-नए और रंग-बिरंगे मनुष्य दिखाई देने लगे। प्रत्येक रेलगाड़ी से उम्मीदवारों का एक मेला सा उतरता। कोई पंजाब से चला आता था, कोई मद्रास से, कोई नए फैशन का प्रेमी, कोई पुरानी सादगी पर मिटा हुआ । रंगीन एमामे, चोगे और नाना प्रकार के अंगरखे और कंटोप देवगढ़ में अपनी सज-धज दिखाने लगे। लेकिन सबसे विशेष संख्या ग्रेजुएटों की थी, क्योंकि सनद की कैद न होने पर भी सनद से परदा तो ढका रहता है।
प्रश्न-
(क) ‘सनद की कैद न होने पर भी सनद से परदा तो ढका रहता है।’- पंक्ति का क्या आशय है ?
(ख) देवगढ़ में क्या दिखाई देने लगा था ?
(ग) देवगढ़ में आए लोगों की वेशभूषा कैसी थी?

(घ) विज्ञापन के बाद मुल्क में कैसा माहौल था ?
(i) शांत
(ii) सामान्य
(iii) भयपूर्ण
(iv) हलचल वाला

(ङ) ‘सनद’ शब्द का क्या अर्थ है?
(i) भोजन
(ii) प्रमाण
(iii) सनक
(iv) जेल
View full solution
दूसरे दिन देश के प्रसिद्ध पत्रों में यह विज्ञापन निकला कि देवगढ़ के लिए एक सुयोग्य दीवान की ज़रूरत है। जो सज्जन अपने को इस पद के योग्य समझें, वे वर्तमान सरकार सुजानसिंह की सेवा में उपस्थित हों। यह ज़रूरी नहीं है कि वे ग्रेजुएट हों, मगर हृष्ट-पुष्ट होना आवश्यक है, मंदाग्नि के मरीज को यहाँ तक कष्ट उठाने की कोई ज़रूरत नहीं। एक महीने तक उम्मीदवारों के रहन-सहन, आचार-विचार की देखभाल की जाएगी। विद्या का कम, परंतु कर्तव्य का अधिक विचार किया जायेगा। जो महाशय इस परीक्षा में पूरे उतरेंगे, वे इस उच्च पद पर सुशोभित होंगे।
प्रश्न-
(क) देवगढ़ में किस बात के लिए विज्ञापन निकाला गया था?
(ख) उम्मीदवारों की किस बात पर विचार किया जाना था?
(ग) उम्मीदवारों के लिए क्या जरूरी नहीं और क्या जरूरी था?

(घ) ‘मंदाग्नि’ का अर्थ है?
(i) मंद अग्नि
(ii) मंद बुद्धि
(iii) कमजोर व्यक्ति
(iv) नशीला

(ङ) ‘उम्मीदवार का चयन किसने करना था ?
(i) राजा ने
(ii) पूर्व दीवान ने
(iii) अधिकारी ने
(iv) प्रजा ने
View full solution
Q 17MCQ1 Mark
लक्ष्मीबाई का प्रिय खेल था?
  • A
    नकली युद्ध करना
  • B
    व्यूह की रचना करना, शिकार करना
  • C
    सैन्य घेरना, दुर्ग तोड़ना
  • उपर्युक्त सभी

Answer: D.

View full solution
Q 18MCQ1 Mark
नाना साहब कहाँ के रहने वाले थे?
  • A
    इलाहाबाद
  • B
    झाँसी
  • कानपुर
  • D
    ग्वालियर

Answer: C.

View full solution
Q 19MCQ1 Mark
कवयित्री ने झाँसी की रानी की कथा किसके मुँह से सुनी थी?
  • A
    मराठों के
  • बुंदेलों के
  • C
    अपने अध्यापक के
  • D
    कवियों के

Answer: B.

View full solution
Q 20MCQ1 Mark
रानी लक्ष्मीबाई किसकी मुँहबोली बहन थी?
  • A
    अजीमुल्ला खाँ
  • B
    अहमदशाह
  • C
    कुंवर सिंह
  • नाना धुंधूपंत पेशवा

Answer: D.

View full solution
Q 21MCQ1 Mark
'झाँसी की रानी’ कविता किसने लिखी है?
  • A
    लक्ष्मीबाई
  • सुभद्रा कुमारी चौहान
  • C
    सुमित्रानंदन पंत
  • D
    केदारनाथ अग्रवाल

Answer: B.

View full solution

Generate a परीक्षा paper free

Pick question groups from the list above, set marks and difficulty, and export a branded PDF with step-by-step answer keys. First 3 chapters free — no signup.

Download App