CBSE Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 12 कॉमर्सव्यवसाय अध्ययनविपणन3 Marks
Question
लेबलिंग के तीन लाभ बताइये।
✓
Answer
लेबलिंग के लाभ-
1. वस्तु के बारे में जानकारी होना-लेबलिंग का एक प्रमुख लाभ यह है कि इससे ग्राहकों को वस्तु की किस्म की जानकारी हो जाती है। एक निर्माता कम्पनी जब अनेक किस्म की वस्तुएँ बना रही होती है तो वह उनके लिए अलग-अलग लेबल का प्रयोग करती है। फलतः ग्राहक के लिए अच्छी किस्म की वस्तुएँ खरीदना आसान हो जाता है।
2. उपभोक्ताओं को सन्तुष्टि-लेबल के द्वारा निर्माता के उत्पादों को भिन्न-भिन्न आकारों, रूपों, वर्गों में विभाजित किया जा सकता है। इससे उपभोक्ताओं को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सन्तुष्ट किया जा सकता है।
3. धोखेबाजी से छुटकारा-अनेक उत्पादों पर लेबल लगाना एवं उन लेबलों में विस्तृत सूचनाएँ देना कानूनन जरूरी होता है। इससे उपभोक्ताओं के साथ धोखेबाजी नहीं हो पाती है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.