विजय मिली, पर अंग्रेजों की फिर सेना घिर आई थी,
अबके जनरल स्मिथ सन्मुख था, उसने मुँह की खाई थी,
काना और मंदरा सखियाँ रानी के संग आई थीं,
युद्ध क्षेत्र में उन दोनों ने भारी मार मचाई थी,
पर, पीछे यूरोज़ आ गया,
हाय! घिरी अब रानी थी।
बुंदेले हरबोलों के मुँह
हमने सुनी कहानी थी।
खूब लड़ी मर्दानी वह तो
झाँसीवाली रानी थी।
QUESTION:
Q.1. अंग्रेजों की सेना का सेनापति कौन था जिसने ग्वालियर विजय के पश्चात रानी की सेना को फिर से घेर लिया?
(A) लार्ड डलहौजी (B) कार्नवालिस (C) लेफ़्टीनेंट वॉकर (D) जनरल स्मिथ
Q.2. रानी के सम्मुख किसने मुँह की खाई थी?
(A) जनरल स्मिथ (B) डलहौजी (C) कार्नवालिस (D) इनमें से कोई नहीं झाँसी की रानी
Q.3. ग्वालियर विजय के पश्चात रानी से युद्ध के लिए उनके सम्मुख कौन अंग्रेज़ सेनापति आया?
Q.4. रानी की किन सखियों ने युद्ध में भारी मार-काट मचाई थी?