Question
यदि $A = \left[\begin{array}{cc}3 & -4 \\ 1 & -1\end{array}\right]$, तो सिद्ध कीजिए $ A^n= \left[\begin{array}{cc}1+2 n & -4 n \\ n & 1-2 n\end{array}\right]$, जहाँ n एक धन पूर्णांक है।

Answer

हम $n \in N, n$ के सभी मान के लिए इसे सिद्ध करेंगे। $P(n) = A^n= \left[\begin{array}{cc}1+2 n & -4 n \\ n & 1-2 n\end{array}\right]$ मान लीजिए $n = 1$
$P(1): A^1= \left[\begin{array}{cc} 1+2(1) & -4(1) \\ 1 & 1-2(1) \end{array}\right] = \left[\begin{array}{cc} 3 & -4 \\ 1 & -1 \end{array}\right] ...(i)$
जो $n = 1$ के लिए सत्य है।
मान लीजिए यह परिणाम $n = k$ के लिए सत्य है।
$P(k) = A^k= \left[\begin{array}{cc} 1+2 k & -4 k \\ k & 1-2 k \end{array}\right] ...(ii)$
मान लीजिए $n = k + 1$
तब, $P(k + 1) : A^{k + 1}= \left[\begin{array}{cc}1+2(k+1) & -4(k+1) \\ k+1 & 1-2(k+1)\end{array}\right] = \left[\begin{array}{cc}2 k+3 & -4 k+4 \\ k+1 & -2 k-1\end{array}\right]$
अब, बाएँ पक्ष से, $= A^{k + 1}= A^kA^1$​​​​​​​
$= \left[\begin{array}{cc} 1+2 k & -4 k \\ k & 1-2 k \end{array}\right] \left[\begin{array}{cc} 3 & -4 \\ 1 & -1 \end{array}\right] [$समी $(i)$ तथा $(ii)$ के प्रयोग से$]$
$= \left[\begin{array}{cc} (1+2 k) \cdot 3+(-4 k) \cdot 1 & (1+2 k) \cdot(-4)+(-4 k) \cdot(-1) \\ k \cdot 3+(1-2 k) \cdot 1 & k \cdot(-4)+(1-2 k) \cdot(-1) \end{array}\right]$
$= \left[\begin{array}{cc} 3+2 k & -4-4 k \\ k+1 & -1-2 k \end{array}\right] = \left[\begin{array}{cc} 1+2(k+1) & -4(k+1) \\ k+1 & 1-2(k+1) \end{array}\right]$
इस प्रकार, जब यह $n = k$ के लिए सत्य है, तो $n = k + 1$ के लिए भी यह सत्य है, अतः गणितीय आगमन के सिद्धांत से यह $n \in N$ के सभी मानों के लिये सत्य है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

सिद्ध कीजिए कि $f(x) = \tan^{-1}(\sin x + \cos x)$, अंतराल $\left(0, \frac{\pi}{4}\right)$ में वर्धमान फलन है।
आलेखीय विधि से निम्न समस्या को हल कीजिए:
निम्न व्यवरोधों के अंतर्गत
x + 3y $\leq$ 60 ...(i)
x + y $\geq$ 10 ...(ii)
x $\leq$ y ...(iii)
x $\geq$ 0, y $\geq$ 0 ...(iv)
Z = 3x + 9y का न्यूनतम और अधिकतम मान ज्ञात कीजिए।
अवकल समीकरण के लिए दिए हुए प्रतिबंध को संतुष्ट करने वाला विशिष्ट हल ज्ञात कीजिए:
$\frac{d y}{d x} + 2y \tan x = \sin x, y = 0$ जब $x = \frac{\pi}{3}$
एक गोले की त्रिज्या 9 cm मापी जाती है जिसमें 0.03 cm की त्रुटि है। इसके आयतन के परिकलन में सन्निकट त्रुटि ज्ञात कीजिए।
परिमेय फलन का समाकलन ज्ञात कीजिए: $\frac{\left(x^{2}+1\right)\left(x^{2}+2\right)}{\left(x^{2}+3\right)\left(x^{2}+4\right)}$
$f(x)=9 x^{2}+6 x-5$ द्वारा प्रदत्त फलन $f: \mathbf{R}_{+} \rightarrow[-5, \infty)$ पर विचार कीजिए। सिद्ध कीजिए कि f व्युत्क्रमणीय है तथा $f^{-1}(y)=\left(\frac{(\sqrt{y+6})-1}{3}\right)$ है।
वक्रों $\{(x, y) : y \geq x^2\}$ तथा $y = |x|$ से घिरे क्षेत्र का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
$f$ के असांतत्य के बिंदुओं को ज्ञात करके, जब कि है।
g(x) = $\frac{1}{x^{2}+2}$ के स्थानीय उच्चतम या निम्नतम, यदि कोई हों तो, ज्ञात कीजिए तथा स्थानीय उच्चतम या स्थानीय निम्नतम मान, जैसी स्थिति हो, भी ज्ञात कीजिए।
कल्पना कीजिए कि $5\%$ पुरुषों और $0.25\%$ महिलाओं के बाल सफेद हैं। एक सफेद बालों वाले व्यक्ति को यादृच्छिक चुना गया है। इस व्यक्ति के पुरुष होने की प्रायिकता क्या है? यह मान लें कि पुरुषों और महिलाओं की संख्या समान है।