Questions

पत्र लेखन(5M)

🎯

Test yourself on this topic

3 questions · timed · auto-graded

Question 15 Marks
सुविधा इलेक्ट्रॉनिक्स प्रा. लिमिटेड जालंधर पंजाब को मार्केटिंग एक्जक्यूटिव पद के लिए स्ववृत सहित आवेदन-पत्र लिखिए।
Answer
प्रति,
प्रबंधक
सुविधा इलेक्ट्रॉनिक्स प्रा. लिमिटेड
जालधर पंजाब।
विषय - मार्केटिंग एक्जक्यूटिव पद के लिए आवेदन-पत्र।
महोदय,
चंडीगढ़ से प्रकाशित दिनांक 05 मई, 20xx के पंजाब केसरी समाचार-पत्र से ज्ञात हुआ कि सुविधा इलेक्ट्रॉनिक्स को कुछ मार्केटिंग एक्जक्यूटिव की आवश्यकता है स्वयं को इस पद के योग्य समझते हुए में अपना आवेदन-पत्र प्रेषित कर रहा हूँ। मेरा संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है-
नाम - गोरव सेनी
पिता का नाम - श्री सोरभ सिंह सेनी
जन्मतिथि - 10 जुलाई, 1992
पता - बी 25 , राजा गार्डन, दिल्ली।
शेक्षणिक योग्यताएँ-
दसवीं कक्षासी.बी.एस.ई.200662%
बारहवीं कक्षासी.बी.एस.ई.200873%
बी.बी.एपंजाब टेक्नीकल विश्वविद्यालय201170%
एम.बी.एपंजाब विश्वविद्यालय201373%
अनुभव- फेना डिटर्जेंट कंपनी में एक वर्ष का अनुभव।
आशा हे कि आप सेवा का अवसर प्रदान कर कृतार्थ करेंगे।
धन्यवाद
गोरव सेनी
हस्ताक्षर ......
संलग्र - शेक्षणिक तथा प्रशिक्षण संबंधी प्रपत्रों की छाया प्रति।
View full question & answer
Question 25 Marks
पिछली कक्षा में आपने अपने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसके लिए आपको विद्यालय के वार्षिकोत्सव में सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाना है। इस अवसर पर आपकी माता जी उपस्थित रहें। माता जी को बुलाने के लिए पत्र लिखिए।
Answer
गोविन्द छात्रावास,
गोतम नगर, दिल्ली।
27 फरवरी, 2019
पूज्या माता जी,
सादर चरणस्पर्श।
आपका भेजा पत्र मिला। पढ़कर सब समाचार पता चता।
माँ, आपके ही मार्ग निर्देशन में गत वर्ष मेंने परीक्षा की तेयारी की थी और प्रथम स्थान प्राप्त किया। अच्छा परीक्षा परिणाम लाने के लिए मुझे विद्यालय के वार्षिकोत्सव पर सम्मानित एवं पुरस्कृत करने का निर्णय विद्यालय द्वारा लिया गया है। में चाहता हू कि इस अवसर पर आप भी वार्षिकोत्सव में उपस्थित रहो। इसी संबंध में सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि मेरे विद्यालय का वार्षिकोस्सव 15 मार्च को मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में उपशिक्षा निदेशक महोदय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। माँ, में चाहता हूँ कि यह पुरस्कार तुम्हारी आँखों के सामने ग्रहण करूँ। इस अैसरे पर पुरस्कार के साथ-साथ मुझे आपके पावन आशीर्वाद की आवश्यकता हे। तुम्हारे हार्थों का प्यार भरा स्पर्श पाकर में स्वयं को धन्य महसूस करता हूँ। आप अपने आने की सूचना पत्र में लिखना, ताकि में आपको स्टेशन पर लेने आ सकू। में आपके आने की बेचेनी से प्रतीक्षा करूंगा। शेष सब ठीक है।
पूज्य पिता जी को चरण स्पर्श कहना।
आपका प्रिय पुत्र,
राहुल
View full question & answer
Question 35 Marks
आप सायरा/आसिफ हैं। यातायात-जाम से छुटकारा पाने के सुझाव देते हुए किसी देनिक समाचार-पत्र के संपादक को लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए।
Answer
सेवा में,
श्रीमान संपादक महोदय,
नया सवेरा, रायपुर (छ.ग.)।
विषय - यातायात-जाम से छुटकारा पाने के सुझाव हेतु पत्र।
महाशय,
मेरा नाम आसिफ़ हे। में रायपुर (छ. ग.) का रहने वाला हूँ। सादर निवेदन यह है कि इन दिनों रायपुर में सड़क दुर्घटनाओं की अधिकता हो गई हे। वाहन चालक यातायात के नियमों का ख़ब उल्लंघन कर रहे हैं। बिना हेलमेट के स्कूटर चलाना, दो के स्थान पर चार-चार लोगों को बिठाना, लाल बत्ती होते हुए भी नहीं रुकना इत्यादि घटनाओं के बावजूद भी यातायात पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। में एक ज़िम्मेदार नागरिक का फ़र्ज निभाते हुए आपके लोकप्रिय समाचार-पत्र के माध्यम से यातायात-जाम से छुटकारा पाने के कुछ सुझाव देना चाहता हूं।
मेरा मानना है कि सतर्कता ज़रूरी है। बिना स्वार्थ के चालान काटे जाएँ, प्यार वह सख्ती दोनों से काम लिया जा सकता हे। यदि पुलिस प्रशासन चाहे तो यह समस्या जल्द ही दूर हो सकती है। यदि विभाग में पुलिस कर्मियों की कमी है, तो कॉलेज के युवाओं को अपने साथ जोड़ा जा सकता है। इससे लोगों पर प्रभाव भी पड़ेगा ओर युवाओं में सही राह पर चलने का जोश भी आएगा। 'यातायात जागरूकता सप्ताह' शुरू करने से भी इस दिशा में बहुत बदलाव आ सकता है। ऐसा करने से लोग यातायात के नियमों से परिचित हो सकेंगे।
अतः मुझे विश्वास है कि आप अपने समाचार पत्र में मेंरे सुझाव रूपी पत्र को प्रकाशित कर लोगों का ध्यान यातायात नियमों की तरफ़ खींचने का उल्लेखनीय व सराहनीय काम करेंगे। ताकि यातायात संबंधी दुर्घटनाओं से काफ़ी हद तक बचा जा सके। इस कार्य हेतु में सदा आपका आभारी रहूंगा।
सधन्यवाद !
भवदीय
आसिफ़
रायपुर (छ.ग.)
5 जून, 2024
View full question & answer
पत्र लेखन(5M) - Hindi - A STD 10 Questions - Vidyadip