Questions

पत्र लेखन(5M)

🎯

Test yourself on this topic

3 questions · timed · auto-graded

Question 15 Marks
एक निजी विद्यालय में हिंदी के शिक्षक की आवश्यकता है। इस पद हेतु अपनी योग्यता का विवरण देते हुए स्ववृत सहित आवेदन पत्र लिखिए।
Answer
सेवा में,
प्रबंधक महोदय,
ग्रीन वूड पब्लिक स्कूल,
नई दिल्ली
विषय - नोकरी के लिए आवेदन पत्र
महोदय,
विश्वस्त सूत्रों द्वारा यह पता चला है कि आपके विद्यालय में एक हिंदी शिक्षक की आवश्यकता है। इसके लिए में अपने को उपस्थित करता हूँ। मुझे हिंदी पढ़ना अच्छा लगता है। मेंने दिल्ली विश्वविद्यालय से एम.ए. (हिंदी) परीक्षा पास की हे। मुझे खेल कूद में भी काफी रूचि हे। मेरी शेक्षणिक योग्यताएँ तथा परिचय इस प्रकार हैं-
- पिता का नाम - गोतम राणा
- जन्म तिथि - 10/09/1919
- पत्र व्यवहार - 10 , विकासपुरी, नई दिल्ली
- शैक्षणिक योग्यताएँ -
- दिल्ली विश्वविद्यालय से एम.ए (हिंदी ), 20101
- दिल्ली विश्वविद्यालय से बी. एड. 2012 में।
- विशेष योग्यता -
- बी.ए में वि.वि. में प्रथम स्थान
- खेलकूद में विशेष रूचि है।
अनुभव - वर्तमान में मैं इलाहाबाद के प्रतिष्ठित विद्यालय में कार्यरत हूँ। उसका एक प्रमाण पत्र भी संलग्र है।
यदि इस पद को संभालने का उत्तरदायित्व श्रीमान ने मुझे सोपा तो मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि मैं अपने कठिन परिश्रम से हिंदी और हिंदी के छात्रों को उच्च स्तर तक ले जाने का अथक प्रयास कर्रुगा।
भवदीय
गोविन्द राणा
10, विकासपुरी,
नई दिल्ली
दिनांक : 08 मई, 2019
View full question & answer
Question 25 Marks
आपके छोटे भाई ने आठवीं कक्षा की परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की है। उसे बधाई देते हुए पत्र लिखिए।
Answer
परीक्षा भवन,
नई दिल्ली।
28 फरवरी, 2019
प्रिय अनुज.
सस्रेह आशीष।
कल शाम को पिता जी का भेजा पत्र मिला। घर पर सभी सकुशल हैं, यह जानकर बहुत खुशी हुई। तुमने जोनल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है, यह पढ़कर मैं खुशी से उछल पड़ा।अनुज, तुम्हारा शारीरिक कद छोटा अवश्य है पर तुम्हारी यह सफलता काफी बड़ी है। जोनल स्तर पर अनेक विद्यालयों के बहुत से छात्रों के बीच $94 \%$ अंक प्राप्त कर प्रथम आना सचमुच बड़ी उपलब्धि है। इस सफलता से तुम बहुत खुश हुए होगे, मैं भी बहुत खुश हुआ हूँ। यह सब ईवृर की कृपा, माता-पिता का आशीर्वाद ओर तुम्हारी कड़ी मेहनत का फल है। मेहनत का फल सुखदायी होता है, इससे बड़ा प्रमाण और क्या हो सकता है? में इस सफलता पर बार-बार बधाई देता हूँ। मेरी कामना है कि सफलता के नित नए सोपान चढ़ो। अब तो तुमसे माता-पिता की अपेक्षाएँ भी बढ़ गई होंगी. इसलिए आगे भी ऐसा ही परिश्रम करना और विद्यालय तथा माता-पिता का नाम ऊँचा करना। सफलता के लिए एक बार पुनः बधाई।
पूज्या माता जी और पिता जी को चरण स्पर्श तथा सुवर्णा को स्रेह। पत्रोत्तर शीघ्र देना।
तुम्हारा अग्रज,
पवन कुमार
View full question & answer
Question 35 Marks
विद्यालय से नाम काटे जाने के कारणों पर अपनी सफाई देते हुए प्रधानाचार्य को पत्र लिखकर पुनः कक्षा में बेठने की अनुमति देने के लिए प्रार्थना-पत्र लिखिए।
Answer
प्रधानाचार्य महोदय,
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय नं. 2 ,
पालम कॉलोनी,
दिल्ली -110045
27 अगस्त, 2024
विषय : विद्यालय से नाम काटे जाने के कारणों पर सफाई और पुनः कक्षा में बैठने की अनुमति की प्रार्थना
महोदय/महोदया,
सविनय निवेदन है कि मैं तुषार सिंह, नौवीं कक्षा का विद्यार्थी, आपके ध्यान में कुछ महत्वपूर्ण बातें लाना चाहता हूँ। हाल ही में मेरे नाम को विद्यालय की रजिस्टर से काटे जाने की सूचना मिली है, और मैं इस विषय पर अपनी स्थिति स्पष्ट करना चाहता हूँ।
मुझे इस बारे में जानकारी मिली कि मेरा नाम विद्यालय से काटा गया है, जो कि मेरे द्वारा किसी कारणवश फीस का भुगतान नहीं करने या अन्य प्रशासनिक मुद्दों के कारण हुआ है। मैं इस संदर्भ में आपकी जानकारी में लाना चाहता हूँ कि निम्नलिखित कारणों से मेरी स्थिति इस प्रकार बनी:
वित्तीय कठिनाइयाँ : मेरे परिवार को हाल ही में वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिसके कारण में समय पर फीस का भुगतान नहीं कर सका।
स्वास्थ्य संबंधित समस्याएँ : हाल ही में मेरी तबियत खराब हो गई थी, जिसके कारण में विद्यालय की कुछ महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं में समय पर भाग नहीं ले सका। में डॉक्टरी प्रमाणपत्र के साथ इसे स्पष्ट कर सकता हूँ।
मैं आपके समक्ष यह प्रार्थना करता हूँ कि आप मेरी स्थिति पर विचार करें ओर मेरी कक्षा में पुनः शामिल होने की अनुमति प्रदान करें। में सुनिश्चित करता हूँ कि भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचने के लिए मैं सभी आवश्यक कदम उठाऊँगा और सभी शुल्क समय पर चुकाऊँगा।
आपकी दया ओर समझ के लिए में आपका आभारी रहूँगा। कृपया मेरी प्रार्थना पर सकारात्मक विचार करें और मुझे पुनः कक्षा में बेठने का अवसर प्रदान करें।
धन्यवाद।
आपका आज्ञाकारी शिष्य,
तुषार सिंह
कक्षा-9 'अ'
अनु. - 12
View full question & answer
पत्र लेखन(5M) - Hindi - A STD 10 Questions - Vidyadip