Questions

पत्र लेखन(5M)

🎯

Test yourself on this topic

3 questions · timed · auto-graded

Question 15 Marks
किसी प्रतिष्ठित समाचार-पत्र में पत्रकार पद के लिए स्ववृत सहित आवेदन-पत्र लिखिए।
Answer
प्रति,
संपादक
नवभारत टाइम्स
बहादुर शाह ज़फ़र मार्ग,
नई दिल्ली १२०००२,

विषय - पत्रकार' पद हेतु आवेदन-पत्र।
मान्यवर,
दिनांक 06 मार्च, 2020 को इस प्रतिष्ठित समाचार-पत्र में छपे विज्ञापन संख्या 007/2020 से ज्ञात हुआ कि आपके प्रकाशन समूह को कुछ पत्रकारों की आवश्यकता है। इस पद के लिए मैं भी अपना आवेदन-पत्र प्रस्तुत कर रहा हूँ। मेरा संक्षिप्त व्यक्तिगत विवरण निम्नलिखित हे-
नाम - सतपाल राणा
पिता का नाम - श्री सलेकचन्द राणा
जन्मतिथि - 20 जून, 1995
पता - ए 4/120, महावीर इक्लेव, उत्तमनगर, दिल्ली।
शैक्षणिक योग्यताएँ-
दसवीं कक्षासी.बी.एस.ई. दिल्ली200785%
बारहवीं कक्षासी.बी.एस.ई. दिल्ली200976%
बी.ए.दिल्ली विश्वविद्यालय दिल्ली201268%
पत्रकारिता डिप्लोमाजे.एन.यू. दिल्ली2014प्रथम श्रेणी
कार्यानुभव- सांध्य टाइम्स (दिल्ली से प्रकाशित) में 25 नवंबर, 2014 से अब तक।
घोषणा- में आपको विश्वास दिलाता हूँ कि यदि मुझे सेवा का अवसर मिला तो पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करूँगा और अपने कार्य-व्यवहार से आपको संतुष्ट रखने का पूर्ण प्रयास करूँगा।
धन्यवाद
प्रार्थी
सतपाल राणा
हस्ताक्षर ......
दिनांक 07 जुलाई, 2020
संलग्र- शेक्षणिक योग्यताओं एवं अनुभव प्रमाण-पत्र की छायांकित प्रति।
View full question & answer
Question 25 Marks
अपनी गलत आदतों का पश्चात्ताप करते हुए अपनी माताजी को पत्र लिखिए ओर उन्हें आश्वासन दिलाइए कि फिर ऐसा न होगा।
Answer
रीठोला, नई दिल्ली
२४ मार्च २०२९
आदरणीया माताजी,
चरण कमल स्पर्श
कल २३ मार्च की शाम को में बाज़ार गया था वहाँ एक दुकान के काउंटर पर किसी का सुदरं पेन देखकर मेरा मन ललचा गया और आपको पता हे कि पेन इकठ्ठा करने का मुझे कितना शोक है इसीलिए मेंने बिना कुछ सोचे समझे उसे उठा लिया यद्यपि में सिर्फ उसे अपने हाथों में देखना चाहता था, वहाँ बहुत भीड़ थी और पेन न पाकर दुकानदार ने शोर मचा दिया ओर लोग मुझे देख रहे थे क्योंकि में उस पेन को देखने में व्यस्त था। मुझे बड़ी शर्मिदगगी हुई ओर इससे पूरे परिवार का नाम बदनाम हुआ। मुझे खेद है कि मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था।
अतः आपसे क्षमा याचना करता हूँ। में आपको विश्वास दिलाता हूँ कि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति नहीं होगी।
आपका आज्ञाकारी बेटा
दिनेश
View full question & answer
Question 35 Marks
आपका नाम अनामिका/अनामय हे। पिछले महीने आपने अपना घर बदला है। अपने बेंक खाते में पुराने पते के स्थान पर अपना नया पता बदलवाने के लिए संबंधित बैंक प्रबंधक को लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखें।
Answer
सेवा में,
श्रीमान शाखा प्रबंधक महोदय,
स्टेट बेंक ऑफ इंडिया
विषय: बैंक खाते में पता परिवर्तन हेतु आवेदन
महाशय,
सविनय निवेदन हे कि में अनामिका/अनामय, आपके बैंक का खाताधारक हूँ। मेरा खाता संख्या [110xxxxxxxx] है। पिछले महीने मेंने अपना घर बदला हे और अब मेरा नया पता [नया पता] है। अतः कृपया मेरे बैंक खाते में पुराने पते के स्थान पर नया पता अपडेट करने की कृपा करें। मेरे खाते से संबंधित सभी दस्तावेज़ों को नए पते पर भेजा जाए, ताकि मुझे किसी प्रकार की असुविधा न हो। मेंने अपने पहचान पत्र ओर नए पते का प्रमाण पत्र भी संलग्न किया है।
आपकी सहायता के लिए में आभारी रहूँगा/रहूँगी।
धन्यवाद।
भवदीय,
अनामय/अनामिका
खाता संख्या- XX
मोबाइल नंबर- XX
View full question & answer
पत्र लेखन(5M) - Hindi - A STD 10 Questions - Vidyadip