Question types

MODEL PAPER 2 question types

46 questions across 16 question groups — pick any mix to generate a Hindi - B paper with step-by-step answer keys.

46
Questions
16
Question groups
5
Question types
01

पद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए।(5M) ( स्पर्श भाग 2 - काव्य – खंड )

1 Q
02

पध्य पाठ प्रश्नो (2M) ( स्पर्श भाग 2 - काव्य – खंड )

4 Q
03

गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए।(5M) ( स्पर्श भाग 2 - गद्य – खंड )

1 Q
04

गध्य पाठ प्रश्नो (2M) ( स्पर्श भाग 2 - गद्य – खंड )

4 Q
05

'पदबंध पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ)(1M)

5 Q
06

निर्देशानुसार रचना के आधार पर वाक्य भेद (MCQ)(1M)

5 Q
07

समास पर आधारित प्रश्नों के उत्तर (MCQ)(1M)

5 Q
08

मुहावरे पर आधारित प्रश्नों के उत्तर (MCQ)(1M)

5 Q
09

संकेत-बिंदुओं के आधार पर शब्दों में अनुच्छेद (5M))

3 Q
10

पत्र लेखन(5M)

2 Q
11

सूचना (4M)

2 Q
12

विज्ञापन (3M)

2 Q
13

ई- मेल (5M)

1 Q
14

लघुकथा (5M)

1 Q
15

गध्यांश पर आधारित (7M)

2 Q
16

पूरक पाठ्यपुस्तक प्रश्नो (3M)

3 Q
Sample Questions

MODEL PAPER 2 questions

One sample from each question group in this chapter. Select any group above to see the full set with answer keys.

'मनुष्य मात्र बंधु है ' यही बड़ा विवेक है,
पुराणपुरुष स्वयंभू पिता प्रसिद्ध एक है।
फलानुसार कर्म के अवश्य बाह्य भेद हैं,
परंतु अंतरैक्य  में प्रमाणभूत वेद हैं।
अनर्थ है कि बंधु ही न बंधु की व्यथा हरे,
वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे।।

(i) मनुष्य मात्र बंधु- है से क्या तात्पर्य है?
क) मनुष्य मात्र के अलग-अलग कर्म होना
ख) मनुष्य मात्र को अलग-अलग समझना
ग) मनुष्य मात्र के द्वारा सहयोग करना
घ) मनुष्य मात्र को परस्पर भाई-बंधु समझना

(ii) अनर्थ क्या है?
क) भाई-भाई में घृणा का भाव न होना
ख) भाई का भाई से अलगाव
ग) भाई का भाई से लगाव
घ) भाई-भाई में सहानुभूति का भाव

(iii) प्रत्येक मनुष्य अपना बंधु केसे है?
क) एक देश में जन्म लेने से
ख) एक गाँव में जन्म लेने से
ग) एक परमात्मा की संतान होने से
घ) एक परिवार में जन्म लेने से

(iv) मनुष्य-मात्र में भेद क्यों उत्पन्न होता है?
क) भित्र खान-पान के कारण
ख) कर्मों की भिन्नता के कारण
ग)भिन्न देशों में जन्म के कारण
घ) भिन्न जलवायु के कारण

(v) कवि ने सभी मनुष्यों को क्या माना है ?
क) मित्र - शत्रु
ख) दोस्त - शत्रु
ग) भाई - बंधु
घ) भाई - शत्रु
View full solution
फ़तह का जश्र इस जश्र के बाद है - कर चले हम फिदा कविता से उदृधृत प्रस्तुत पंक्ति में 'इस जश्न' से कवि का क्या आशय है और उसे बाद में मनाने के पीछे क्या कारण है?
View full solution
रावण भूमंडल का स्वामी था। ऐसे राजाओं को चक्रवर्ती कहते हैं। आजकल अंग्रेजों के राज्य का विस्तार बहुत बढ़ा हुआ है, पर इन्हें चक्रवर्ती नहीं कह सकते। संसार में अनेक राष्ट्र अंग्रेजों का आधिपत्य स्वीकार नहीं करते, बिलकुल स्वाधीन हैं। रावण चक्रवर्ती राजा था, संसार के सभी महीप उसे कर देते थे। बड़े-बड़े देवता उसकी गुलामी करते थे। आग और पानी के देवता भी उसके दास थे, मगर उसका अंत क्या हुआ? घमंड ने उसका नाम-निशान तक मिटा दिया, कोई उसे एक चुल्तू पानी देने वाला भी न बचा। आदमी  और  जो कुकर्म चाहे करे, पर अभिमान न करे, इतराये नहीं। अभिमान किया और दीन-दुनिया दोनों से गया।

(i) रावण कौन था?
क) अयोध्या का राजा
ख) भूमंडल का स्वामी
ग) देवताओं का दास
घ) अंग्रेजों का मददगार

(ii) रावण चक्रवर्ती सम्राट क्यों था?
क) सभी विकल्प सही हैं
ख) क्योंकि आग और पानी के देवता भी उसके दास थे
ग) क्योंकि संसार के सभी राजा उसे कर देते थे
घ) क्योंकि बड़े-बड़े देवता उसकी कर देते थे गुलामी करते थे

(iii) किसने रावण का नामो-निशान मिटा दिया?
क) लालच ने
ख) श्री राम ने
ग) घमंड ने
घ) धन-दोलत ने

(iv) नामो-निशान मिटाना का अर्थ है.
क) सब कुछ नष्ट करना
ख) नाम लिखकर मिटाना
ग) कहीं का न रहना
घ) इनमें से कोई नहीं

(v) कोन, किसे रावण का उदाहरण देकर समझा रहा है?
क) लेखक पाठक को
ख) राम, रावण को
ग) भाई साहब, लेखक को
घ) पाठक, श्रोता को।
View full solution
पुलिस द्वारा कलकत्ता में आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज करने ओर उन्हें लॉकअप में रखने के बाद भी उनका उत्साह ठंडा क्यों नहीं पड़ रहा था? ‘डायरी का एक पन्ना' पाठ के आधार पर लिखिए।
View full solution
हिंदी फ़िल्म जगत में एक सार्थक और उद्देश्यपरक फ़िल्म बनाना कठिन और जोखिम का काम है। तीसरी कसम के शिल्पकार शलेन्द्र पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
View full solution
जैविक (ऑर्गेनिक) खेती : एक कदम प्रकृति की ओर विषय पर दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर अनुच्छेद लिखिए।
- समय की माँग
- सकारात्मक प्रभाव
-कठिनाइयाँ, सुझाव
View full solution
आज़ादी अभी अधूरी है विषय पर दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 80 से 100 शब्दो में अनुच्छेद लिखिए।
- आज़ादी का महत्त्व
- पूर्ण आज़ादी से तात्पर्य
-आज़ादी की सुरक्षा कैसे?
View full solution
आप सायरा/आसिफ हैं। यातायात-जाम से छुटकारा पाने के सुझाव देते हुए किसी देनिक समाचार-पत्र के संपादक को लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए।
View full solution
स्वास्थ्य अधिकारी को 80-100 शब्दों में पत्र लिखकर निवेदन कीजिए कि कीटनाशक और  नकली रंगों से मुक्त सब्ज़ी और फल उपलब्ध करवाने के लिए मंडी में पर्याप्त जाँच की व्यवस्था करें।
View full solution
छुही के बाद स्कूल की बस से घर जाते हुए आपका एक बेग बस में ही छूट गया। बस का रूट नं. और  अपने बेग का विवरण देते हुए विद्यालय के सूचना पह्ट पर लगाने के लिए एक सूचना लगभग 60 शब्दों में लिखिए।
View full solution
आप भूपेन्द्र नोटियाल/भूपाली नोटियाल हैं और अनुग्रह माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थी परिषद् के की खेल सचिव हैं। विद्यालय में आयोजित होने वाले फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का विवरण देते हुए लगभग 80 शब्दों में एक सूचना तेयार कीजिए।
View full solution
कोई कंपनी जैविक फल-सबी बाज़ार में लाना चाहती है, उसके प्रचार-प्रसार के लिए एक विज्ञापन लगभग 40 शब्दों में तेयार कीजिए।
View full solution
आपके क्षेत्र में एक नया विद्यालय खुला हे जिसमें आगामी सत्र में प्रवेश लेने वाले स्थानीय बच्चों को दाखिले में विशेष छूट दी जाएगी। विद्यालय के प्रचार-प्रसार के लिए लगभग 40 शब्दों में एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।
View full solution
आप काव्या/महेश हैं। आपके क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति पहले अनियमित थी। उसमें अब पर्याप्त सुधार हुआ है। विद्युत आपूर्ति निगम के महानिदेशक को धन्यवाद ज्ञापन के लिए लगभग 80 शब्दों में एक ई-मेल लिखिए।
View full solution
अनुशासन के अभाव में समाज में अराजकता और अशांति का साम्राज्य होता है। वन्य पशुओं में अनुशासन का कोई महत्त्व नहीं है, इसी कारण उनका जीवन असुरक्षित, आतंकित एवं अव्यवस्थित रहता है। सभ्यता और संस्कृति के विकास के साथ-साथ जीवन में अनुशासन का महत्त्व भी बढ़ता गया। आज के वैज्ञानिक युग में तो अनुशासन के बिना मनुष्य का कार्य भी नहीं चल सकता। कुछ व्यक्ति सोचते हैं कि अब मानव, सभ्य ओर शिक्षित हो गया है, उस पर किसी भी प्रकार के नियमों का बंधन नहीं होना चाहिए। वह स्वतंत्र रूप से जो भी करे, उसे करने देना चाहिए, लेकिन यदि व्यक्ति को यह अधिकार दे दिया जाए तो वन्य जीवन जेसी अव्यवस्था आ जाएगी। मानव, मानव ही हे, देवता नहीं। उसमें सुप्रवृत्तियाँ ओर कुप्रवृत्तियाँ दोनों ही होती हैं। मानव सभ्य तभी तक रहता है जब तक वह अपनी सुप्रवृत्तियों की आज्ञा के अनुसार कार्य करे। इसलिए मानव के पूर्ण विकास के लिए कुछ बंधनों ओर नियमों का होना आवश्यक है।

1. मानव कब सभ्य कहा जा सकता है?
(क) जब वह अपनी सुप्रवृत्तियों के अनुसार कार्य करे
(ख) जब वह अपनी मर्ज़ी के अनुसार कार्य करे
(ग) जब वह अपने लिए कार्य करे
(घ) जब वह अपनी सुविधा के अनुसार कार्य करे

2. अनुशासन के अभाव में समाज की क्या स्थिति होगी?
(क) समाज में शांति की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी
(ख) समाज में जागरूकता उत्पन्न हो जाएगी
(ग) समाज में अराजकता ओर अशांति की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी
(घ) समाज तेज़ी से उत्रति करेगा

3. मानव में निहित प्रवृत्तियाँ कौन-कौन सी हैं?
(क) लालच ओर बुराई
(ख) अधर्म और धर्म
(ग) आदर और अनादर
(घ) सुप्रवृत्तियाँ और कुप्रवृत्तियाँ

4. अनुशासन के अभाव में पशुओं का जीवन कैसा होता है?

5. कुछ लोग अनुशासन को उचित क्यों नहीं मानते?
View full solution
मालवीय जी के नाम का विशेषण 'महामना' अपने-आप में उनके व्यक्तित्व के अनेक पहलुओं को स्पष्ट कर देता है। उनके मन में विशेषकर गरीबों व शोषितों के लिए अतिरिक्त स्थान था। बापू ने अपनी 'आत्मकथा' में मालवीय जी को 'भारतभूषण' कहा है। विशालता और रसमयता दो ऐसे गुण उनमें थे, जो उन्हें अपने समय के अन्य महापुरुषों से अलग करते हैं। बाप ने लिखा है कि "जब कार्य करने के लिए आया, तो पहले लोकमान्य तिलक के पास गया। वे मुझे हिमालय से ऊँचे लगे। मेंने सोचा, हिमालय पर चढ़ना मेरे लिए संभव नहीं है। फिर में श्री गोखले के पास गया। वे मुझे सागर के समान गहरे लगे। मुझे लगा कि मेरे लिए इतनी गहराई में पेठना संभव नहीं है। अंत में, में मालवीय जी के पास गया। मुझे वे जल की स्फटिक निर्मल धारा के समान लगे ओर मेंने उस पवित्र धारा में गोता लगाने का निक्षय किया।"

1. मालवीय जी को मिले दो उपनाम (विशेषण) लिखिए।
(क) मालवीय जी, भारतभूषण
(ख) महामना, भारतभूषण
(ग) महामना, लोकमान्य
(घ) महामना, निर्मल

2. पवित्रधारा में पवित्र शब्द व्याकरण की दृष्टि से क्या है?
(क) संज्ञा
(ख) क्रिया
(ग) विशेषण
(घ) सर्वनाम

3. मालवीय जी को भारत भूषण किसने कहा था ?
(क) गांधी जी ने
(ख) तिलक जी ने
(ग) गोखले जी ने
(घ) आम लोगों ने

4. महामना मालवीय जी अन्य नेताओं से भित्र क्यों थे?

5. गोखले की अपेक्षा मालवीय जी ने गाँधी को क्यों प्रभावित किया?
View full solution
सपनों के-से दिन पाठ के आधार पर तब के स्कूली बच्चों के पहनावे तथा खेल-कूद की तुलना आज के स्कूली बच्चों से कीजिए। दोनों में से आप किसे अच्छा समझते हैं और क्यों?
View full solution

Generate a MODEL PAPER 2 paper free

Pick question groups from the list above, set marks and difficulty, and export a branded PDF with step-by-step answer keys. First 3 chapters free — no signup.

Download App