Question 15 Marks
आप सायरा/आसिफ हैं। यातायात-जाम से छुटकारा पाने के सुझाव देते हुए किसी देनिक समाचार-पत्र के संपादक को लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए।
Answer
View full question & answer→सेवा में,
श्रीमान संपादक महोदय,
नया सवेरा, रायपुर (छ. ग.)।
विषय- यातायात-जाम से छुटकारा पाने के सुझाव हेतु पत्र।
महाशय,
मेरा नाम आसिफ़ है। मैं रायपुर (छ.ग.) का रहने वाला हूँ। सादर निवेदन यह है कि इन दिनों रायपुर में सड़क दुर्घटनाओं की अधिकता हो गई है। वाहन चालक यातायात के नियमों का ख़ूब उल्लंघन कर रहे हैं। बिना हैलमेट के स्कूटर चलाना, दो के स्थान पर चार-चार लोगों को बिठाना, लाल बत्ती होते हुए भी नहीं रुकना इत्यादि घटनाओं के बावजूद भी यातायात पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। में एक ज़िम्मेदार नागरिक का फ़र्ज़ निभाते हुए आपके लोकप्रिय समाचार-पत्र के माध्यम से यातायात-जाम से छुटकारा पाने के कुछ सुझाव देना चाहता हूं।
मेरा मानना है कि सतर्कता ज़रूरी है। बिना स्वार्थ के चालान काटे जाएँ, प्यार वह सख्ती दोनों से काम लिया जा सकता है। यदि पुलिस प्रशासन चाहे तो यह समस्या जल्द ही दूर हो सुकृती है। यदि विभाग में पुलिस कर्मियों की कमी है, तो कॉलेज के युवाओं को अपने साथ जोड़ा जा सकता है।
इससे लोगों पर प्रभाव भी पड़ेगा ओर युवाओं में सही राह पर चलने का जोश भी आएगा। 'यातायात जागरूकता सप्ताह' शुरू करने से भी इस दिशा में बहुत बदलाव आ सकता है। ऐसा करने से लोग यातायात के नियमों से परिचित हो सकेंगे।
अतः मुझे विश्वास है कि आप अपने समाचार पत्र में मेंरे सुझाव रूपी पत्र को प्रकाशित कर लोगों का ध्यान यातायात नियमों की तरफ़ खींचने का उल्लेखनीय व सराहनीय काम करेंगे। ताकि यातायात संबंधी दुर्घटनाओं से काफ़ी हद तक बचा जा सके। इस कार्य हेतु मैं सदा आपका आभारी रहूंगा।
सधन्यवाद!
भवदीय
आसिफ़
रायपुर (छ.ग.)
5 जून, 2024