Questions

सूचना (4M)

🎯

Test yourself on this topic

2 questions · timed · auto-graded

Question 14 Marks
आपके विद्यालय में आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। छात्र कल्याण परिषद् के सचिव होने के नाते कक्षा 9 से 12 तक सभी छात्रों को इस कार्यशाला की विस्तृत जानकारी देते हुए लगभग 60 शब्दों में एक सूचना-पत्र तैयार कीजिए।
Answer

डीएवी पब्लिक स्कूल, गांधीनगर, रायपुर
सूचना

8 जून, 2024

आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन
9 वीं से 12 वीं तक के सभी छात्रों को सूचित किया जाता है कि आपदा प्रबंधन की ओर से हमारे विद्यालय में एक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आपदा प्रबंधन से संबंधित आवश्यक जानकारियाँ साझा की जाएगी। यह कार्यशाला दिनांक - 12 जून, 2024, समय - शाम 5 बजे, स्थान - विद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी के लिए आप अपने कक्षा शिक्षक से सम्पर्क करें।
अतः आप सभी विद्यार्थियों से अनुरोध हे कि इस कार्यशाला में उपस्थित होकर आपदा प्रबंधन की जानकारी लें ओर इस आयोजन को सफल बनाएं।
धन्यवाद
सचिव
छात्र कल्याण परिषद्

View full question & answer
Question 24 Marks
आप विनीत/विनीता हैं। आप निवासी कल्याण संघ के सचिव हैं। सोसायटी के निवासियों की सुरक्षा हेतु कैमरे लगवाए गए हैं। इसकी सूचना देते हुए लगभग 50 शब्दों में सूचना लिखिए I
Answer

गोविंद नगर
गोकुलधाम कॉलोनी
निवासी कल्याण संघ
आवशयक सूचना

तिथि - 24.04.2022
दिनांक 22.04 .2022 को सचिव जी ने सोसायटी के निवासियों की सुरक्षा हेतु परिसर में केमरे लगवाए हैं, जिससे हम सभी की सुरक्षा हो सके। इसके लिए गोकुलधाम कॉलोनी के सभी निवासियों से अनुरोध है कि वे सतर्क रहे सुरक्षित रहे।
निवेदक
विनीत
(सचिव)

View full question & answer
सूचना (4M) - Hindi - B STD 10 Questions - Vidyadip