Questions

पत्र लेखन(5M)

🎯

Test yourself on this topic

2 questions · timed · auto-graded

Question 15 Marks
स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत अभियान का आपके आस-पड़ोस में क्या प्रभाव दिखाई देता हे? उसकी अच्छाइयों और सीमाओं की चर्चा करते हुए किसी समाचार पत्र के संपादक को पत्र लिखिए।
Answer
सेवा में,
संपादक महोदय,
देनिक हिन्दुस्तान,
नई दिल्ली।
दिनांक 15 जुलाई 20....
विषय - स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत अभियान के संदर्भ में।
महोदय,
में गोविन्द पुरी कॉलोनी की निवासी हूँ। में आपके प्रतिष्ठित देनिक समाचार-पत्र के माध्यम से ध्यान दिलाना चाहती हूँ कि हमारे प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छता-अभियान का असर हमारे आस-पड़ोस में दिखाई देने लगा है। सभी लोग सफाई का विशेष ध्यान रखते हैं। वहाँ नगर-निगम का कूड़ेदान रखा हुआ है। सभी लोग उसमें कूड़ा-कचरा डालते हैं तथा साफ-सफाई भी बहुत रखते हैं तथा इस अभियान में सभी लोग शामिल होने लगे हैं जिससे हमारे यहाँ का वातावरण भी स्वच्छ हो गया है। अतः आपसे अनुरोध हे कि कृपया हमारी कॉलोनी में आकर लोगों को प्रोस्साहित करने की कृपा करें।
भवदीय,
विनोद
गोविन्द पुरी कॉलोनी
नई दिल्ली
View full question & answer
Question 25 Marks
आपकी परीक्षाएँ निकट हैं। आपके मोहल्ले के धार्मिक स्थल पर लाउडस्पीकर बजता रहता है जिससे तेयारी में बाधा पहुँच रही है। इस ओर ध्यान दिलाते हुए देनिक समाचार पत्र के संपादक को पत्र लिखिए।
Answer
A-350, गोविन्द सिंह कॉलोनी
गोविन्दनगर, दिल्ली।
27 फरवरी, 2019
संपादक महोदय
नवभारत टाइम्स
बहादुरशाह मार्ग, नई दिल्ली।
महोदय,
आपके सम्मानित समाचार पत्र के माध्यम से में अपने मोहत्ले के धार्मिक स्थल पर बजने वाले लाउडस्पीकर से उत्पन्न शोर की समस्या से लोगों को अवगत कराना चाहता हूँ।
कुछ समय पूर्व यहाँ के धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों ने एक मंदिर का निर्माण करवाया था। उस समय मुझे भी खुशी हुई। अब जब मंदिर में भजन या आरती-पूजा होती है तो उसके लाउडस्पीकर की तेज़ आवाज़ के शोर में हमारी दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित होती हे। हम मुहल्ले वाले इनकी तरज़ कर्कश आवाज़ सुन-सुनकर बहरे जरूर होने लगे हैं। इस शोर ओर ध्वनि प्रदूषण के कारण छात्रों की परीक्षा की तेयारी में व्यवधान पड़ रहा है।
आपसे प्रार्थना है कि इस समस्या के वर्णन को अपने सम्मानित पत्र में स्थान देने की कृपा करें ताकि धर्मस्थलों ओर धर्म के तथाकथित ठेकेदारों को यह एहसास हो सके कि भगवान को प्रसन्न करने के क्रम में आसपास रहने वालों को कितनी असुविधा होती है। वे अपनी पूजा-अर्चना की विधि में लाउडस्पीकर को न शामिल करने के लिए बाध्य हों।
सधन्यवाद।
भवदीय,
गोतम सिंह
View full question & answer
पत्र लेखन(5M) - Hindi - B STD 10 Questions - Vidyadip