Question types

पेड़ की बात question types

59 questions across 8 question groups — pick any mix to generate a Hindi paper with step-by-step answer keys.

59
Questions
8
Question groups
5
Question types
Sample Questions

पेड़ की बात questions

One sample from each question group in this chapter. Select any group above to see the full set with answer keys.

अपने कर से खिला, धुला मुख,
धूल पोंछ, सज्जित कर गात,
थमा खिलौने, नहीं सुनाती
हमें सुखद परियों की बात!
कहूँ-दिखा दे चंद्रोदय!
ऐसी बड़ी न होऊँ मैं,
तेरा स्नेह न खोऊँ मैं,
तेरे अंचल की छाया में
छिपी रहूँ निस्पृह, निर्भय,
QUESTION:
Q.1. बड़ा होने पर माँ क्या नहीं करती?
Q.2. बच्ची माँ से क्या अपेक्षा करती है?
View full solution
वृक्ष अपने फूलों में शहद का संचय करके रखते हैं। मधु मक्खी व तितली बड़े चाव से मधुपान करती हैं। मधु-मक्खी के आगमन से वृक्ष का भी उपकार होता है । तुम लोगों ने फूल में पराग कण देखे होंगे। मधुमक्खियाँ एक फूल के पराग कण दूसरे फूल पर ले जाती हैं। पराग कण के बिना बीज पक नहीं सकता।
इस प्रकार फूल में बीज फलता है। अपने शरीर का रस पिलाकर वृक्ष बीजों का पोषण करता है। अब अपनी जिंदगी के लिए उसे मोह-माया का लोभ नहीं है। तिल-तिल कर संतान की खातिर सब कुछ लुटा देता है। जो शरीर कुछ दिन पहले हरा-भरा था, अब वह बिल्कुल सूख गया है। अपने ही शरीर का भार उठाने की शक्ति क्षीण हो चली है। 

प्रश्न 1.फूलों में उपस्थित शहद का पान कौन करता है?
(क) तितली
(ख) मधुमक्खी
(ग) दोनों
(घ) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 2.मधुमक्खियाँ पराग-कण में क्या मदद करती हैं?
(क) पराग कण उनका भोजन है।
(ख) पराग कण को गिरा देती हैं।
(ग) एक फूल से दूसरे फूल तक ले जाती हैं।
(घ) सभी उत्तर सही हैं।

प्रश्न 3.बीज कहाँ पलता है?
(क) पत्तों में
(ख) फल में
(ग) तने में
(घ) जड़ में

प्रश्न 4.हरा-भरा पेड़ धीरे-धीरे सूख जाता है क्योंकि-
(क) उसकी शक्ति क्षीण हो जाती है।
(ख) संतान के लिए स्वयं को बलिदान कर देती है।
(ग) पेड़ बूढ़ा होने लगता है।
(घ) पेड़ तिल-तिल कर अपना सब कुछ लुटा देता है
View full solution
अब तो समझ गए होंगे कि प्रकाश ही जीवन का मूलमंत्र है। सूर्य – किरण का स्पर्श पाकर ही पेड़ पल्लवित होता है। पेड़-पौधों के रेशे रेशे में सूरज की किरणें आबद्ध हैं। ईंधन को जलाने पर जो प्रकाश व ताप बाहर प्रकट होता है, वह सूर्य की ही ऊर्जा है। पेड़-पौधे व समस्त हरियाली प्रकाश हथियाने के जाल हैं। पशु-डाँगर, पेड़-पौधे या हरियाली खाकर अपने प्राणों का निर्वाह करते हैं। पेड़-पौधों में जो सूर्य का प्रकाश समाहित है वह इसी तरह जंतुओं के शरीर में प्रवेश करता है। अनाज व सब्ज़ी न खाने पर हम भी बच नहीं सकते हैं। सोचकर देखा जाए तो हम भी प्रकाश की खुराक पाने पर ही जीवित हैं।

प्रश्न 1.पेड़ पल्लवित कैसे होता है?
(क) वायु से
(ख) प्रकाश से
(ग) सूर्य किरण का स्पर्श पाकर
(घ) नमी से

प्रश्न 2.जीवन का मूलमंत्र है-
(क) पानी
(ग) मिट्टी
(ख) वायु
(घ) प्रकाश

प्रश्न 3.ईंधन जलने पर प्रकाश व ताप कहाँ से आता है?
(क) लकड़ी गरम हो जाती है।
(ख) उसमें सूर्य की ऊर्जा है।
(ग) लकड़ी नमी खो देती है।
(घ) इनमें से कोई नहीं है।

प्रश्न 4.प्रकाश हथियाने का जाल कौन है?
(क) मानव जाति
(ख) पेड़-पौधे
(ग) हरियाली
(घ) पेड़-पौधे व हरियाली ।
View full solution
सूक्ष्मदर्शी से अत्यंत सूक्ष्म पदार्थ स्पष्ट रूप से देखे जा सकते हैं। पेड़ की डाल अथवा जड़ का इस यंत्र द्वारा परीक्षण करके देखा जा सकता है कि पेड़ में हज़ारों-हजार नल हैं। इन्हीं सब नलों के द्वारा माटी से पेड़ के शरीर में रस का संचार होता है।इसके अलावा वृक्ष के पत्ते हवा से आहार ग्रहण करते हैं। पत्तों में अनगिनत छोटे-छोटे मुँह होते हैं। सुक्ष्मदर्शी के जरिए अनगिनत मुँह पर अनगिनत होंठ देखे जा सकते हैं। जब आहार करने की ज़रूरत न हो तब दोनों होंठ बंद हो जाते हैं। जब हम श्वास-प्रश्वास ग्रहण करते हैं तब प्रश्वास के साथ एक प्रकार की विषाक्त वायु बाहर निकलती है, उसे ‘अंगारक’ वायु कहते हैं। अगर यह ज़हरीली हवा पृथ्वी पर इकट्ठी होती रहे तो तमाम जीव-जंतु कुछ ही दिनों में उसका सेवन करके नष्ट हो सकते हैं। ज़रा विधाता की करुणा का चमत्कार तो देखो, जो जीव-जंतुओं के लिए जहर है, पेड़-पौधे उसी का सेवन करके उसे पूर्णतया शुद्ध कर देते हैं।
प्रश्न -
(क) सूक्ष्मदर्शी यंत्र का क्या उपयोग है?
(ख) ‘अंगारक वायु’ किसे कहते हैं?
(ग) वृक्ष अपना आहार किस प्रकार ग्रहण करते हैं?
View full solution
वृक्ष का अंकुर निकलने पर जो अंश माटी के भीतर प्रवेश करता है, उसका नाम जड़ है और जो अंश ऊपर की ओर बढ़ता है, उसे तना कहते हैं। सभी पेड़-पौधों में ‘जड़ व तना’ ये दो भाग मिलेंगे। यह एक आश्चर्य की बात है कि पेड़-पौधों को जिस तरह ही रखो, जड़ नीचे | की ओर जाएगी व तना ऊपर की ओर उठेगा। एक गमले में पौधा था। परीक्षण करने के लिए कुछ दिन गमले को औंधा लटकाए रखा।
पौधे का सिर नीचे की तरफ़ लटका रहा और जड़ ऊपर की ओर रही। दो-एक दिन बाद क्या देखता हूँ कि जैसे पौधे को भी सब भेद मालूम हो गया हो ।
प्रश्न -
(क) अंकुर का वह भाग जो माटी के भीतर प्रवेश करता है, क्या कहलाता है?
(ख) पौधे का तना किस तरफ़ जाता है?
(ग) पौधे को कौन – सा भेद मालूम हो गया था ?
View full solution
पेड़ों पर मुस्कराते फूल देखकर हमें कितनी खुशी होती है! शायद पेड़ भी कम प्रफुल्लित नहीं होते! खुशी के माँके पऱ हम अपने परिजनों को निमंत्रित करते है। उसी प्रकार फूलों की बहार छाने पर पेड-पौधे भी अपने बंधु-बांधवों को बुलाते हैं। स्नेहसिक्त वाणी में पुकार सकते हैं, कहाँ हो मेरे बंधु, मेरे बांधव, आज मेरे घर आओ। यदि रास्ता भटक जाओ, कहीं घर पहचान नहीं सको, इसलिए रंग-बिरंगे फूलों के निशान लगा रखे हैं। ये रंगीन पंखुड़ियाँ दूर से देख सकोगे। मधुमक्खी व तितली के साथ वृक्ष की चिरकाल से घनिष्ठता है। वे दल-बल सहित फूल देखने आती हैं। कुछ पतंगे दिन के समय पक्षियों के डर से बाहर नहीं निकल सकते। पक्षी उन्हें देखते ही खा जाते है, इसलिए रात का अँधेरा घिरने तक वे छिपे रहते हैं। शाम होते ही उन्हें बुलाने की खातिर फूल चारों तरफ़ सुगंध-ही-सुगंध फैला देते हैं।
QUESTION:
Q.1. पेड़-पौधे अपने बंधु-बांधवों को किस माध्यम से बुलाते हैं?
(A) आवाज़ से (B) रंग-बिरंगे फूल से (C) सुगंध से (D) प्रकाश से
Q.2. मधुमक्वी और तितली पेड़ों के फूलों पर क्यों आती हैं?
(A) भोजन की खोज में (B) नींद की तलास में (C) खेल के लिए (D) विश्राम करने के लिए
Q.3. पतंगे दिन के समय बाहर क्यों नहीं निकलते?
(A) वे ठंडे मौसम से बचना चाहते है
(B) वे पक्षियों से डरते है
(C) वे पानी की तलाश में हैं
(D) वे सोना चाहते हैं
Q.4. वृक्ष की लंबे समय से किसके साथ घनिष्ठता है?
Q.5. फूलों की सूएं अं उपयोग किसलिए किया जाता है?
View full solution
Q 17MCQ1 Mark
मधुमक्खी का आगमन करता है-
  • A
    उपकार
  • B
    अपकार
  • C
    विनाश
  • D
    इनमें से कोई नहीं
View full solution
Q 18MCQ1 Mark
पुराना पेड़ हो जाता है-
  • A
    सूखा
  • B
    क्षीण
  • C
    हरा
  • D
    कमज़ोर
View full solution
Q 19MCQ1 Mark
बीज होता है-
  • A
    फल में
  • B
    पत्ते में
  • C
    फूल में
  • D
    टहनी में
View full solution
Q 20MCQ1 Mark
अंगारक वायु है-
  • A
    कार्बन डाईऑक्साइड
  • B
    ऑक्सीजन
  • C
    प्राणवायु
  • D
    सभी उत्तर सही हैं।
View full solution
Q 21MCQ1 Mark
गमले को औंधा लटकाने पर पौधा बढ़ेगा-
  • A
    नीचे
  • B
    ऊपर
  • C
    दाएँ
  • D
    बाएँ
View full solution
पेड़-पौधे पानी और तरल पदार्थों से भोजन ग्रहण करते हैं, जबकि जानवर ठोस पदार्थ खाते हैं।
View full solution

Generate a पेड़ की बात paper free

Pick question groups from the list above, set marks and difficulty, and export a branded PDF with step-by-step answer keys. First 3 chapters free — no signup.

Download App