Question types

BOARD SAMPLE PAPER question types

46 questions across 17 question groups — pick any mix to generate a HINDI - B (स्पर्श) paper with step-by-step answer keys.

46
Questions
17
Question groups
5
Question types
01

अनुच्छेद पढ़कर उत्तर दीजियेः (गद्य)

1 Q
02

2 Marks Question(गद्य)

4 Q
03

काव्य पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजियेः(पद्य)

1 Q
04

2 Marks Question(पद्य)

4 Q
05

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में दीजिए: (पूरक पाठ्यपुस्त)

3 Q
06

गद्यांशों को पढ़कर उत्तर लिखिए|

2 Q
07

निर्देशानुसार उत्तर दीजिए (उपसर्ग)

3 Q
08

निर्देशानुसार उत्तर दीजिए (प्रत्यय)

3 Q
09

निर्देशानुसार उत्तर दीजिए (स्वर संधि)

4 Q
10

निर्देशानुसार उत्तर दीजिए (विराम चिन्ह)

3 Q
11

निम्नलिखित प्रश्नों में से निर्देशानुसार किन्हीं दो प्रश्नों का उत्तर दीजिए |

3 Q
12

निर्देशानुसार उत्तर दीजिए (मानक रूप)

3 Q
13

निर्देशानुसार उत्तर दीजिए (वाक्य भेद)

4 Q
14

अनुच्छेद लेखन (5M)

3 Q
15

पत्र लेखन(5M)

2 Q
16

नीचे दिए गए चित्र को देखकर लगभग 100 शब्दों में वर्णन कीजिए।

1 Q
17

संवाद लेखन

2 Q
Sample Questions

BOARD SAMPLE PAPER questions

One sample from each question group in this chapter. Select any group above to see the full set with answer keys.

उपनेता प्रेमचंद, जो अग्रिम दल का नेतृत्व कर रहे थे, 26 मार्च को पैरिच लौट आए। उन्होंने हमारी पहली बड़ी बाधा खंभु हिमपात की स्थिति से हमें अवगत कराया। उन्होंने कहा कि उनके दल ने कैंप-एक (6000 मी), जो हिमपात के ठीक ऊपर है, वहाँ तक का रास्ता साफ कर दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि पुल बनाकर, रस्सियाँ बाँधकर तथा झंडियों से रास्ता चिह्नित कर, सभी बड़ी कठिनाइयों का जायजा ले लिया गया है। उन्होंने इस पर भी ध्यान दिलाया कि ग्लेशियर बर्फ की नदी है और बर्फ का गिरना अभी जारी है। हिमपात में अनियमित और अनिश्चित बदलाव के कारण अभी तक के किए गए सभी काम व्यर्थ हो सकते हैं और हमें रास्ता खोलने का काम दोबारा करना पड़ सकता है |
(i) लेखिका को खुंभु हिमपात के बारे में जानकारी किसने दी? 
क) शिवकुमार ने 
ख) बहादुर सिंह ने 
ग) तेनजिंग ने 
घ) प्रेमचंद ने 
(ii) लेखिका तथा उसके साथियों की एवरेस्ट पर पहुँचने की पहली बड़ी बाधा कौन-सी थी? 
क) पर्वत पर न चढ़ पाना 
ख) खुंभु हिमपात की स्थिति 
ग) कठिन रास्तों पर चलना 
घ) कैंप की ओर जाना 
(iii) कैंप-एक हिमपात से कितनी ऊँचाई पर था? 
क) 5000 मी 
ख) 7000 मी 
ग) 6000 मी 
घ) 3000 मी
(iv) कैंप-एक तक रास्ता साफ करने के लिए क्या-क्या किया गया? 
क) झंडियों से रास्ता चिह्नित कर दिया गया 
ख) सभी विकल्प सही हैं 
ग) रस्सियाँ बाँध दी गई 
घ) पुल बनाया गया 
(v) प्रेमचंद के अनुसार अब तक किए गए प्रयास व्यर्थ क्यों हो सकते हैं? 
क) ग्लेशियर न बनने के कारण 
ख) कठिनाइयों का जायजा न लेने के कारण 
ग) बेस कैंप से सही जानकारी न मिलने के कारण 
घ) हिमपात के अनियमित और अनिश्चित बदलाव के कारण
View full solution
यंग इण्डिया और नवजीवन नामक साप्ताहिक पत्रों से सम्बन्धित सारी व्यवस्था का कामकाज लेखक के कंधों पर क्यों आ पड़ा? शुक्र तारे के समान पाठ के आधार पर लिखिए।
View full solution
रामन् को मिलने वाले पुरस्कारों नें भारतीय-चेतना को जाग्रत किया। ऐसा क्यों कहा गया है?
View full solution
दुःख का अधिकार पाठ के आधार पर बताइए लेखक ने बुढ़िया के दुःख का अंदाजा कैसे लगाया?
View full solution
" रहिमन निज मन की बिथा, मन ही राखो गोय।
सुनि अठिलैहैं लोग सब, बाँटि न लैहैं कोय।। "
(i) व्यक्ति को अपने मन के दुःख को कहाँ तक सीमित रखना चाहिए? 
क) अपने तक ही
ख) अपने घनिष्ठ मित्र तक 
ग) अपने गुरु तक
घ) अपने माता-पिता तक 
(ii) हमें अपना दुःख दूसरों के सामने व्यक्त क्यों नहीं करना चाहिए? 
क) क्योंकि दूसरे हमारी सहायता करते हैं 
ख) क्योंकि लोग मजाक उड़ाते हैं 
ग) क्योंकि दूसरे स्वयं दुःखी हैं 
घ) क्योंकि दुःख स्वयं को भोगना है 
(iii) व्यक्ति क्या सोचकर अपनी व्यथा दूसरों को सुनाता है? 
क) उसका दुःख बढ़ जाएगा 
ख) उसका दुःख कम हो जाएगा 
ग) लोग उसे सूख प्रदान करेंगे 
घ) लोग उसकी सहायता करेंगे 
(iv) लोग आपस में क्या बाँटना पसंद नहीं करते? 
क) संपत्ति को 
ख) इनमें से कोई नहीं 
ग) दुख को 
घ) सुख को 
(v) सुनि अठिलैहैं लोग सब पंक्ति से क्या आशय है? 
क) इनमें से कोई नहीं 
ख) लोग दूसरों के दुख को सुनकर दुखी होते हैं 
ग) लोग दूसरों के दुख को सुनकर केवल मजाक ही उड़ाते हैं 
घ) सभी लोग संसार में दुखी हैं
View full solution
पथ पर थम जाने से हम किस लाभ से वंचित रह जाते है? कविता अग्निपथ के आधार पर उत्तर दीजिए।
View full solution
सड़क मार्ग से हम आगे बढ़े और सरयू पुल पर से बस्ती जिले की सीमा में प्रवेश किया। हमारा पहला पड़ाव कुशीनगर था मगर हम कुछ देर मगहर में रुके जो कबीर की निर्वाण भूमि है मगर लोगों की फिरकापरस्ती ने उनकी सारी मेहनत पर पानी फेर दिया है और उन्हें मंदिर और मकबरे में बाँट दिया है। मठ के महंत ने हमारे भोजन की व्यवस्था की और आस-पास के स्कूल और कॉलेज की लड़कियों से मुलाकात भी कराई। उनसे बातचीत कर के हमने जाना कि अब स्थितियाँ बदल गई हैं अब लड़कियों की पढ़ाई और नौकरी पर ध्यान दिया जाता है मगर उनमें सामाजिकता का लोप सा हो गया है अब ब्याह और मरनी-हरनी में एका नजर नहीं आता। गीतों की बात चली तो वहाँ मौजूद पचास-साठ लड़कियों में से किसी को भी लोकगीत याद नहीं थे। 
वहाँ से हम कुशीनगर पहुँचे। रात घिरने लगी थी मगर हम पंडरी गाँव के लोगों से मिले। कुशीनगर से लगभग बीस किलोमीटर होने पर भी यहाँ विकास का एक कण भी नहीं पहुँचा था मगर यहाँ के युवा सजग हैं, वे स्वप्रयास से स्कूल भी चलाते हैं। रात को हम बौद्ध मठ में ठहरे। यह मठ किसी शानदार विश्रामगृह से कम नहीं था। सुबह हम केसरिया गाँव गए। सामाजिक और पारिवारिक विघटन के इस दौर में एकमात्र संयुक्त परिवार वहाँ मिला। हमने उनसे बात की। उस परिवार की सबसे बुजुर्ग महिला के पास तीज-त्योहार, गीत-गवनई की अनुपम थाती थी मगर उनसे सीखने वाला कोई नहीं था। नई पीढ़ी लोक संस्कृति से विरत थी।
1. कबीर की निर्वाण भूमि कौन-सी है?
(क) बस्ती 
(ख) कशीनगर
(ग) मगहर 
(घ) पंडरी 
2. कबीर की किस मेहनत पर पानी फिर गया था?
(क) सांप्रदायिक भेदभाव से ऊपर उठाने की मेहनत 
(ख) सामाजिक और पारिवारिक विघटन के बचाने की मेहनत 
(ग) लोकगीत याद कराने की मेहनत 
(घ) तीज-त्योहार एक साथ मनाने की मेहनत 
3. वर्तमान में मगहर की स्थितियों में क्या बदलाव आ चुका है?
(क) ब्याह और मरनी-हरनी में एका नजर नहीं आता 
(ख) सामाजिकता का लोप सा हो गया है 
(ग) अब लड़कियों की पढ़ाई और नौकरी पर ध्यान दिया जाता है 
(घ) उपरोक्त सभी 
4. लेखक ने पंडरी गाँव की क्या विशेषता बताई?
5. केसरिया गाँव में मिले एकमात्र संयुक्त परिवार के बारे में लेखक को क्या पता चला?
View full solution
मृत्यु अर्थात् यमराज के घर का मार्ग सचमुच बड़ा भयावना था। नचिकेता ने देखा कि अपने-अपने कर्मों के कारण लोग मृत्यु से किस तरह घबराते हैं। हृदय में छाई हुई पाप की रेखाओं से लोगों का मन इतना भयभीत है कि सारे मार्ग में हाहाकार मचा हुआ है। कोई अपने पुत्र के लिए रो रहा है तो किसी को पत्नी के वियोग का दुःख है। परन्तु नचिकेता को तो सचमुच अपूर्व आनन्द मिल रहा था। प्रसन्नता और उत्साह के साथ उसने मार्ग की सारी कठिनाइयों का अन्त कर दिया। पिता की आज्ञा के पालन करने में उसे जो शान्ति मिल रही थी, वह भूलोक के मायाग्रस्त जीवन में कहीं नहीं थी। निर्भीक नचिकेता जिस समय मृत्यु के द्वार पर पहुँचा, उस समय संयोग से यमराज कहीं बाहर गए हुए थे। अतः द्वारपालों ने उसे भीतर घुसने की अनुमति नहीं दी। विवश होकर उसे बाहर एक वृक्ष के नीचे सुन्दर चबूतरे पर बैठकर यम की प्रतीक्षा करनी पड़ी। 
1. लोगों का मन भयभीत क्यों है?
(क) मृत्यु के भय के कारण 
(ख) पुत्र या पत्नी वियोग के कारण 
(ग) यमराज के डर के कारण 
(घ) हृदय में छाई हुई पाप की रेखाओं के कारण 
2. वृक्ष के नीचे नचिकेता को किसकी प्रतीक्षा करनी पड़ी?
(क) यमराज की 
(ख) पिता की 
(ग) अन्य लोगों की 
(घ) द्वारपालों की 
3. भूलोक का समानार्थी शब्द बताइए।
(क) स्वर्ग लोक 
(ख) पृथ्वी लोक 
(ग) नर्क लोक 
(घ) यम लोक 
4. नचिकेता ने लोगों को अपने कर्मों के कारण किस दशा में देखा?
5. यमराज के निवास की ओर जाते हुए नचिकेता आनंद का अनुभव क्यों कर रहे थे?
View full solution
सत्यमेव जयते विषय पर दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर 80-100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए। 
• भाव 
• झूठ के पाँव नहीं होते 
• सत्य ही परम धर्म
View full solution
मैं और मेरा देश विषय पर दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर अनुच्छेद लिखिए। 
• एक-दूसरे के पूरक 
• देश में ही व्यक्तित्व का विकास 
• देश के प्रति कर्तव्य 
View full solution
दीपावली की सफाई के दौरान आपको कोई ऐसी वस्तु मिल गई जिससे आप भावुक हो उठे। उसकी और उससे जुड़ी स्मृतियों की बातें साझा करते हुए मित्र को लगभग 80-100 शब्दों में पत्र लिखिए।
View full solution
आप लक्षिता/लक्ष्य हैं। आप उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने वाली/वाले हैं। इस बात से आपकी माँ भावनात्मक रूप से बेहद परेशान हैं। उनको समझाते हुए और अपने भविष्य के सपनों के बारे में बताते हुए लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।
View full solution
अपने विद्यालय के नाट्य उत्सव के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करने के लिए एक प्रतिष्ठित नाटककार को आमंत्रित करने आप उनसे मिलते हैं। आप दोनों के बीच हुए संवाद को लगभग 50 शब्दों में लिखिए।
View full solution

Generate a BOARD SAMPLE PAPER paper free

Pick question groups from the list above, set marks and difficulty, and export a branded PDF with step-by-step answer keys. First 3 chapters free — no signup.

Download App