Questions

2 Marks Question(गद्य)

🎯

Test yourself on this topic

4 questions · timed · auto-graded

Question 12 Marks
यंग इण्डिया और नवजीवन नामक साप्ताहिक पत्रों से सम्बन्धित सारी व्यवस्था का कामकाज लेखक के कंधों पर क्यों आ पड़ा? शुक्र तारे के समान पाठ के आधार पर लिखिए।
Answer
यंग इण्डिया 'और 'नवजीवन' दोनों साप्ताहिक-पत्रों का काम बढ़ने पर गाँधी जी व महादेव भाई का अधिकांश समय देश भ्रमण में बीतने लगा, जिसकी वजह से सम्पादन सहित दोनों साप्ताहिकों की और छापाखाने की सारी व्यवस्था लेखक के जिम्मे आ पड़ी।
View full question & answer
Question 22 Marks
रामन् को मिलने वाले पुरस्कारों नें भारतीय-चेतना को जाग्रत किया। ऐसा क्यों कहा गया है?
Answer
रामन् के अंदर अपने राष्ट्र के प्रति बहुत चेतना थी एवं वैज्ञानिक दृष्टि थी। जब भारत अंग्रेजों के अधीन था तब रामन् को अधिकतर पुरस्कार मिले। उस समय में यहाँ पर वैज्ञानिक चेतना का ख़ासा अभाव था। रामन् के वैज्ञानिक अनुसंधान के कारण अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत को एक नई पहचान और सम्मान मिला। रामन् को मिलने वाले पुरस्कारों से भारत की न सिर्फ वैज्ञानिक चेतना जाग्रत हुई बल्कि भारत का आत्मविश्वास भी बढ़ा और इसके कारण कई भारतीय युवा विज्ञान की पढ़ाई एवं शोध कार्य के प्रति आकर्षित हुए। इस प्रकार रामन् नवयुवकों के प्रेरणास्रोत बन गए।
View full question & answer
Question 32 Marks
लेखक के अनुसार अतिथि का देवत्व कब समाप्त हो जाता है?
Answer
लेखक का मानना है कि अतिथि देवता होता है, पर यह देवत्व उस समय समाप्त हो जाता है जब अतिथि एक दिन से ज्यादा किसी के यहाँ ठहर कर मेहमान नवाजी का आनंद उठाने लगता है। उसका ऐसा करना मेज़बान पर बोझ बनने लगता है।
View full question & answer
Question 42 Marks
दुःख का अधिकार पाठ के आधार पर बताइए लेखक ने बुढ़िया के दुःख का अंदाजा कैसे लगाया?
Answer
लेखक ने बुढ़िया के दुःख का अंदाजा अपने पड़ोस में पुत्र की मृत्यु से दुःखी एक संभ्रांत महिला की बात सोचकर लगाया।
View full question & answer
2 Marks Question(गद्य) - HINDI - B (स्पर्श) STD 9 Questions - Vidyadip