Question types

Model Paper 2 question types

46 questions across 17 question groups — pick any mix to generate a HINDI - B (स्पर्श) paper with step-by-step answer keys.

46
Questions
17
Question groups
5
Question types
01

अनुच्छेद पढ़कर उत्तर दीजियेः (गद्य)

1 Q
02

2 Marks Question(गद्य)

4 Q
03

काव्य पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजियेः(पद्य)

1 Q
04

2 Marks Question(पद्य)

4 Q
05

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में दीजिए: (पूरक पाठ्यपुस्त)

3 Q
06

गद्यांशों को पढ़कर उत्तर लिखिए|

2 Q
07

निर्देशानुसार उत्तर दीजिए (उपसर्ग)

3 Q
08

निर्देशानुसार उत्तर दीजिए (प्रत्यय)

3 Q
09

निर्देशानुसार उत्तर दीजिए (स्वर संधि)

4 Q
10

निर्देशानुसार उत्तर दीजिए (विराम चिन्ह)

3 Q
11

निम्नलिखित प्रश्नों में से निर्देशानुसार किन्हीं दो प्रश्नों का उत्तर दीजिए |

3 Q
12

निर्देशानुसार उत्तर दीजिए (मानक रूप)

3 Q
13

निर्देशानुसार उत्तर दीजिए (वाक्य भेद)

4 Q
14

अनुच्छेद लेखन (5M)

3 Q
15

पत्र लेखन(5M)

2 Q
16

नीचे दिए गए चित्र को देखकर लगभग 100 शब्दों में वर्णन कीजिए।

1 Q
17

संवाद लेखन

2 Q
Sample Questions

Model Paper 2 questions

One sample from each question group in this chapter. Select any group above to see the full set with answer keys.

अनुच्छेद को ध्यानपूर्वक पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये:
एवरेस्ट की तरफ गौर से देखते हुए, मैंने एक भारी बर्फ का बड़ा फूल (प्लूम) देखा, जो पर्वत-शिखर पर लहराता एक ध्वज-सा लग रहा था। मुझे बताया गया कि यह दृश्य शिखर की ऊपरी सतह के आसपास 150 किमी अथवा इससे भी अधिक की गति से हवा चलने के कारण बनता था, क्योंकि तेज हवा से सूखा बर्फ पर्वत पर उड़ता रहता था। बर्फ का यह ध्वज 10 किमी या इससे भी लंबा हो सकता था। शिखर पर जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को दक्षिण-पूर्वी पहाड़ी पर इन तूफानों को झेलना पड़ता था, विशेषकर खराब मौसम में। यह मुझे डराने के लिए काफी था, फिर भी मैं एवरेस्ट के प्रति विचित्र रूप से आकर्षित थी और इसकी कठिनतम चुनौतियों का सामना करना चाहती थी।

(i) पर्वत शिखर पर फूल (प्लूम) केसे बनता था?
क) वर्षा के द्वारा
ख) अत्यधिक गति से बर्फीली हवाओं के चलने से
ग) प्रकृति के द्वारा
घ) पर्वतारोहियों के द्वारा

(ii) अधिक गति से हवा चलने पर पर्वत पर क्या प्रतिक्रिया होती है?
क) सूखा बर्फ पर्वत पर उड़ता रहता है
ख) तूफान आने की संभावना बनी रहती है
ग)पर्वत टूटकर गिरने लगता है
घ) पर्वत छोटे-छोटे खंडों में बँट जाता है

(iii) शिखर पर जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को कहाँ से आने वाले तूफानों को झेलना पड़ता है?
क) पूर्वी-दक्षिणी पहाड़ी से
ख) दक्षिणी-पश्चिमी पहाड़ी से
ग) उत्तर-पूर्वी पहाड़ी से
घ) दक्षिण-पूर्वी पहाड़ी से

(iv) लेखिका कठिनतम चुनौतियों का सामना क्यों करना चाहती थी?
क) एवरेस्ट के प्रति विचित्र रूप से आकर्षित होने के कारण
ख) स्वयं की योग्यता जाँचने के कारण
ग) स्वयं को श्रेष्ठ सिद्ध करने के कारण
घ) अपने पिता के सपने को पूरा करने के कारण

(v) गद्यांश के अनुसार, एवरेस्ट की खराब मासम म कसा स्थिति होती है?
क) काफी विषम परिस्थितियाँ होती हैं
ख) इनमें से कोई नहीं
ग) वहाँ हल्की-हल्की हवाएँ चलती हैं
घ) वहाँ का मौसम समान रहता है
View full solution
महादेव जी की लिखावट की क्या विशेषताएँ थी? शुक्र तारे के समान पाठ के आधार पर लिखिए।
View full solution
उफ, तुम कब जाओगे, अतिथि? इस प्रश्न के द्वारा लेखक ने पाठकों को क्या सोचने पर विवश किया है?
View full solution
दुःख का अधिकार पाठ के आधार पर बताइए मनुष्य के जीवन में पोशाक का क्या महत्व है?
View full solution
अनुच्छेद को ध्यानपूर्वक पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये:
"रहिमन पानी राखिए, बिनु पानी सब सून।
पानी गए न ऊबरै, मोती, मानुष, चून।।"

(i) प्रस्तुत दोहे में कवि ने किसके महत्त्व पर प्रकाश डाला है?
क) आटे के
ख) मोती के
ग) मनुष्य के
घ) पानी के

(ii) कवि ने पानी शब्द का प्रयोग कितने संदर्भो में किया है।
क) चार
ख) अनेक
ग) तीन
घ)दो

(iii) कवि के अनुसार पानी का अत्यधिक महत्त्व क्यों है?
क)क्योंकि इसके बिना सब कुछ व्यर्थ है
ख) क्योंकि इसके बिना जीवन संभव है
ग) क्योंकि इससे प्यास बुझती है
घ) क्योंकि इससे सम्मान बढ़ता है

(iv) मोती के संदर्भ में पानी का क्या अर्थ है?
क) चमक
ख) सम्मान
ग) जीवन
घ) विनम्रता

(v) मनुष्य के संदर्भ में पानी का क्या अर्थ है?
क) धन
ख) चमक
ग) मान-सम्मान
घ) जल
View full solution
मुल्क की मशहूर अगरबत्तियाँ कहाँ बनती हैं? खुशबू रचते हैं हाथ कविता के आधार पर लिखिए।
View full solution
दिल हल्का करने के लिए तटिनी क्या करती है? गीत-अगीत कविता के आधार पर उत्तर दीजिए।
View full solution
अनेक साधु-सन्तों के नाम लेकर कवि क्या स्पष्ट करना चाहते हैं? रैदास के पद के आधार पर लिखिए।
View full solution
मेरी रीढ़ में एक झुरझुरी-सी दौड़ गई- लेखक के इस कथन के पीछे कौन-सी घटना जुड़ी है? कल्लू कुम्हार की उनाकोटी पाठ के आधार पर लिखिए।
View full solution
लेखक को कौन-सी पुस्तकें इनाम में मिलीं और इनका लेखक के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ा? मेरा छोटा सा पुस्तकालय पाठ के संदर्भ में उत्तर दीजिए।
View full solution
गिल्लू पाठ के आधार पर बताइए कि किस प्रकार गिल्लू ने स्वच्छंद विहार के साथ-साथ लेखिका का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट करने में सफलता प्राप्त की?
View full solution
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए -
भारत के दक्षिणी भाग में से होकर भूमध्य रेखा गुजरती है, और इसके दक्षिण में हिन्द महासागर, पूर्व में खाड़ी बंगाल तथा पश्चिम में अरब सागर स्थित है, अतः यह मानसूनी हवाओं का देश है। सागरों से उठी हुई पवनें उत्तर की ओर से बढ़कर हिमालय की चोटियों से टकरा कर लगभग सारे देश में वर्षा करती हैं। मेरा देश प्राकृतिक दृष्टि से विविध मौसमों का पुजं है। एक ओर तो हिमालय की अनेक चोटियाँ वर्ष-भर बर्फ से ढकी रहती हैं और वहाँ खूब सर्दी पड़ती है, तो दूसरी ओर भूमध्य रेखा के निकट होने के कारण मद्रास आदि प्रदेशों में इतनी गरमी पड़ती है कि लोग वहाँ शीत ऋतु में भी बहुत कम वस्त्र धारण करते हैं। मेरे देश में एक ओर चेरापूँजी में संसार-भर में सबसे अधिक वर्षा होती है, तो दूसरी ओर राजस्थान का बहुतसा भाग सूखा रहने के कारण मरुस्थल बना हुआ है। प्रकृति ने इस देश में गंगा, यमुना, सतलुज, व्यास, रावी, चिनाब, झेलम, गोदावरी, कावेरी, कृष्णा आदि अनेक बड़ी-बड़ी नदियों को बहाकर उसे शस्य-श्यामला बनाया है।

1. भारत में वर्षा कराने में किसका महत्व पूर्ण योगदान है? (1)
(क) सागरों से उठी हुई पवनें
(ख) मानसूनी हवाएँ
(ग) हिमालय की चोटियाँ
(घ) मरुस्थल

2. चेरापूँजी की क्या विशेषता हैं ? (1)
(क) यहाँ सबसे अधिक वर्षा होती है
(ख) यहाँ सबसे अधिक हरियाली होती है
(ग) यहाँ सबसे अधिक गर्मी होती है
(घ) यहाँ सबसे अधिक सर्दी होती है

3. उत्तर भारत में बहने वाली प्रमुख नदियाँ कौन-कौन सी हैं? (1)
(क) गंगा, यमुना, कावेरी, कृष्णा
(ख) झेलम, गोदावरी, कावेरी, कृष्णा
(ग) गोदावरी, कावेरी, कृष्णा, सतलुज
(घ) गंगा, यमुना, सतलुज, व्यास

4. भारत को किसका देश कहा गया है और क्यों? (2)
5. भारत विविध मौसमों का पुज कैसे है? (2)
View full solution
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
मालवीय जी के नाम का विशेषण 'महामना' अपने-आप में उनके व्यक्तित्व के अनेक पहलुओं को स्पष्ट कर देता है। उनके मन में विशेषकर गरीबों व शोषितों के लिए अतिरिक्त स्थान था। बापू ने अपनी 'आत्मकथा' में मालवीय जी को 'भारतभूषण' कहा है। विशालता और रसमयता दो ऐसे गुण उनमें थे, जो उन्हें अपने समय के अन्य महापुरुषों से अलग करते हैं। बाप ने लिखा है कि "जब कार्य करने के लिए आया, तो पहले लोकमान्य तिलक के पास गया। वे मुझे हिमालय से ऊँचे लगे। मैंने सोचा, हिमालय पर चढ़ना मेरे लिए संभव नहीं है। फिर मैं श्री गोखले के पास गया। वे मुझे सागर के समान गहरे लगे। मुझे लगा कि मेरे लिए इतनी गहराई में पैठना संभव नहीं है। अंत में, मैं मालवीय जी के पास गया। मुझे वे जल की स्फटिक निर्मल धारा के समान लगे और मैंने उस पवित्र धारा में गोता लगाने का निश्चय किया।"

1. मालवीय जी को मिले दो उपनाम (विशेषण) लिखिए। (1)
(क) मालवीय जी, भारतभूषण
(ख) महामना, भारतभूषण
(ग) महामना, लोकमान्य
(घ) महामना, निर्मल

2. 'पवित्रधारा' में पवित्र शब्द व्याकरण की दृष्टि से क्या है? (1)
(क) संज्ञा
(ख) क्रिया
(ग) विशेषण
(घ) सर्वनाम

3. मालवीय जी को भारत भूषण किसने कहा था ? (1)
(क) गांधी जी ने
(ख) तिलक जी ने
(ग) गोखले जी ने
(घ) आम लोगों ने

4. महामना मालवीय जी अन्य नेताओं से भिन्न क्यों थे? (2)
5. गोखले की अपेक्षा मालवीय जी ने गाँधी को क्यों प्रभावित किया? (2)
View full solution
मेरे सपनों का देश विषय पर दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर अनुच्छेद लिखिए।
देश और देशवासियों का अनोखा संबंध
मेरी कल्पनाओं का देश - खूबियाँ और मंज़िलें
देश-निर्माण में बतौर नागरिक मेरा योगदान
हमें किन प्रयासों की जरूरत है?
View full solution
गाँवों की बदलती तस्वीर विषय पर दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर 80-100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए।
रहन-सहन का स्तर
शिक्षा और आधुनिकता
भविष्य की संभावनाएँ
View full solution
प्रकृति पर अगर गाज गिरती रहेगी
समझ लो मनुष्यता सिसकती रहेगी
विषय पर दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर अनुच्छेद लिखिए।
मानव प्रकृति का अभिन्न अंग
संतुलन बनाना
तापमान वृद्धि में रोक
View full solution
आपकी किसी चूक के कारण माँ आपसे नाराज हैं। उन्हें मनाने के लिए एक पत्र लिखिए।
View full solution
आपका मित्र वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम आया है। उसे शुभकामनाएँ देते हुए बधाई-पत्र लिखिए।
View full solution
बस में किसी अपरिचित से मित्रता करते हुए यात्रियों के बीच संवाद को लिखिए।
View full solution
आपके शहर में लाउडस्पीकर के बढ़ते शोर पर दो पड़ोसियों की बातचीत संवाद के रूप में लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए।
View full solution

Generate a Model Paper 2 paper free

Pick question groups from the list above, set marks and difficulty, and export a branded PDF with step-by-step answer keys. First 3 chapters free — no signup.

Download App