Question 15 Marks
आपकी किसी चूक के कारण माँ आपसे नाराज हैं। उन्हें मनाने के लिए एक पत्र लिखिए।
Answer
View full question & answer→परीक्षा भवन,
आगरा
दिनांक 16 जनवरी 20XX
आदरणीय माता जी,
सादर चरण स्पर्श,
माँ कुछ दिनों पहले अर्द्धवार्षिक परीक्षा में मुझसे एक गलती हो गई। मेरी गणित विषय की तैयारी अच्छी न होने के कारण मैं बहुत तनाव में था। गणित में नंबर अच्छे लाने के लिए मैंने नकल करने जैसी बहुत बड़ी गलती कर डाली। मैं अपनी इस गलती के लिए अत्यधिक लज्जित हूँ।
माँ मैंने जो गलती की है उससे आज तक उबर नहीं पाया हूँ। पास होने के लिए मैंने गलत रास्ता स्वीकार किया वह अत्यंत ही शर्मनाक है। अपनी इस गलती के लिए माँ, मैं आपसे माफी माँगना चाहता हूँ। आपके सामने अपनी गलती स्वीकार करने में लज्जित महसूस कर रहा हूँ। माँ, मुझे इस बात का बड़ा ही दुःख है कि मैं आपके दिये गए संस्कारों का मान नहीं रख पाया। माँ मैं आपसे माफी चाहता हूँ। मुझे माफ कर दीजिए।
मैं वादा करता हूँ ऐसी गलती दुबारा नहीं होगी। माँ इस पत्र द्वारा मैं अपने भावों को स्पष्ट करने की हिम्मत जुटा पाया हूँ। आशा है, आप मुझे माफ कर देंगी। आपका पुत्र,
क. ख. ग.।