Question
अनुशासन के सिद्धान्त को समझाइये।

Answer

अनुशासन का सिद्धान्त-अनुशासन से अभिप्राय संगठन के कार्य करने के लिए आवश्यक नियम एवं नौकरी की शर्तों के पालन करने से है। अनुशासन वह शक्ति है जो किसी व्यक्ति या समूह को निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए नीतियों, नियमों एवं पद्धतियों का पालन करने के लिए प्रेरित करती है। अनुशासन से कर्मचारियों में आज्ञाकारिता, व्यवहार, आदर की भावना का विकास होता है। फेयोल के अनुसार, "अनुशासन बनाये रखने के लिए प्रबन्ध के सभी स्तरों पर योग्य एवं अनुभवी प्रबन्धक होने चाहिए और उनको पूर्ण निरपेक्षता से कार्य करना चाहिए।" फेयोल के अनुसार, अनुशासन स्थापित करने के लिए निम्न प्रयास किये जाने चाहिए-(1) संगठन के सभी स्तरों पर योग्य एवं अच्छे पर्यवेक्षक नियुक्त किये जायें, (2) संगठन एवं कर्मचारियों के बीच निष्पक्ष समझौता होना चाहिए, (3) दोषी कर्मचारियों को सजा देने में निष्पक्षता होनी चाहिए।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

औपचारिक संगठन के प्रमुख दोष बतलाइये।
कार्यविधि किसे कहते हैं?
औपचारिक संगठन एवं अनौपचारिक संगठन में अन्तर्भेद कीजिए।
अनौपचारिक सम्प्रेषण के गुण-दोषों का संक्षेप में विवेचन कीजिए।
उपभोक्ता विवाद निवारक अभिकरणों द्वारा अपनाये जाने वाली शिकायत निवारण प्रक्रिया का वर्णन कीजिए।
ब्रांड तथा ट्रेडमार्क में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
'ऋण-समता अनुपात' की गणना किस प्रकार की जाती है?
एक प्रबन्धक के रूप में वैश्वीकरण के कारण व्यवसाय में हो रहे परिवर्तनों को बताइये।
क्या यह कथन सत्य है कि "सत्ता का अधिकार अंतरण होता है, उत्तरदायित्व का नहीं।" समझाइये।
प्राथमिक तथा द्वितीयक बाजार में दो अन्तर बतलाइये।