छिनी राजधानी देहली की, लिया लखनऊ बातों-बात
कैद पेशवा था बिठूर में, हुआ नागपुर का भी घात,
उदैपुर, तंजौर, सतारा, करनाटक की कौन बिसात,
जबकि सिंध, पंजाब ब्रह्म पर अभी हुआ था वज्र-निपात,
बंगाले, मद्रास आदि की
भी तो यही कहानी थी।
बुंदेले हरबोलों के मुँह
हमने सुनी कहानी थी।
खूब लड़ी मर्दानी वह तो
झाँसीवाली रानी थी॥
QUESTION:
Q.1. मुँह से सुनी थी कि रानी लक्ष्मीबाई अंग्रेजों से डटकर लड़ी थी। बहुविकल्पी प्रश्नोत्तर
(क) भारत की दशा कैसी थी?
(A) दीन-हीन (B) सुदृढ़ (C) संपन्न (D) राजनैतिक मज़बूर
Q.2. अंग्रेज़ों ने किन दो स्थानों पर पूरी तरह कब्जा कर लिया? ।
(A) दिल्ली-तंजोर (B) दिल्ली-नागपुर (C) दिल्ली-लखनऊ (D) दिल्ली-कर्नाटक
Q.3. किसने राजधानी दिल्ली को छीनकर कब्जा कर लिया?
Q.4. पेशवा को कैद करके किस स्थान पर रखा गया था?